Hot News

क्यों मां बनने से डरती थीं पत्रलेखा? ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज

Patralekha: बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में मां बनने के बाद जब वह पब्लिक में नजर आईं, तो कुछ यूजर्स ने उनके लुक्स और बदलावों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस ट्रोलिंग का करारा जवाब देते हुए अपनी बात बेबाकी से रखी. अब उन्होंने मां बनने के अपने अनुभव पर खुलकर बातचीत की है.

मां बनने को लेकर क्या बोलीं पत्रलेखा?

हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में पत्रलेखा ने अपने दिल की बात साझा की. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगता था कि शायद वह मां नहीं बनना चाहतीं. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सोचती रहती थी कि शायद मैं मां नहीं बनना चाहती. कई बार आपको खुद भी समझ नहीं आता कि आप क्या चाहते हैं. लेकिन अब जब मेरा बच्चा मेरे साथ है, तो यह एक बेहद खूबसूरत एहसास है.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मां बनने के बाद उन्हें लगता है कि वह अपने जीवन के सबसे बेहतरीन दौर में हैं. उनके अनुसार, यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और जीवन बदल देने वाला रहा है.

प्रोड्यूसर के तौर पर नई शुरुआत

मां बनने के साथ-साथ पत्रलेखा ने अपने करियर में भी एक नया कदम रखा है. उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘टोस्टर’ को प्रोड्यूस किया है, जो बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म है. यह फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है.

इस अनुभव को लेकर उन्होंने कहा, “प्रोड्यूसर बनना एक शानदार लेकिन चुनौतीपूर्ण काम है. लेकिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा बदलाव मां बनना ही है, और यह सबसे महान अनुभव है.”

शादी और पर्सनल लाइफ

पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को एक्टर राजकुमार राव से शादी की थी. शादी के चार साल बाद, नवंबर 2025 में इस कपल ने अपने पहले शिशु का स्वागत किया. उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है.

यह भी पढ़ें: रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख ने किया एक्टिंग डेब्यू, राजा शिवाजी में आएंगे नजर

The post क्यों मां बनने से डरती थीं पत्रलेखा? ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top