Hot News

मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड-9 में सहयोग शिविर आयोजित, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और बिजली-पानी की समस्याओं पर मिले आवेदन

नया विचार न्यूज़ मुसरीघरारी (समस्तीपुर)। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार प्रशासन के निर्देशानुसार मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित काली स्थान परिसर में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, भूमि विवाद सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।

शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या-9 के अधिकांश बिजली पोलों पर अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं पछियारी टोला स्थित ब्रह्मस्थान का चापाकल लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने भूमि संबंधी विवादों और अन्य प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई। शिविर में ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए गए।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने लोगों को बताया कि बिहार प्रशासन के निर्देशानुसार प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। प्रशासन की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और उन्हें प्रशासनी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी द्वारा निर्धारित समय सीमा में आवेदन का निष्पादन नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से लोगों में विश्वास बढ़ा है कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा।

शिविर को संबोधित करते हुए मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन पात्र नागरिकों को अब तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला है, वे शिविर में आवेदन देकर उसका लाभ उठाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, राशन कार्ड, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड स्तर पर ही करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से प्रशासनी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविर में लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि निर्धारित 30 दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान होगा। कई लोगों ने कहा कि यदि समयबद्ध कार्रवाई होती है तो आम जनता का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामसागर शाह, तौसीफ आलम, साजिद राजा, नेहा कुमारी, आकाश कुमार, आनंद मोहन, शंभू कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top