Hot News

राम मंदिर चोरी मामला: 24 से 48 घंटों में आ सकती है SIT की फाइनल रिपोर्ट

Ram Mandir Donation Row: SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट में मंदिर परिसर के भीतर सुरक्षा और प्रबंधन की गंभीर कमियां सामने आई हैं. 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में करीब 70 ऐसी संदिग्ध घटनाएं कैद हुईं, जहां दान के पैसे गिनने वाले कर्मचारी नोटों की गड्डियां छिपाते नजर आए. रिपोर्ट के मुताबिक, पैसे गिनने वाले कमरे में आने-जाने वालों की कोई तलाशी (फ्रिस्किंग) नहीं ली जाती थी. कर्मचारियों के निजी सामान पर भी कोई नियंत्रण नहीं था. रिपोर्ट में बताया गया, कई दान पेटियों के कैश को एक साथ मिलाकर गिना जाता था, जिससे हेरफेर करना आसान हो गया.

78.94 लाख रुपये बरामद किए गए

रिपोर्ट में बताया गया है कि जांच शुरू होने से पहले ही कुछ कर्मचारियों से 78.94 लाख रुपये बरामद किए जा चुके थे. इसके अलावा, 4 जून 2026 को पैसे गिनने वाले कमरे से जुड़े बाथरूम से 2.25 लाख रुपये लावारिस हालत में मिले थे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सोशल मीडिया पर चांदी की ईंटें या अन्य कीमती सामान गायब होने के जो दावे किए जा रहे थे, जांच में उनका कोई सबूत नहीं मिला है.

सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, जांच पर मांगा जवाब

सोमवार 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने इस घोटाले की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने केंद्र प्रशासन, उत्तर प्रदेश प्रशासन और ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने यूपी प्रशासन की SIT को आदेश दिया है कि वह अपनी टीम के सदस्यों की जानकारी और अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे. इस मामले पर अगली सुनवाई अगले सोमवार 20 जुलाई को होगी.

अब तक 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) और 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है. आरोपियों की अगली पेशी अब 27 जुलाई को होगी. घोटाले के गंभीर आरोपों के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के कई बड़े अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा है. ट्रस्ट ने तत्कालीन महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर में चढ़ावे का पूरा हिसाब अब होगा सार्वजनिक, घर बैठे वेबसाइट पर देख सकेंगे दान और खर्च का ब्यौरा

The post राम मंदिर चोरी मामला: 24 से 48 घंटों में आ सकती है SIT की फाइनल रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top