कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उनकी पार्टी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी.
दीपके ने कहा, “अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी. जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे.”
उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर भी सवाल उठाए. दीपके ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग यह तय कर रहा है कि किसे वोट देने का अधिकार मिलेगा और किसे नहीं.
क्या है पूरा विवाद?
चुनाव आयोग के भीतर SIR और मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर कथित मतभेद की रिपोर्ट सामने आई है. The Indian Express की रिपोर्ट के हवाले से कई मीडिया संस्थानों ने बताया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने करीब 10 महीने में कम से कम 14 मौकों पर कुछ फैसलों को लेकर आपत्तियां दर्ज की थीं.
ये भी पढ़ें: क्या बिहार, बंगाल समेत 5 राज्यों में दोबारा चुनाव होंगे? ECI में लिखित आपत्ति सामने आने के बाद विपक्ष ने कर दी ये मांग
जिसके बाद से विपक्ष भी ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग कर रही है. इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉफ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग की है और 48 घंटे के भीतर इस्तिफा नहीं देने पर देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
The post ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, अभिजीत दीपके ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम appeared first on Naya Vichar.

