Bihar Transfer News: बिहार पुलिस में एक बार फिर बदलाव हुआ है. एसडीपीओ और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई. मंगलवार की रात ही गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई. बक्सर के अजीत कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर में पोस्टिंग मिली है. जबकि वैशाली के रमेश कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, बगहा में जिम्मेदारी मिली है.
इस वजह से किया गया फेरबदल
गृह विभाग से जारी अधिसूचना की माने तो, सभी 22 अधिकारियों को जल्द ही उन्हें नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को मजबूत और कानून व्यवस्था को पहले से और भी ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, अपराध अनुसंधान विभाग, आतंकवाद निरोधक दस्ता समेत अन्य यूनिट्स में जिम्मेदारी दी गई है.
इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
अधिसूचना के मुताबिक, लखीसराय के प्रशांत कुमार को वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना में पोस्टिंग, अररिया के शिव शंकर कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-11, पटना सिटी, गोपालगंज के सुनील कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, हिलसा, नालंदा, दरभंगा के सत्यकाम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 , डिहरी, रोहतास, नालंदा के राघव दयाल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, मसौढ़ी और गोरखपुर के अमरनाथ को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बिहारशरीफ, नालंदा में ट्रांसफर किया गया है.
देखिए अधिकारियों की पूरी लिस्ट
Also Read: बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, पवन सिंह, नितिन नवीन और सम्राट चौधरी समेत 40 दिग्गजों को मिली ये जिम्मेदारी
The post बिहार में SDPO और DSP रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

