देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
Deoghar News: झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में एक अनोखी घटना ने श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता और आस्था का माहौल बना दिया. बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के मंदिरों को जोड़ने वाला पवित्र गठबंधन धागा अचानक टूट गया, जिससे कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
प्रसाद के रूप में धागे के लिए होड़
जैसे ही धागा टूटकर नीचे गिरा, दोनों मंदिरों की छत पर तैनात भंडारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे संभाल लिया. और बहुत मशक्कत के बाद फिर से बांध दिया. हालांकि इस दौरान धागे का एक हिस्सा नीचे रह गया, जिसे प्रसाद स्वरूप पाने के लिए श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों के बीच होड़ सी मच गई. हर कोई इस पवित्र धागे को अपने साथ ले जाने को उत्सुक दिखा.
घटना को लेकर पुरोहितों के अलग-अलग मत
इस घटना को लेकर पुरोहितों के बीच अलग-अलग मत सामने आए. कुछ पुरोहित इसे पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार शुभ संकेत नहीं मान रहे है. तो कुछ बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का आशीर्वाद.
श्रद्धालुओं ने माना ईश्वरीय संकेत
आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें तो कई श्रद्धालु इसे ईश्वरीय संकेत और आशीर्वाद के रूप में देख रहे हैं. उनके अनुसार, गठबंधन का धागा प्रसाद रूप में मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है. धागा पाने वाले श्रद्धालु खुद को धन्य मानते नजर आए और इसे अपने जीवन में शुभ फल देने वाला मान रहे हैं.
घटना चाहे तकनीकी कारणों से हुई हो या आस्था के संकेत के रूप में देखी जाए, लेकिन इसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बाबा धाम में हर घटना श्रद्धा और विश्वास से जुड़ जाती है. यहां आने वाले भक्त हर परिस्थिति में भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा का अनुभव करते हैं.
यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान
The post बाबा बैद्यनाथ धाम में टूटा गठबंधन धागा, श्रद्धालुओं में मची होड़ appeared first on Naya Vichar.

