Hot News

पुराना स्मार्टफोन बना खतरा, हैकर्स ऐसे आपको लगा सकते हैं चूना

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी पूरी जिंदगी का कंट्रोल सेंटर बन चुका है. बैंकिंग, सोशल मीडिया, फोटो, वीडियो- सब कुछ इसी में कैद है. लेकिन अगर आपका फोन “Expired” हो चुका है, तो यही डिवाइस आपके लिए सबसे बड़ा खतरा भी बन सकता है. साइबर एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि पुराने और असुरक्षित स्मार्टफोन हैकर्स के लिए आसान टारगेट बनते जा रहे हैं.

क्या होता है ‘Expired Smartphone’ और क्यों है खतरनाक?

स्मार्टफोन के एक्सपायर होने का मतलब यह नहीं कि वह चालू नहीं होगा, बल्कि इसका मतलब है कि कंपनी ने उसे सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देना बंद कर दिया है. जैसे ही अपडेट बंद होते हैं, फोन का सिक्योरिटी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है.

यही कमजोरी साइबर अपराधियों के लिए एंट्री गेट बन जाती है. बिना अपडेट वाले फोन में मौजूद खामियों को हैकर्स आसानी से एक्सप्लॉइट कर सकते हैं.

कैसे हैकर्स बना लेते हैं फोन पर पूरा कंट्रोल?

एक बार अगर फोन में सेंध लग गई, तो हैकर्स के पास आपके डिवाइस का पूरा ऐक्सेस आ सकता है. वे आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स, कैमरा, माइक्रोफोन और यहां तक कि बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बना सकते हैं.

सबसे खतरनाक बात यह है कि हैकर्स ओटीपी पढ़ सकते हैं, जिससे आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकालना उनके लिए आसान हो जाता है. कई मामलों में यूजर्स को पता भी नहीं चलता और अकाउंट खाली हो जाता है.

बिना अपडेट वाला फोन बना हैकर्स का हथियार

सिर्फ पैसे ही नहीं, आपकी प्राइवेसी भी दांव पर लग जाती है. हैकर्स कैमरा और माइक्रोफोन को रिमोटली ऐक्सेस कर सकते हैं. इसका मतलब है कि वे आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं- आप कहां हैं, किससे बात कर रहे हैं, और क्या कर रहे हैं.

यह स्थिति न सिर्फ असहज है, बल्कि ब्लैकमेलिंग और डेटा चोरी जैसे गंभीर अपराधों का कारण भी बन सकती है.

किन यूजर्स को ज्यादा खतरा है?

जिन लोगों के पास 3-4 साल पुराने स्मार्टफोन हैं और जिन्हें लंबे समय से कोई अपडेट नहीं मिला है, वे सबसे ज्यादा जोखिम में हैं. खासकर बजट और मिड-रेंज डिवाइस, जिनमें कंपनियां जल्दी अपडेट देना बंद कर देती हैं, ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

अगर आपके फोन में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच नहीं है, तो यह संकेत है कि आपका डिवाइस अब सुरक्षित नहीं रहा.

कैसे बचें इस साइबर खतरे से?

सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करते रहें. अगर आपका फोन अपडेट नहीं ले रहा, तो उसे बदलने पर विचार करें.

साथ ही, केवल भरोसेमंद ऐप्स ही इंस्टॉल करें और संदिग्ध लिंक या फाइल्स से दूर रहें. मोबाइल सिक्योरिटी अब सिर्फ ऑप्शन नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, ऐसे करें पहचान

The post पुराना स्मार्टफोन बना खतरा, हैकर्स ऐसे आपको लगा सकते हैं चूना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top