Hot News

सऊदी अरब के Riyadh में होगी नीट यूजी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देश और विदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा पेन और पेपर मोड यानी कि ऑफलाइन मोड में होगी. NTA ने छात्रों को सूचित किया इस बार नीट यूजी परीक्षा सऊदी अरब के रियाद (Riyadh) में भी आयोजित की जा रही है.

NTA ने जारी किया नोटिस

NTA नीट यूजी परीक्षा को लेकर हर छोटी-बड़ी अपडेट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. इसी कड़ी में आज NTA ने स्टूडेंट्स को बधाई दी है. साथ ही नोटिस जारी कर बताया है कि परीक्षा सऊदी अरब के रियाद (Riyadh) में भी आयोजित की जा रही है, जिससे विदेश में रहने वाले हिंदुस्तानीय छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

एजेंसी ने अपने नोटिस में सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों. NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन मिलता है.

छात्रों के लिए NTA की सलाह

परीक्षा के दिन शांत और फोकस्ड रहना बेहद जरूरी है. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे एडमिट कार्ड और फोटो वाली ID साथ रखें. OMR शीट भरते समय सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपके मार्क्स पर असर डाल सकती है. साथ ही NTA ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें. परीक्षार्थी कपड़े का ध्यान रखें. NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत कपड़ों का ध्यान रखें. बैन आइटम लेकर परीक्षा केंद्र न जाएं. इसी के साथ NTA ने स्टूडेंट्स को समय से एग्जाम सेंटर पहुंचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें- हाई हील्स और झुमकों का फैशन नहीं चलेगा, NEET परीक्षा के लिए NTA ने दिए सख्त आदेश 

The post सऊदी अरब के Riyadh में होगी नीट यूजी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top