Hot News

बंगाल में बुजुर्गों को भी शुभेंदु अधिकारी देंगे नौकरी, इस श्रेणी में होगी संविदा पर बहाली

मुख्य बातें

Jobs in West Bengal : शिव कुमार राउत, कोलकाता. पश्चिम बंगाल प्रशासन ने सेवानिवृत्त प्रशासनी कर्मचारियों के लिए रोजगार का नया अवसर उपलब्ध कराना जा रहा है. राज्य के रजिस्ट्रेशन एंड स्टांप रेवेन्यू निदेशालय की ओर से ग्रुप-डी श्रेणी के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गयी है. प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य खाली पदों को भरने के साथ-साथ अनुभवी कर्मचारियों को फिर से कार्य प्रणाली से जोड़ना है. जारी विज्ञापन के अनुसार कुल चार रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी.

6 महीने के लिए संविदा पर होगी नौकरी

आवेदन के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो सेवानिवृत्ति के समय पश्चिम बंगाल प्रशासन में ग्रुप-सी या ग्रुप-डी श्रेणी के पदों पर कार्यरत थे. आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी तय की गई है. 1 जून 2026 तक उम्मीदवार की आयु 64 वर्ष 6 माह से अधिक नहीं होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती तौर पर 6 महीने के लिए संविदा के आधार पर की जायेगी. हालांकि, विभागीय आवश्यकता और कार्य प्रदर्शन के आधार पर कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिमाह 8 हजार रुपये होगा मानदेय

विज्ञापन के मुताबिक चयनित कर्मचारियों को प्रतिमाह 8 हजार रुपये मानदेय दिया जायेगा. उन्हें ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए निर्धारित सामान्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी. युक्ति निदेशालय के मुख्य कार्यालय या उसके अधीन किसी भी कार्यालय में की जा सकती है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून 2026 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गयी है. योग्य उम्मीदवारों को चयन समिति द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जायेगा. राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए इसे एक अहम अवसर माना जा रहा है, जिससे वे दोबारा प्रशासनी सेवा से जुड़ सकेंगे.

Also Read: पश्चिम बंगाल में आ रही है नौकरी की बहार, शुभेंदु अधिकारी करेंगे इस विभाग में बंपर बहाली

The post बंगाल में बुजुर्गों को भी शुभेंदु अधिकारी देंगे नौकरी, इस श्रेणी में होगी संविदा पर बहाली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top