Hot News

बियॉन्से और फेडरर के साथ बिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए अलख पांडे, $1 बिलियन की संपत्ति के साथ रचा इतिहास! 

World’s New Billionaires 2026: साल 2026 की दुनिया के नए अरबपतियों (Billionaires) की लिस्ट सामने आ गई है. इस बार कुल 40 देशों से 390 नए चेहरों ने इस लिस्ट में एंट्री मारी है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी नए अमीरों की कुल संपत्ति मिलाकर 755 बिलियन डॉलर  (करीब 62 लाख करोड़ रुपये) है. महामारी के बाद साल 2021 को छोड़कर, इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोग अरबपति बने हैं.  लेकिन हिंदुस्तान के लिए सबसे बड़ी और गर्व की बात यह है कि देश के मशहूर एडटेक प्लेटफॉर्म ‘PhysicsWallah’ के फाउंडर अलख पांडे (Alakh Pandey) अब आधिकारिक तौर पर दुनिया के अरबपतियों की क्लब में शामिल हो गए हैं. सिर्फ 34 साल की उम्र में उन्होंने 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ यह मुकाम हासिल किया है. 

अलख पांडे ने कैसे रचा इतिहास?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आने वाले और कॉलेज ड्रॉपआउट रहे अलख पांडे की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने साल 2020 में ‘PhysicsWallah’ की शुरुआत की थी, जिसका मकसद देश के गरीब और मिडिल क्लास बच्चों को बेहद कम फीस में मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करवाना था. बच्चों के बीच ‘अलख सर’ के नाम से मशहूर इस शिक्षक के यूट्यूब चैनल (Physics Wallah-Alakh Pandey) पर आज 14 मिलियन (1.4 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. पिछले साल नवंबर में उनकी कंपनी का IPO आया यानी कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट हुई, जिसने उन्हें इस साल दुनिया के नए अरबपतियों की लाइन में ला खड़ा किया है. अब उनकी कंपनी एआई (AI) और डेटा एनालिटिक्स के कोर्स भी करवा रही है. 

इस लिस्ट में हिंदुस्तान के कितने लोग शामिल हैं?

अगर हिंदुस्तानीय हिस्सेदारी की बात करें, तो इस बार वर्ल्ड बिलियनर्स लिस्ट में हिंदुस्तान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कुल 229 हिंदुस्तानीय इस बार दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. अलख पांडे जैसे नए चेहरों के शामिल होने से हिंदुस्तानीय बिजनेस और स्टार्टअप जगत का दबदबा वैश्विक मंच पर और ज्यादा मजबूत हो गया है. 

विदेशी कंपनियों में हिंदुस्तानीय मूल का कौन-सा बड़ा नाम चमका?

हिंदुस्तानीय जमीन पर स्टार्टअप चलाने वालों के अलावा, हिंदुस्तानीय मूल के लोगों ने विदेशों में भी हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. इस लिस्ट में हिंदुस्तानीय अप्रवासी (Immigrant) ज्योति बंसल (Jyoti Bansal) का नाम प्रमुखता से शामिल है, जिनकी नेटवर्थ 2.3 बिलियन डॉलर हो चुकी है. ज्योति बंसल कभी कैलिफोर्निया में H-1B वीजा पर एक इंजीनियर के रूप में काम करते थे. सात साल के संघर्ष के बाद जब उन्हें ग्रीन कार्ड मिला, तो उन्होंने अपनी पहली कंपनी ‘AppDynamics’ शुरू की, जिसे 2017 में सिस्को (Cisco) ने 3.7 बिलियन डॉलर में खरीदा था. अब उन्होंने ‘Harness’ नाम का एआई-बेस्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसकी वैल्यूएशन पिछले दिसंबर में 5.5 बिलियन डॉलर आंकी गई. 

फोर्ब्स 2026: नए अरबपतियों की लिस्ट 

नाम   संपत्ति (Net Worth) सेक्टर/बिजनेस (Sector) देश  
लियू डेबिंग   $9.1 बिलियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चीन
डैनियल नैडलर   $7.6 बिलियन AI सॉफ्टवेयर अमेरिका
लिन सुंग-ची   $5.1 बिलियन फर्नीचर रिटेल / टेक ताइवान
जैक लिंक और फैमिली $4.0 बिलियन मीट स्नैक्स अमेरिका
लियू जिंगकांग   $3.4 बिलियन कैमरा (Insta360) चीन
ज्योति बंसल   $2.3 बिलियन AI सॉफ्टवेयर अमेरिका
ब्रेंडन फूडी   $2.2 बिलियन AI सॉफ्टवेयर अमेरिका
पाउल वैन जुएदम $1.7 बिलियन कुकवेयर (Le Creuset) साउथ अफ्रीका
फैबियन हेडिन   $1.6 बिलियन AI कोडिंग स्वीडन
ग्लोरिया जोसेफ  $1.6 बिलियन इंश्योरेंस अमेरिका
मीरवाइज अजीजी   $1.4 बिलियन रियल एस्टेट / बैंक अफगानिस्तान
हावर्ड हुआंग   $1.4 बिलियन कैमरा और सेंसर्स चीन
किम्बल मस्क   $1.4 बिलियन टेस्ला / स्पेसएक्स अमेरिका
लुआना लोप्स लारा $1.3 बिलियन प्रेडिक्शन मार्केट्स ब्राजील
रोजर फेडरर   $1.1 बिलियन टेनिस / एंडोर्समेंट स्विट्जरलैंड
मिशेल शिया   $1.1 बिलियन बायोटेक अमेरिका/चीन
अलख पांडे   $1.0 बिलियन एडटेक (PhysicsWallah) हिंदुस्तान
बियॉन्से   $1.0 बिलियन म्यूजिक / बिजनेस अमेरिका
ग्रेग एबल   $1.0 बिलियन बर्कशायर हैथवे कनाडा
डिक पोर्टिलो   $1.0 बिलियन रियल एस्टेट/रेस्टोरेंट अमेरिका

दुनिया के किन बड़े नामों के साथ जुड़ेगा अलख पांडे का नाम?

अब हिंदुस्तान के अलख पांडे का नाम दुनिया के उन बड़े दिग्गजों के साथ लिया जाएगा जो इस साल पहली बार अरबपति बने है. इस लिस्ट में हॉलीवुड की पॉप स्टार बियॉन्से (1 बिलियन डॉलर), टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (1.1 बिलियन डॉलर), एलन मस्क के भाई किम्बल मस्क (1.4 बिलियन डॉलर) और दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफेट की कंपनी ‘बर्कशायर हैथवे’ के नए सीईओ ग्रेग एबल (1 बिलियन डॉलर) शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के 24 मई के रेट जारी, जानिए आपके शहर में फ्यूल सस्ता हुआ या महंगा 

The post बियॉन्से और फेडरर के साथ बिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए अलख पांडे, $1 बिलियन की संपत्ति के साथ रचा इतिहास!  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top