Hot News

लंदन में ₹100 की क्या वैल्यू है? वायरल वीडियो ने दिखाई ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ की कड़वी सच्चाई

Value of 100 rupees in london: क्या आपने कभी सोचा है कि हिंदुस्तान के ₹100 का नोट विदेश में, खासकर लंदन जैसे महंगे शहर में कितनी दूर तक जा सकता है? हाल ही में ‘veggiwander’ नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो ने हिंदुस्तानीयों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 30 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका यह वीडियो ‘परचेजिंग पावर’ यानी खरीदने की ताकत का एक बड़ा सबक देता है.

हिंदुस्तान बनाम लंदन: उम्मीद और हकीकत

हिंदुस्तान में ₹100 का मतलब है ऑटो का किराया, एक प्लेट चाट, इडली-सांभर या फिर एक किलो फल. लेकिन जब इस ₹100 को पाउंड (£) में बदला जाता है, तो यह केवल 0.80 पाउंड रह जाता है.

सुपरमार्केट का वो ‘शॉकिंग’ सफर

वीडियो में एक स्त्री लंदन की एक सड़क पर स्थित सुपरमार्केट में ₹100 (0.80 पाउंड) लेकर घुसती है. उसने सोचा शायद एक पनीर-प्याज का सैंडविच मिल जाए, लेकिन उसकी कीमत £1.50 (करीब ₹187) थी. बजट से बाहर. उसे लगा पानी तो मिल ही जाएगा, पर 500 मिली की बोतल की कीमत £1.15 (करीब ₹143) निकली. स्त्री ने मायूसी से कहा, “पानी भी नहीं खरीद पाऊंगी.” फिर ओरियो का पैकेट £1.65 का था और एक बंदगोभी (कैबेज) भी £0.89 की थी.

दोनों ही ₹100 के नोट से ज्यादा महंगे थे. काफी खोजबीन के बाद उसे सिर्फ एक चीज मिली जो उसके बजट में थी. गाजर का एक छोटा पैकेट. इसकी कीमत £0.60 (करीब ₹75) थी. स्त्री ने एक फीकी मुस्कान के साथ कहा, “बस यही ले सकते हैं.” यह वीडियो सिर्फ करेंसी के उतार-चढ़ाव की बात नहीं करता, बल्कि यह बताता है कि अलग-अलग देशों में रहने का खर्च (Cost of Living) कितना अलग होता है. बेशक लंदन में सैलरी हिंदुस्तान से बहुत ज्यादा है, लेकिन एक टूरिस्ट या यात्री के लिए वहां की महंगाई वाकई होश उड़ाने वाली है.

Also Read : सोना चमका, चांदी में सुस्ती: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और ग्लोबल संकेतों का कीमती धातुओं पर असर

The post लंदन में ₹100 की क्या वैल्यू है? वायरल वीडियो ने दिखाई ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ की कड़वी सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top