Hot News

रिश्ता अच्छा होने के बाद भी क्यों हो जाती है चीटिंग? जानिए रिसर्च क्या कहता है

Why People Cheat In Relationships: हर रिश्ता भरोसे पर टिका होता है. जब यही भरोसा टूटता है, तो रिश्ता भी कमजोर पड़ने लगता है. अक्सर लोग कहते हैं कि उनसे गलती हो गई या सब कुछ अचानक हो गया. लेकिन रिश्तों पर हुई कई रिसर्च बताती हैं कि हर बार ऐसा नहीं होता. कई बार इसके पीछे अलग-अलग वजहें होती हैं.

रिश्ते में धोखा किसे माना जाता है?

धोखा सिर्फ किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक रिश्ता बनाने को नहीं कहते. अगर कोई अपने पार्टनर से छिपकर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ , रोमांटिक इमोशनल या शारीरिक रिश्ता बना ले, तो इसे भी बेवफाई माना जाता है. आज के समय में सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैट के जरिए बनने वाले छिपे रिश्ते भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

क्या चीटिंग अचानक हो जाती है?

धोखा देने के बाद कई लोग कहते हैं कि सब कुछ अचानक हो गया. लेकिन साल 2016 में प्रकाशित एक रिसर्च में पता चला कि कुछ लोग बिना ज्यादा सोचे जल्दी फैसला ले लेते हैं. ऐसे लोग कई बार उस समय सही और गलत के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, हालांकि रिसर्च में यह भी कहा गया कि सिर्फ यही वजह नहीं होती. किसी का स्वभाव, खुद पर कितना कंट्रोल है और रिश्ते को लेकर उसकी सोच भी उसके फैसले को प्रभावित कर सकती है.

क्या अफेयर के बाद हर किसी को पछतावा होता है?

इस सवाल का जवाब भी हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है. साल 2023 में Archives of Sexual Behavior जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर चुके शादीशुदा लोगों से बात की गई. इस रिसर्च में पता चला कि कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अपने अफेयर से खुशी मिली और उन्हें अपने फैसले पर ज्यादा पछतावा नहीं हुआ. कुछ लोगों का यह भी कहना था कि उनके अफेयर की वजह से उनकी शादी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति ऐसा ही सोचता है. हर रिश्ता और हर इंसान अलग होता है.

यह भी पढ़ें: बिना एक भी रुपये खर्च किए बनाएं यादगार संडे, पार्टनर के साथ करें ये प्यारी चीजें

The post रिश्ता अच्छा होने के बाद भी क्यों हो जाती है चीटिंग? जानिए रिसर्च क्या कहता है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top