Hot News

पेट्रोल-डीजल भूल जाइए, भारत में मिल रही हैं ये सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट

हिंदुस्तान में 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इसी के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ लोगों का रुझान भी तेजी से बढ़ रहा है. अब लोग ऐसी कार चाहते हैं जो फैमिली के लिए स्पेसफुल भी हो और पर्यावरण के लिए बेहतर भी. यही वजह है कि इलेक्ट्रिक 7-सीटर कारें धीरे-धीरे एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल ऑप्शन बनती जा रही हैं. अच्छी बात ये है कि अब ऑटो कंपनियां इस सेगमेंट में ज्यादा किफायती ऑप्शन भी लेकर आ रही हैं. इसलिए आइए जानते हैं हिंदुस्तान में मिलने वाली सबसे किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों के बारे में.

Kia Carens Clavis EV

इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. अब बात करें इसके पावर और रेंज की, तो कंपनी इसमें दो बैटरी ऑप्शन देती है. पहला 42 kWh और दूसरा 51.4 kWh. इनके साथ मिलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 99 kW और 126 kW की पावर जनरेट करती है. ये 255 Nm का टॉर्क देता है. रेंज की बात करें तो छोटा बैटरी पैक लगभग 404Km (ARAI) तक चलने का दावा करता है. वहीं बड़ा बैटरी पैक करीब 490Km तक की रेंज ऑफर करता है.

Mahindra XEV 9S

महिंद्रा ने इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV को नवंबर 2025 में लॉन्च किया था. लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी. खास बात ये है कि कंपनी इसे हिंदुस्तान की पहली ऐसी ‘pure electric origin’ 7-सीटर SUV बता रही है, जिसे शुरू से ही इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म यानी INGLO आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है.

अब बात करें पावर की, तो इसमें आपको एक नहीं बल्कि तीन बैटरी ऑप्शन (59 kWh, 70 kWh और 79 kWh) मिलते हैं. बेस 59 kWh बैटरी करीब 170 kW की पावर देती है, जबकि 70 kWh वेरिएंट 180 kW तक जाता है. वहीं टॉप 79 kWh बैटरी तो 210 kW की दमदार पावर देने का दावा करती है.

VinFast VF MPV 7

यह कार हाल ही में इस सेगमेंट में एंट्री ली है. इसमें 60.1 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 517Km तक की ARAI रेंज देने का दावा करती है. कार में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो लगभग 201 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 24.49 लाख रुपये रखी गई है.

BYD eMax 7 

इसकी शुरुआती कीमत ₹26.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स (Premium और Superior) में लॉन्च किया है. Premium वेरिएंट में आपको 55.4 kWh की बैटरी मिलती है, जो 161 hp की पावर जनरेट करती है. वहीं Superior वेरिएंट में बड़ी 71.8 kWh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 201 hp का ज्यादा पावरफुल मोटर मिलता है. दोनों वेरिएंट्स में 310 Nm का टॉर्क एक जैसा ही मिलता है.

अब बात रेंज की करें तो Premium वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 420Km तक चलने का दावा करता है. वहीं Superior वेरिएंट इस मामले में और आगे निकलते हुए करीब 530 किमी की रेंज ऑफर करता है (NEDC साइकिल के मुताबिक).

यह भी पढ़ें: ₹16.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Curvv EV SeriesX, फुल चार्ज में चलेगी 502KM

The post पेट्रोल-डीजल भूल जाइए, हिंदुस्तान में मिल रही हैं ये सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top