Hot News

‘वंदे मातरम्’ की गूंज घर-घर पहुंचाएगी BJP, दिल्ली की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लिया गया फैसला

बीजेपी ने ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और इसकी गौरवशाली विरासत को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. पार्टी के प्रस्ताव के मुताबिक, इस अभियान के जरिए लोगों को ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी. पार्टी का उद्देश्य देशभर में इसके इतिहास और विरासत को लेकर जागरूकता बढ़ाना है.

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में हर राज्य इकाई से पांच-पांच पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. बैठक में पार्टी से जुड़े संगठनात्मक और आगे की रणनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. बीजेपी के एक्स हैंडल से बैठक का एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक के आरंभ में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्‘ का गायन किया गया.

ये भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम बयान पर भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- हिंदू-मुस्लिम की सोच से बाहर निकलें

सोनिया गांधी ने दो अंतरे गाए जाने के बाद इसे रोकने का इशारा किया : संबित पात्रा

बैठक से अलग बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि 15 अगस्त 2026 को लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों को गाया गया था. पात्रा का आरोप है कि उसी दिन कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराने के दौरान सोनिया गांधी ने दो अंतरे गाए जाने के बाद इसे रोकने का इशारा किया.

संबित पात्रा ने कहा कि उस समय सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. पात्रा ने यह भी दावा किया कि 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में केवल दो अंतरे गाने का प्रस्ताव रखा गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1937 में भी ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला लिया था. पात्रा ने इस फैसले के पीछे की वजह पर भी सवाल उठाए.

The post ‘वंदे मातरम्’ की गूंज घर-घर पहुंचाएगी BJP, दिल्ली की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लिया गया फैसला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top