Hot News

मारपीट के मामले में 16 आरोपित गिरफ्तार

समोसे का बकाया पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट

कोचस.

थाना क्षेत्र के अमैसीडिहरा गांव में रविवार की देर रात समोसे के बकाया पैसा मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अमैसीडिहरा गांव में राम अवध चौहान की पत्नी और सिकेंदर यादव के बीच समोसे के बकाया पैसे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गयी. इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के दौरान एक पक्ष की ओर से गोलीबारी किये जाने की भी सूचना पुलिस को मिली थी. हालांकि,जांच के क्रम में घटनास्थल से पुलिस को केवल एक बुलेट बरामद हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की. सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों में एक पक्ष के सुमन कुमार, रीतेश कुमार, राम अवध चौहान, दिनेश कुमार, पिंटू कुमार, रमेश चौधरी, हरेंद्र कुमार और अमर चौधरी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से पप्पू यादव, बच्चा यादव, सुरेश सिंह, रतन सिंह, मुन्ना सिंह, कुश कुमार, पिंटू सिंह और अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मारपीट के मामले में 16 आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top