ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावालाने का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल आने के बाद साफ दिख रहा है कि पहली बार बंगाल में बीजेपी प्रशासन बना सकती है. टीएमसी को बड़ी हार मिल सकती है. इसी वजह से टीएमसी ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और तरह-तरह के आरोप लगा रही है. पूनावाला ने कहा कि टीएमसी पहले से ही हार के बहाने बना रही है. वह घबराहट में ऐसा कर रही है.
#WATCH | Delhi | On the statement of West Bengal CM Mamata Banerjee, BJP spokesperson Shahzad Poonawala says, “Ever since the exit polls have come and it is becoming clear that for the first time BJP is going to form the government in Bengal and TMC is going to face a huge… pic.twitter.com/jPD3bbpGk6
— ANI (@ANI) May 1, 2026
बीजेपी नेता राम कृपाल यादव ने भी TMC के EVM छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC को नकार दिया है और कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई. उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पूरी ईमानदारी से काम किया है, नतीजे आने पर सब साफ हो जाएगा.
यह भी पढ़ें : बंगाल में ‘वोट लूट’ पर आर-पार, धरने पर बैठीं ममता की मंत्री शशि पांजा, चुनाव आयोग ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला
#WATCH | Patna, Bihar: On TMC alleging EVM tampering, BJP leader Ram Kripal Yadav says, “…the people of West Bengal have rejected the TMC… there has been no foul play anywhere. The Election Commission has done its duties with utmost devotion and honesty. The results will… pic.twitter.com/t21vTpCusT
— ANI (@ANI) May 1, 2026
गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ममता बनर्जी
दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित भवानीपुर मतगणना केंद्र में ममता बनर्जी करीब चार घंटे रहीं और रात 12 बजे के बाद बाहर निकलीं. उन्होंने कहा कि मतगणना क्षेत्र में सिर्फ उम्मीदवार या एक एजेंट को ही रहने दिया जाएगा. पारदर्शिता के लिए उन्होंने मीडिया के लिए CCTV लगाने का सुझाव भी दिया. बनर्जी ने कहा कि जनता के वोट पूरी तरह सुरक्षित रहने चाहिए. शिकायत मिलने पर ही वह वहां पहुंचीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआत में केंद्रीय बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका. 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
The post ममता बनर्जी के आरोप पर बीजेपी का जवाब- टीएमसी पहले से ही बना रही है हार के बहाने appeared first on Naya Vichar.

