Hot News

बिहार के डिप्टी सीएम बोले- मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की भी आई प्रतिक्रिया

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में लगी भीषण आग में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. दोनों नेताओं ने हादसे की जांच का आदेश दिया है.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए जांच के आदेश

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मौत की समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

निशांत कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को घायल मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने को कहा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी.

‘आग लगने के कारणों की होगी गंभीर जांच’

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि किसी अस्पताल में इस तरह की दुर्घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि प्रशासन यह पता लगाएगी कि आग किन परिस्थितियों में लगी और अस्पताल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसके अनुसार कदम उठाए जाएंगे.

देर रात मची अफरा-तफरी, मरीजों को सुरक्षित निकालने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के इस निजी अस्पताल में देर रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग अस्पताल के एक बड़े हिस्से में फैल गई. उस समय अस्पताल में मरीज, उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों ने जान बचाकर बाहर निकलने की कोशिश की, जबकि अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

चार लोगों की मौत, इलाके में शोक का माहौल

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान

इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Also Read: मुजफ्फरपुर: अस्पताल अग्निकांड में 4 मरीज जिंदा जले, 20+ रेस्क्यू, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

The post बिहार के डिप्टी सीएम बोले- मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की भी आई प्रतिक्रिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top