Hot News

राहुल गांधी के समर्थन में आए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

विरोध प्रदर्शन के 40 दिनों बाद महाराष्ट्र लौटने के बाद दीपके ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया और कहा, “मैं राहुल गांधी के बयान से पूरी तरह सहमत हूं. जिस तरह से शांतपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खून बहाया गया, वह सीधे तौर पर अमित शाह के निर्देशों का नतीजा है. उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए.”

CJP पर विदेशी फंडिंग के आरोप को दीपके ने किया खारिज

अपनी पार्टी पर लग रहे विदेशी फंडिंग के आरोपों को खारिज करते हुए दीपके ने गृह मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यदि अमित शाह के गृह मंत्री रहते हुए भी विदेशी फंड आ रहा है, तो यह खुद उनकी विफलता है. खुद को ‘चाणक्य’ कहने वाले गृह मंत्री को इस नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए भी इस्तीफा देना चाहिए.”

राहुल गांधी ने अमित शाह पर क्या आरोप लगाया?

राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित तौर पर किए गए बलप्रयोग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर सदन के अंदर और बाहर हमला बोला. उन्होंने दावा किया, ‘‘गृह मंत्री में, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहीं है. उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह इस तरह आपके सामने खड़े होकर सवालों का सामना कर सकें. वह तो यहां से भाग जाएंगे. हमें उनसे संसद में आने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष गृह मंत्री को जवाबदेही से बचकर निकलने नहीं देंगे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मैंने 25 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि क्या आपने छात्रों पर घातक बल प्रयोग करने के आदेश दिए और छात्रों को सादे कपड़ों में लाठियों से मारने वाले लोग कौन थे? लेकिन सवालों का कोई जवाब नहीं मिला.’’

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं

ये भी पढ़ें: संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश

ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट”, जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला

ये भी पढ़ें: अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा

The post राहुल गांधी के समर्थन में आए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, अमित शाह से मांगा इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top