Bihar News: ‘बिहार में बनने वाले विक्रमशिला यूनिवर्सिटी के लिए जल्द ही राज्य प्रशासन जमीन केंद्र को उपलब्ध कराएगी. एक जुलाई से डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी.’ यह बात सीएम सम्राट चौधरी ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान कही. उन्होंने यह भी कहा, देश में चल रहे ओपेन यूनिवर्सिटी का स्टडी करें, ताकि बिहार में और अधिक ओपेन यूनिवर्सिटी स्थापित कर विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा सके.
आंशिक सहयोग करने वालों का भी रहेगा नाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में कॉलेज स्थापित करने के लिए जमीन दान देने वाले व्यक्ति या उनकी ओर से अनुशंसित व्यक्ति के नाम पर उस कॉलेज के किसी हिस्से का नामकरण किया जाएगा. सीएम ने यह भी आदेश दिया कि बिहार में स्थापित कॉलोजों को संबद्ध करने के लिए देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी से एमओयू साइन करें. सभी डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में स्थापित होने वाले कॉलेज ऐसी जगह पर हो जहां विद्यार्थियों को कठिनाई न हो.
मुख्यमंत्री को दी गई विभागीय कामकाज की जानकारी
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने मुख्यमंत्री को विभागीय गतिविधियों, संचालित योजनाओं, नई कार्य योजनाओं समेत अन्य कामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत स्टेट यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक पदों की स्थिति और अन्य डिटेल, केंद्र प्रशासन प्रायोजित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की जानकारी दी.
इसके अलावा मुख्यमंत्री को बिहार के विभिन्न जिलों के कॉलेजों की स्थिति, डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना, कॉलेज का स्थायी परिसर, दानदाता के नामकरण संबंधी प्रावधान, पदों का सृजन, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के पद सृजन समेत अन्य जानकारियां सीएम नीतीश कुमार को दी गई.
Also Read: JDU MLA पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी पर लगी रहेगी रोक, कोर्ट ने आज भी फैसला रखा सुरक्षित
The post बिहार में जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज, CM सम्राट ने किया ऐलान appeared first on Naya Vichar.

