Hot News

पांच वर्षीय बच्चे को बाइक से लेकर भाग रहा युवक पकड़ाया

ग्रामीणों ने युवक को किया पुलिस के हवाले

फोटो परिचय -9 पकड़ा गया आरोपित

दुर्गावती.

थाना क्षेत्र के गोरार गांव से पांच वर्षीय एक शिशु को लेकर बाइक से भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार क्षेत्र का गोरार मरहिया- खरिगावां पथ का निकटवर्ती गांव है. जहां सुबह- शाम गांव के लोग टहलते हुए सड़क की तरफ आ जाते हैं. गोरार गांव के 72 वर्षीय ललन यादव का घर सड़क से चन्द दूरी पर ही है. इनका पांच वर्षीय पोता रविवार की शाम अपने दादा के पास जाने के लिए घर से निकला था. अभी बच्चा सड़क पर पहुंचा ही था , तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक शिशु को उठाकर भागने लगा. शिशु के रोने चिल्लाने की आवाज सुन टहलने निकले लोगों ने भी हल्ला शुरू कर दिया. तब तक परिजनों के अलावा शिशु के पिता सोनू यादव भी आ पहुंचे. इसके बाद शिशु के पिता व ग्रामीणों ने खदेड़ कर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया. पांच वर्षीय शिशु कुंज यादव को सकुशल युवक के चंगुल से छुड़ा लिया गया. इसके बाद युवक व बाइक को पूलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है कि शिशु को छुड़ाने के क्रम में आरोपित युवक ने किसी लोहे से शिशु के पिता के सर पर वार किया गया. जिससे शिशु के पिता सोनू यादव चोटिल हो गये. पकड़ा गया युवक रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के कुसाड़ी गांव का निवसी 28 वर्षीय भानु प्रताप सिंह बताया जाता है. वहीं थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि शिशु को चोरी से लेकर भागने वाले युवक के विरूद्ध शिशु के पिता ने आवेदन दिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पांच वर्षीय शिशु को बाइक से लेकर भाग रहा युवक पकड़ाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top