शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी. इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को तुरंत वहां से बाहर निकाल लिया. इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया. न्यूज एजेंसी reuters के अनुसार, डिनर के दौरान होटल के बॉलरूम के पास अचानक तेज शोर और हलचल मच गई. इसके बाद ट्रंप प्रशासन के बाकी अधिकारी भी एहतियातन वहां से बाहर निकल गए.
करीब 2,600 लोगों में से कई लोग डर के कारण तुरंत झुककर या छिपकर खुद को सुरक्षित करने लगे. वहीं वेटर घबराकर डाइनिंग हॉल के सामने की तरफ भाग गए. माहौल अचानक अफरा-तफरी वाला हो गया.
Trump evacuated from White House correspondents dinner by Secret Service and attendees take cover after loud noise https://t.co/o1iygC2u5N
— Reuters (@Reuters) April 26, 2026
The post व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान अफरा-तफरी, डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत बाहर ले जाया गया appeared first on Naya Vichar.
