Tilak Varma : मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो मैच स्पोर्ट्सा गया, उसमें मुंबई ने ना सिर्फ 99 रन से जीत दर्ज की है, बल्कि इस मैच ने टीम में नई जान फूंक दी है. टीम को एक बार फिर से लड़ने का जज्बा मिला है और यह सबकुछ हो पाया है मैच के | प्लेयर ऑफ द मैच तिलक वर्मा की वजह से.
तिलक वर्मा ने शानदार शतक जड़ा
तिलक वर्मा ने अपने बल्ले से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक तरह से जादू किया और अपनी टीम को फिर से ट्रैक पर ले आये. उन्होंने 224.44 के स्ट्राइक रेट से बिना आउट हुए 101 रन बनाए. उनका यह स्कोर 45 गेंदों में बना, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल थे. तिलक वर्मा ने एक तरह से अपनी टीम के माथे पर विजयी भव का आशीर्वाद चस्पां कर दिया है. जीत के बाद जब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला तो उन्होंने अपने पहले शतक पर खुशी जाहिर की. तिलक के कहा कि पहला शतक हमेशा स्पेशल रहेगा. सच कहूं तो, यह हमारे लिए बहुत जरूरी था. हमारी टीम के पास ज्यादा टाइम नहीं है. हर गेम हमारे लिए ज़रूरी है. पिछले पांच मैच में मैं कुछ खास नहीं कर पाया, लेकिन यह हमारे लिए बहुत अहम मैच था. मैं प्रेशर में था, इसलिए सिर्फ अपनी स्किल का इस्तेमाल किया.
तिलक ने 23 गेंदों में 82 रन बनाए
मुंबई की शुरुआत बहुत खराब रही थी. तिलक वर्मा भी जब स्पोर्ट्सने आए थे, तो काफी प्रेशर में थे और उन्होंने अपनी पहली 22 गेंदों पर 19 रन बनाए थे. बाद में उन्होंने 23 गेंदों में 356.52 के औसत से 82 रन बनाए. वे मुंबई के सबसे तेज शतक बनाने वालों की सूची में भी शामिल हो गए हैं. तिलक के शतक से टीम का उत्साह बढ़ा है और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि इसकी बहुत जरूरत थी. तिलक में जिस तरह का टैलेंट है, उसे सच में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसलिए मैं उन्हें बस यही मैसेज देता रहा कि तुम बस बॉल को देखो और चाहे कुछ भी हो, बॉल को हिट करो, क्योंकि मुझे सच में लगता है कि उनके बल्ले से जिस तरह की बॉल निकलती है वह वाकई कुछ खास है. अब समय आ गया था कि वह आएं और कुछ अच्छा करें.तिलक के पास ज़्यादातर कम रिस्क वाली टेक्निक है. 20वां ओवर जबरदस्त था, तिलक 80 रन पर थे और मुंबई का स्कोर 177/5 था।). बैटर के लिए सेंचुरी और टीम के लिए 200 – दोनों ही साइकोलॉजिकली हौसला बढ़ाने वाले माइलस्टोन – पहुंच में थे और तिलक ने दोनों लक्ष्य पूरा किया.
ये भी पढ़ें : GT vs MI: हार के बाद बोले शुभमन गिल- हमने बीच के ओवरों में काफी रन लुटाए
The post मुंबई इंडियंस के लकी चार्म बने तिलक वर्मा, हार्दिक ने कहा-टीम को इसकी सख्त जरूरत थी appeared first on Naya Vichar.

