Hot News

दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस एयरफ्लाइट LX147 में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया

Delhi Airport : स्विस एयरफ्लाइट LX147 में रविवार सुबह टेकऑफ के दौरान आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने इमरजेंसी घोषित की गई.एएनआई न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं.

हवाई जहाज में सवार थे 232 यात्री

जानकारी के अनुसार यह स्विस हवाई जहाज दिल्ली से ज्यूरिख की यात्रा पर था. टेकऑफ के वक्त फ्लाइट के बाएं पहिए से धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद इसे टेकऑफ करने से रोक दिया गया. दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा. एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि आज सुबह, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) के लिए पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी. सभी तय सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस दुर्घटना की वजह से एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है.

इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है, क्योंकि स्लाइड के जरिए विमान से निकलते वक्त उन्हें मामूली चोट आई है.पीटीआई न्यूज के अनुसार विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने विस्तृत बयान में बताया कि विमान में 228 यात्री और चार शिशु सवार थे. हिंदुस्तानीय समय के अनुसार शनिवार रात एक बजे के आसपास उड़ान भरने के दौरान इंजन में समस्या आई. चालक दल ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया और स्थिति का आकलन करने के बाद एहतियातन विमान खाली कराने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया,सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकाला गया. छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है. जो यात्री स्लाइड का इस्तेमाल करने में असमर्थ थे, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई.

ये भी पढ़ें : मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं

RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?

The post दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस एयरफ्लाइट LX147 में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top