Hot News

तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खास बात

Mamata Banerjee: कोलकाता. तृणमूल ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मदन मित्रा को दमदम लोकसभा संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा में यह नियुक्ति की गयी है. पार्टी ने मदन मित्रा को नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संगठनात्मक पुनर्गठन में जुटी है पार्टी

इसके साथ ही श्रीदीप दास को दक्षिण कोलकाता तृणमूल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने उनके संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन की भी कामना की है. नेतृत्व के पंडितों का मानना है कि इन नियुक्तियों को तृणमूल कांग्रेस के संगठन को फिर से मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी लगातार संगठनात्मक पुनर्गठन में जुटी हुई है और विभिन्न जिलों तथा सहयोगी संगठनों में नये चेहरे और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है.

Also Read: फालता में बीजेपी की प्रचंड जीत, एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीते देबांग्शु पांडा

The post तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top