Samrat Chaudhary: बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिए. इसके साथ ही ढोल पहाड़ी में पर्यटन विकास के योजनाओं का शिलान्यास भी किया. सीएम सम्राट चौधरी ने खुले मंच से लोगों को संबोधित भी किया.
लोगों को संबोधित करते हुए क्या कहा?
सीएम सम्राट ने फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को चेताया. इसके साथ ही कहा, बिहार का मुख्यमंत्री बन गया यह सबसे महत्वपूर्ण है साथियों. मैं विधायक तो कई बार रहा हूं, विधान परिषद का सदस्य रहा हूं, लेकिन जिस इलाके में जन्म लिया था पहली बार सेवा करने का मौका मिला है.
आगे कहा, आपके माध्यम से आज प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार की गद्दी पर बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, जो मेरे लिए भी चुनौती है. मुझे भी एहसास है कि बिहार को बदलना है, बिहार को समृद्धि की ओर ले जाना है और विकसित हिंदुस्तान का सपना पूरा करना है.
बिहार में अतिक्रमण को लेकर दिया बयान
तारापुर में सीएम सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण को लेकर कहा, मुझे मालूम हुआ कि मेरे भी घर की सीढ़ी को प्रशासन ने तोड़ने का काम किया. इससे इतना स्पष्ट है कि अगर आपका घर निजी जमीन पर है तो कुछ नहीं होगा. अगर प्रशासनी जमीन में होगा तो उसको ध्वस्त करना पड़ेगा. साथ ही यह भी कहा, अब सबके घरों पर 1 किलोवाट का सोलर प्लेट लगेगा, जिसके बाद पहले 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती थी लेकिन अब 150 यूनिट बिजली मिलेगी.
सीएम के आने से पहले व्यवस्था टाइट
मुंगेर में सीएम सम्राट के आने से पहले पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था टाइट कर दी थी. तारापुर शहीद चौक पर जो अतिक्रमणकारी फल और ठेले लगाया करते थे, उसे हटा दिया गया था. चारों ओर मुख्यमंत्री के होर्डिंग लगाए गए थे. मुख्यमंत्री के आगमन के कारण सड़क काफी साफ सुथरी और चौड़ी नजर आई.
(मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह और संजय वर्मा की रिपोर्ट)
Also Read: पूर्णिया से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग
The post बिहार में फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों को CM सम्राट ने चेताया, तारापुर में क्या-क्या कहा? appeared first on Naya Vichar.

