Jabalpur Boat Tragedy : मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए नाव हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. इस हादसे की सबसे भावुक तस्वीर तब सामने आई, जब शुक्रवार (1 मई) को रेस्क्यू टीम को एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव मिले. दोनों आखिरी पल तक एक-दूसरे से लिपटे हुए थे. स्त्री और उसके शिशु के शव पानी से बाहर निकाले गए. दोनों के शरीर पर लाइफ जैकेट बंधी हुई थी.
मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जब उन्होंने दोनों के शव देखे. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे राज्य के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी यह दृश्य देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.
VIDEO | Jabalpur Bargi Dam cruise boat tragedy: The grief-stricken families break down in tears as a body is recovered during the search operation, while they continue to wait and search desperately for their missing family members.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/6V4SQSS8M3
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2026
एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई
गुरुवार (30 अप्रैल) को बरगी डैम जलाशय में 29 लोगों को लेकर जा रही एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. मौके पर SDRF की टीम के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं. ये मिलकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी
अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे तेज हवाएं चलीं, जिससे जलाशय का पानी उफान पर आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों ने खतरा देखकर शोर मचाया और नाव को किनारे लौटाने की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. नाव आगे बढ़ती रही, फिर अचानक पलट गई.
स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बचाया
कुछ स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से कई यात्रियों को बचा लिया. खासकर वे लोग जो लाइफ जैकेट पहने हुए थे. लेकिन कई अन्य लोग पानी में डूब गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका.
The post जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली स्त्री, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग appeared first on Naya Vichar.

