Hot News

राजकुमार राव ने अपनी बेटी को लकी चार्म मानने से क्यों किया इनकार? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं. अक्सर लोग कहते हैं कि शिशु के आने से घर में किस्मत आती है और लोग उसे लकी चार्म बुलाने लगते हैं. हाल ही में राजकुमार राव से जब उनकी बेटी और उनकी सक्सेस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही प्यारी और हैरान करने वाली बात कही. आइए जानते हैं आखिरकार राजकुमार राव अपनी बेटी को लकी चार्म क्यों नहीं मानते हैं.

बेटी पर नहीं डालना चाहते कोई बोझ

आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरी बेटी मेरे जीवन में बहुत सारा प्यार लेकर आई है, लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करता कि मेरी सक्सेस का कारण सिर्फ मेरी बेटी है. मेरा मानना है कि जिंदगी में जो भी मिलता है, वह मेहनत, समय और किस्मत का नतीजा होता है. ‘राजकुमार ने आगे कहा, ‘मैं अपनी बेटी पर किसी तरह का दबाव नहीं डालना चाहता. मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है और उसका अपना एक अलग जीवन होगा. वह अपनी जिंदगी खुद बनाएगी और अपने फैसले खुद लेगी. ऐसे में उस पर यह उम्मीद रखना कि वह परिवार के लिए लकी साबित हो, सही नहीं है. बच्चों को बिना किसी बोझ के अपनी पहचान बनाने की आजादी मिलनी चाहिए.

बेटी के जन्म पर पत्नी को मिला था अवॉर्ड

अपनी बातचीत के दौरान राजकुमार ने उस खास दिन का भी जिक्र किया जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था. उस दिन उनके परिवार में एक नहीं बल्कि दो-दो खुशियां आई थीं. जहां एक तरफ घर में बेटी आई, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी पत्रलेखा को फिल्म ‘फुले’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. बावजूद इसके, राजकुमार ने इसे सिर्फ एक प्यारा सा इत्तेफाक’बताया और सफलता का असली राज अपनी मेहनत को ही दिया.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ में हुई सलमान खान की एंट्री, रितेश देशमुख ने ‘मराठी बिग बॉस’ के मंच पर दी जानकारी

The post राजकुमार राव ने अपनी बेटी को लकी चार्म मानने से क्यों किया इनकार? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top