रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: पेट्रोल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. हाल ही में पेट्रोल के दाम में फिर वृद्धि होने के बाद झारखंड के रामगढ़ जिले के लोगों ने कहा कि इसका सीधा असर घरेलू बजट, परिवहन खर्च और बाजार में जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ रहा है. लोगों का मानना है कि यदि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी रही, तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है.
पेट्रोल कीमत बढ़ने से घर का बजट प्रभावित : कृष पांडेय
कृष पांडेय ने बताया कि पहले से ही महंगाई के कारण घर का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में बार-बार पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों का मासिक बजट बिगड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इसका असर छोटे व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों पर सबसे अधिक पड़ रहा है.
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग : लखींदर कुमार पाहन
लखींदर कुमार पाहन ने कहा कि प्रशासन को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए. लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हैं. यदि जल्द राहत नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में महंगाई और अधिक बढ़ सकती है.
पेट्रोल उपलब्ध, लेकिन बढ़ती कीमतों से बढ़ी परेशानी : मुकेश कुमार दांगी
मुकेश कुमार दांगी ने कहा कि अन्य जगहों पर पेट्रोल की कमी की चर्चा हो रही है, लेकिन रामगढ़ में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है. हालांकि लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है. रोजाना आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है.
पेट्रोल कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ने की चिंता : प्रदीप कुमार पटेल
प्रदीप कुमार पटेल ने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गयी है. खासकर नौकरी पेशा एवं छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है. यदि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती रही, तो बाजार में महंगाई और तेजी से बढ़ेगी.
पेट्रोल महंगा, महंगाई बढ़ने की आशंका
जानकारों का कहना है कि पेट्रोल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका सीधा असर बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है. लोगों ने आशंका जताई है कि यदि आने वाले दिनों में भी कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही, तो महंगाई और बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण
यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा स्पोर्ट्स, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला
The post रामगढ़ : पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़ोतरी से आम लोग परेशान, घर का बजट प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

