PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बंगाल और तमिलनाडु के मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई दी. उन्होंने दोनों राज्यों में रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद जतायी.
पीएम का दावा – बदलाव की हवा चल रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखे प्रहार किये. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में बदलाव की हवा चल रही है. इस बार कई जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुलेगा.
झालमुड़ी मैंने खायी, मिर्ची टीएमसी को लगी
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान मजाकिया, लेकिन चुटीले अंदाज में तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा- मैंने बंगाल में ‘झालमुड़ी’ खायी थी, लेकिन ऐसा लगता है कि उसकी मिर्ची तृणमूल कांग्रेस को लग रही है. पीएम का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हवा बदल रही है, जहां वोटिंग ज्यादा, वहां भाजपा पक्की
पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान के शुरुआती रुझानों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बदलाव के संकेत हैं. उन्होंने कहा- बंगाल से जो जानकारियां मिल रही हैं, वे साफ संकेत दे रही हैं कि हवा का रुख बदल चुका है.
इसे भी पढ़ें : Bengal Voting LIVE: छिटपुट हिंसा के बीच बंपर मतदान, दोपहर एक बजे तक 62 प्रतिशत वोटरों में डाले वोट
टीएमसी का सूपड़ा साफ : मोदी
उन्होंने दावा किया कि इतिहास गवाह है, जहां भी मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है, वहां भाजपा को जीत मिली है. पीएम ने भविष्यवाणी की कि इस बार कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पायेगी.
हमारी भूमि के लिए खतरा हैं घुसपैठिये : पीएम
प्रधानमंत्री ने सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर ममता प्रशासन को सबसे ज्यादा आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की घुसपैठियों को समर्थन देने की नीति हमारी भूमि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है. उन्होंने कृष्णानगर की जनता से आह्वान किया कि इस तुष्टीकरण और घुसपैठ को बढ़ावा देने वाली नेतृत्व को खत्म करना बेहद जरूरी है.
इसे भी पढ़ें : ममता दीदी, कभी मां दुर्गा और श्रीराम का नाम लेना भी सीखिए, 4 मई TMC का आखिरी दिन : हिमंता बिस्व सरमा
PM Modi in Bengal: मतदाताओं का जताया आभार
भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने बंगाल और तमिलनाडु के उन मतदाताओं को सलाम किया, जो भीषण गर्मी के बावजूद पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह उत्साह बताता है कि जनता अपनी किस्मत का फैसला खुद करने के लिए तैयार है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में वोटर को धमकाने वालों की खैर नहीं, सीईओ का डीजीपी को पत्र- उपद्रवियों को तुरंत करें गिरफ्तार
बंगाल चुनाव 2026 में बंपर वोटिंग, 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान
बंगाल चुनाव 2026: जंगलमहल में ‘वोटर लिस्ट’ पर शांति, ‘रोटी-बेटी’ पर शोर, जानें क्यों झारग्राम-पुरुलिया में बेअसर SIR का मुद्दा
मुर्शिदाबाद के बरवान में EVM पर बवाल, मतदान केंद्र पर हंगामा, आयोग ने दी सफाई
The post बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी appeared first on Naya Vichar.

