Hot News

नई 2026 Tata Tiago EV में क्या बदला? पुराने मॉडल से 6 बड़े अपग्रेड जरूर देखें

Tata Motors ने 28 मई को होने वाली अपनी ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही नई Tata Tiago EV facelift की झलक दिखा दी है. खास बात ये है कि इसके साथ ICE (पेट्रोल/डीजल) वर्जन भी सामने आया है. नई Tiago EV अब पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक में नजर आ रही है. बाहर से इसका डिजाइन ज्यादा फ्रेश और स्टाइलिश लगता है. वहीं अंदर केबिन को भी अपडेट किया गया है जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देता है.

अगर आप आने वाली Tata Tiago EV facelift खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको इसके कुछ बड़े और खास बदलाव जरूर जान लेने चाहिए. इस कार में ऐसे 6 अपडेट्स दिए गए हैं जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पहले से काफी बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं.

2026 Tata Tiago EV vs old: नया फेस

2026 Tata Tiago EV का सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में देखने को मिलता है. पहले वाले मॉडल की तुलना में इसका फेस अब काफी ज्यादा साफ-सुथरा और मॉडर्न लगने लगा है. इसमें बॉडी-कलर्ड क्लोज्ड ग्रिल दी गई है, जो इसे एक प्रीमियम EV फील देती है. इसके अलावा नए LED हेडलैंप पहले से ज्यादा स्लिम हो गए हैं और इनके साथ आइब्रो जैसी LED DRLs दी गई हैं. बम्पर को भी पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्टाइलिंग एलिमेंट्स और किनारों पर एंगल्ड इंसर्ट्स दिए गए हैं.

2026 Tata Tiago EV vs old: साइड और रियर में बदलाव

2026 Tata Tiago EV में साइड और रियर हिस्से में छोटे बदलाव किए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसकी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिंग पहले जैसी ही रखी गई है. लेकिन अब इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं. साथ ही ब्लैक व्हील आर्च सराउंड्स, ग्लॉस-ब्लैक ORVMs, शार्क-फिन एंटीना और दरवाजों पर Tata.ev ब्रांडिंग इसे पुराने मॉडल से आसानी से अलग पहचान देती है.

रियर हिस्से में तो बदलाव और भी ज्यादा साफ नजर आते हैं. इसमें नए डिजाइन की LED टेल लैम्प्स दी गई हैं जिनमें वर्टीकल लाइट एलिमेंट्स शामिल हैं. इसके साथ एक मोटी ग्लॉस ब्लैक कनेक्टेड स्ट्रिप है जो पूरी टेलगेट पर फैली हुई है. साथ ही बम्पर को भी थोड़ा नया डिजाइन दिया गया है.

2026 Tata Tiago EV vs old: प्रीमियम केबिन 

2026 Tata Tiago EV का इंटीरियर पहले से काफी बदल गया है. केबिन में अब आपको वही ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे थीम मिलती है, लेकिन इसका पूरा लुक पहले से ज्यादा क्लीन और सॉफ्ट नजर आता है. डैशबोर्ड पर दिया गया फैब्रिक फिनिश इसे एक प्रीमियम टच देता है. इसके अलावा, पूरे केबिन में एक स्लीक हॉरिजॉन्टल लेआउट दिया गया है, जिसमें लेयर्ड टेक्सचर का यूज किया गया है.

2026 Tata Tiago EV vs old: ड्यूल फ्लोटिंग स्क्रीन

इस कार के इंटीरियर में दो अलग-अलग फ्री-स्टैंडिंग डिस्प्ले दिए गए हैं. इसमें 10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है और साथ में एक अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. इसका फ्लोटिंग डिजाइन सिर्फ देखने में ही अच्छा नहीं है, बल्कि इससे नीचे की तरफ एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस भी मिल जाता है. वहीं लोअर सेक्शन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उसमें वायरलेस चार्जिंग पैड और चार्जिंग पोर्ट्स काफी साफ-सुथरे और ऑर्गनाइज्ड तरीके से फिट हो जाते हैं.

इसके अलावा, डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी नया लुक लेकर आता है. इसमें अब बीच में स्टैंडर्ड लोगो की जगह ऑफसेट पोजिशन में एक इल्यूमिनेटेड Tata.ev लोगो दिया गया है.

2026 Tata Tiago EV vs old: फैब्रिक सीट्स और रियर AC वेंट्स

इस अपडेट में एक और बड़ा बदलाव सीटों की अपहोल्स्ट्री में भी देखने को मिलता है. पहले वाले मॉडल के हाई वेरिएंट में जहां लेदरेट सीटें मिलती थीं, वहीं फेसलिफ्टेड वर्जन में अब पूरे केबिन में हल्के और ज्यादा प्रीमियम फील देने वाले डुअल-टोन फैब्रिक सीट्स दिए गए हैं. इसमें रियर AC वेंट्स और रियर चार्जिंग पोर्ट्स जैसे नए फीचर्स जोड़ दिए गए हैं.

2026 Tata Tiago EV vs old: 360-डिग्री कैमरा

ड्राइविंग की सुविधा और सेफ्टी के फीचर्स की बात करें तो इस अपकमिंग Tiago EV फेसलिफ्ट में सबसे बड़ी खासियत इसका 360-डिग्री कैमरा होने वाला है. ये फीचर इसे और भी खास बना देता है, क्योंकि इसके साथ यह हिंदुस्तान की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन जाएगी जिसमें इतना एडवांस कैमरा सिस्टम मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Kia की गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर होगा कितना फायदा

The post नई 2026 Tata Tiago EV में क्या बदला? पुराने मॉडल से 6 बड़े अपग्रेड जरूर देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top