नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार ने सोमवार को इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने वेयरहाउस की विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, तकनीकी प्रबंधन और उपकरणों के रख-रखाव की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया. डीसी ने वेयरहाउस में रखे गये इवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों और अन्य सहायक उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्वाचन विभाग के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, इवीएम वेयरहाउस का मासिक (बाहरी) और त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया जाना अनिवार्य होता है. निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मंत्री मंडल निर्वाचन विभाग, रांची को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post डीसी ने इवीएम वेयरहाउस की देखी सुरक्षा-व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.