Hot News

लखनऊ में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, प्रेम विवाह के 5 महीने बाद उजड़ा परिवार, आरोपी पुलिस के रडार पर

UP News: राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से दहेज हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी. परिजनों का दावा है कि वारदात के बाद आरोपी पति और उसके परिवार के लोग शव को कार में रखकर फरार हो गए. पुलिस ने पति, ससुर और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित की गई हैं.

पांच महीने पहले हुई थी प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के तानसेनगंज निवासी पवन कुमार कश्यप ने अपनी बेटी हिमांशी की शादी करीब पांच महीने पहले अटरिया के बिरसिंहपुर निवासी प्रदीप गौड़ से कराई थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद इटौंजा कस्बे में रह रहे थे. पीड़िता के पिता का आरोप है कि शादी के करीब दो महीने बाद से ही दहेज की मांग को लेकर हिमांशी को प्रताड़ित किया जाने लगा था. इसके साथ ही उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई.

पिता को किया था आखिरी फोन

पीड़िता के पिता के मुताबिक, शनिवार को हिमांशी ने रोते हुए उन्हें फोन किया. उसने बताया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है और उसकी जान को खतरा है. बेटी की बात सुनकर पिता चिंतित हो गए. रविवार को जब वह इटौंजा स्थित उसके घर पहुंचे तो घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था. हिमांशी और उसके ससुराल वालों के मोबाइल फोन बंद मिले और आसपास के लोगों ने भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी. सोमवार को दोबारा पहुंचने पर भी कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इटौंजा थाने में शिकायत दर्ज कराई.

जांच में सामने आए कई अहम सुराग

शिकायत मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई. पुलिस के अनुसार, शनिवार तक की रिकॉर्डिंग उपलब्ध मिली, लेकिन इसके बाद कैमरे बंद कर दिए गए थे. पुलिस ने पूछताछ के लिए हिमांशी की ननद, पिता और एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि हत्या कब और किस तरीके से की गई, इसकी जांच अभी जारी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में घर के भीतर से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई देने और बाद में कार में शव रखे जाने से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.  

पड़ोसियों से कहा- अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद आरोपी पति ने घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए. इसके बाद उसने पड़ोसियों से कहा कि पूरा परिवार अमरनाथ यात्रा पर जा रहा है, ताकि किसी को किसी तरह का शक न हो. पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है.   तीन टीमें कर रहीं आरोपियों और शव की तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पति प्रदीप, ससुर श्रीराम, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की तीन टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. साथ ही शव की बरामदगी और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है.

Input: Lucky Kumari

यह भी पढ़ें: ICU में मरीज की पिटाई से मौत: मुजफ्फरनगर अस्पताल में हड़कंप

The post लखनऊ में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, प्रेम विवाह के 5 महीने बाद उजड़ा परिवार, आरोपी पुलिस के रडार पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top