Hot News

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की

Tamil Nadu Election Voting : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह 7 बजे से लोग मतदान कर रहे हैं. शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे. सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी ने वोट डालने की अपील की

पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए लोग तैयार हैं, ऐसे में सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने इस अहम लोकतांत्रिक अधिकार का पूरे उत्साह के साथ इस्तेमाल करें. खासकर युवाओं और स्त्रीओं से पीएम ने कहा कि वे बड़ी संख्या में वोट डालने निकलें और इस बार रिकॉर्ड मतदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं.

वोटिंग शुरू

बाहर निकलें और जरूर वोट करें : बीजेपी नेता खुशबू सुंदर

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं. उन्होंने कहा कि लोगों को हर प्रशासन से सवाल पूछने का पूरा हक है, ये हमारी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि छुट्टी का दिन समझकर घर में न बैठें या सोएं नहीं, बल्कि बाहर निकलें और जरूर वोट करें.

एम.के. स्टालिन ने क्या दिया आश्वासन ?

मुख्यमंत्री और डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि वह तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में एक मॉडल राज्य में बदल देंगे. वहीं एआईएडीएमके के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से गलत व्यक्ति को न चुनने की अपील की है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. वह चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं.

मतगणना चार मई को

चुनाव के लिए प्रचार 21 अप्रैल को समाप्त हुआ. राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को हो रहा है जबकि मतगणना चार मई को होगी.

सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच

तमिलनाडु में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराया जा रहा है. मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच माना जा रहा है. एक तरफ सत्ताधारी डीएमके के नेतृत्व वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस है, तो दूसरी ओर एआईएडीएमके के नेतृत्व में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस मैदान में है. डीएमके के साथ कांग्रेस खड़ी है, जबकि बीजेपी ने एआईएडीएमके के साथ हाथ मिलाया है. कुल मिलाकर सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही देखने को मिल रही है.

करीब 1.40 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात

वोटिंग से पहले तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कंट्रोल रूम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने देखा कि वोटिंग के दिन सब कुछ सही तरीके से चले. ईवीएम मशीनों को तेजी से अलग-अलग मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो. वहीं, पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 1.40 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराया जा सके.

The post तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top