Delhi NCR Criminal Module: दोनों दिल्ली-NCR क्षेत्र में टारगेट किलिंग और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने की आपराधिक साजिश में शामिल थे. इनकी गिरफ्तारी से ऐसी घटनाओं को होने से रोक लिया गया.
स्पेशल सेल ने आईएसआई के गुर्गों को ऐसे किया गिरफ्तार
स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया और दोनों आराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और ISI के अन्य एजेंट, हिंदुस्तान में मौजूद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, दिल्ली-NCR क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की आपराधिक साजिश रच रहे थे.
#WATCH | Delhi Police dismantled a criminal module linked to Pakistan-based ISI proxy Shahzad Bhatti. Two of his operatives, including Rajveer (21) and Vivek Banjara (19), who were involved in a criminal conspiracy to execute target killings and firing incidents in the Delhi-NCR… pic.twitter.com/CDqkpKCqnT
— ANI (@ANI) April 21, 2026
एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस उपायुक्त, स्पेशल सेल के प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया- 31.03.26 को FIR संख्या 81/26, धारा 61(2) BNS के तहत एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. बरामद की गई चीजों में एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस; तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉयस नोट मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: पटना की सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH 139 किया जाम, जानिए पूरा मामला
The post दिल्ली-NCR में टारगेट किलिंग और गोलीबारी की साजिश नाकाम, ISI एजेंट के दो गुर्गे गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

