MIT Admission: देश में जिस तरह IIT है, ठीक उसी तरह विदेशों में टेक्निकल पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) प्रसिद्ध है. JEE एडवांस में टॉप करने वाले या IIT से पढ़ाई करने वाले कई स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वो MIT जाकर पढ़ाई करें. हालांकि, यहां एडमिशन मिलना इतना आसान नहीं है.
कैसे मिलता है MIT में एडमिशन?
12वीं के बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को कई क्राइटेरिया में फिट बैठना होता है.
- 10वीं और 12वीं में 90%+ मार्क्स जरूरी
- SAT/ACT स्कोर
- IELTS/TOEFL परीक्षा
MIT की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, MIT में ग्रेजुएट लेवल की पढ़ाई करने के लिए आपको संस्थान के किसी एक डिपार्टमेंटल प्रोग्राम में आवेदन करना होगा. हर विभाग की अपनी अलग आवेदन प्रक्रिया होती है.
किन विषय की पढ़ाई के लिए जाना जाता है?
MIT मुख्य रूप से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, और मैथमेटिक्स (STEM) की पढ़ाई के लिए जाता है. इसके अलावा यहां इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट और एप्लाइड AI जैसे एडवांस कोर्सेज भी ऑफर किए जाते हैं.
रैंकिंग में नंबर 1 है
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को QS World University Rankings और QS Subject Rankings में लगातार दुनिया के नंबर 1 यूनिवर्सिटी का स्थान मिला है. संस्थान ने 14 से अधिक वर्षों तक वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान बनाए रखते हुए शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है.
MIT क्यों है खास?
मैसाचुसेट्स टेक्निकल इंस्टीट्यूट कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्थित एक प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी है. यह संस्थान अपने बौद्धिक संस्कृति, इतिहास और तेजी से बढ़ते इनोवेशन माहौल के लिए जाना जाता है. MIT में शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन पर काफी जोर दिया जाता है.
यह भी पढ़ें- Indian Students को Nepal में कैसे मिलता है MBBS का मौका, क्या हिंदुस्तान में मान्य है डिग्री?
The post दुनिया की No.1 यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है एडमिशन? हिंदुस्तानीय छात्रों के लिए पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

