Hot News

खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़

Khan Sir Coaching Attack: खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से एक कथित वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि 2 मई की रात हुए विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड की ओर से की गई थी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस गुरुवार को खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वहां से दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची पुलिस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया वीडियो

ज्ञान बिंदु कोचिंग टीम के सदस्य आदर्श ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडियो जारी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग की पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसे साजिश के तहत अंजाम दिया गया. आदर्श ने कहा कि वीडियो में कहीं भी ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और खान सर की भूमिका की भी जांच की जाए.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में

फायरिंग से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है. इसी क्रम में खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.

2 मई की रात क्या हुआ था?

2 मई की रात करीब 10 बजे पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हंगामा हुआ था. आरोप है कि कुछ लोग वहां पहुंचे, गार्ड के साथ मारपीट की और कोचिंग परिसर में पत्थरबाजी की. इस दौरान पोस्टर और बैनर भी फाड़े गए थे.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे खान सर ने शुरुआत में दावा किया था कि 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई है. हालांकि बाद में वे अपने ही बयान से पलट गए थे. इसके बाद उनकी ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

CCTV फुटेज में दिखी मारपीट और पत्थरबाजी

इस मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते और परिसर में हंगामा करते दिखाई दिए थे. फुटेज में पत्थरबाजी और पोस्टर फाड़ने की घटनाएं भी कैद होने का दावा किया गया.

रौशन आनंद समेत तीन लोग भेजे जा चुके हैं जेल

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों अभिषेक तथा गौरव को गिरफ्तार किया था. बाद में तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया.

रौशन आनंद ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उनका दावा था कि पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि उनकी संस्था को बदनाम करने और आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है. रौशन आनंद ने यह भी कहा था कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंततः सच सामने आएगा.

Also Read: नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी’, कोचिंग सेंटर बवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- आएगा नया गाइडलाइन

The post खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top