Hot News

बिहार में 11वीं में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, OFSS वेबसाइट पर करें चेक

Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड ने इंटर (11वीं) में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है. सत्र 2026-28 के लिए OFSS सिस्टम के जरिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है. जिन छात्रों ने आवेदन किया था, अब उनके लिए सबसे जरूरी काम है अपना नाम चेक करना और समय पर एडमिशन लेना.

कब से कब तक होगा एडमिशन?

पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया 05 मई 2026 से शुरू हो गई है. छात्रों को 12 मई 2026 तक अपने दिए गए स्कूल या कॉलेज में जाकर नामांकन कराना होगा. इसके बाद स्कूलों को 13 मई 2026 तक सभी एडमिशन की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी.

Bihar 11th Admission 2026: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

अगर आपको जानना है कि आपका नाम किस कॉलेज में आया है, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट- ofssbihar.net पर जाएं.
  • वहां First Selection List वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना बारकोड नंबर और मोबाइल नंबर डालें.
  • स्क्रीन पर आपका इंटीमेशन लेटर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

BSEB ने दी अपडेट

स्लाइड-अप का फायदा कैसे मिलेगा?

कई बार छात्रों को पहली लिस्ट में पसंद का कॉलेज नहीं मिलता. ऐसे में Slide-up ऑप्शन काम आता है. लेकिन ध्यान रखें, इसके लिए पहले आपको दिए गए कॉलेज में एडमिशन लेना जरूरी है. अगर आप एडमिशन नहीं लेते हैं, तो आपका नाम आगे की प्रक्रिया से हट सकता है.

अगर आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप 12 मई 2026 तक अपने विकल्प बदल सकते हैं या नए कॉलेज जोड़ सकते हैं. इसके बाद अगली मेरिट लिस्ट में आपको मौका मिल सकता है. अगर आपको एडमिशन या मेरिट लिस्ट से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009, 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: छात्रों के लिए बड़ी राहत, IGNOU ने फिर बढ़ाई असाइनमेंट जमा करने की डेडलाइन

The post बिहार में 11वीं में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, OFSS वेबसाइट पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top