Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 17 से 19 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मध्यम स्तर की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान यहां 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
17 से 19 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है. 17 अप्रैल को ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. इन राज्यों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 17 से 19 अप्रैल के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता और आसपास के क्षेत्र) में 17 अप्रैल को जबकि ओडिशा में 17 से 21 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश की संभावना है. यहां 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम
19 और 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 20 अप्रैल को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के आसार हैं.
महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा
मध्य महाराष्ट्र में 18 से 20 अप्रैल के दौरान जबकि मराठवाड़ा में 18 से 21 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम सामान्य और शुष्क बना रहने की संभावना है. पश्चिमी और पूर्वी, दोनों ही हिस्सों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं और पूरे हफ्ते “ड्राई वेदर” रहने की बात मौसम विभाग ने कही है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं. अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा. कुल मिलाकर, दिल्ली में गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है.
यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी का कहर , 44.2, 44, 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, आग उगल रहा आसमान

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में आने वाले चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि 17 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जयपुर, भरतपुर और बिकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है. इन संभागों के आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
17 अप्रैल से जयपुर,भरतपुर व बीकानेर संभाग व आसपास क्षेत्र में मेघगर्जन/आंधी, हल्की बारिश की संभावनाhttps://t.co/3bFfXQ1MMi
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 16, 2026
The post मौसम : IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल appeared first on Naya Vichar.

