Hot News

हफ्तों तक फ्रेश और खुशबूदार रहेगी हरी धनिया, बस फ्रिज में रखने से पहले अपनाएं ये आसान हैक्स

Coriander Storage Hacks: हरी धनिया किसी भी खाने के स्वाद और खुशबू को मिनटों में बढ़ा देती है. चाहे आलू गोभी की सब्जी हो या फिर तीखी चटनी या फिर गर्मागर्म दाल, जब तक ऊपर से हरी धनिया न डाली जाए, तब तक खाने का स्वाद फीका ही लगता है. जब भी हम बाजार जाते हैं सब्जियां खरीदने, तो सब्जी वाले से धनिया भी खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि थोड़ा थोड़ा करके इसका इस्तेमाल सब्जियों में करते रहें. लेकिन हर इंडियन किचन की एक कहानी यह भी है कि, फ्रिज में रखने के बावजूद भी धनिया के ये पत्ते महज दो ही दिन के अंदर सूखकर काले पड़ जाते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि ये गलकर सड़ने लग जाते हैं. अगर आपके साथ भी आए दिन ऐसा ही होता है, तो आज का यह आर्टिकल आपके काफी काम का है. आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बाजार से लाई हरी धनिया को हफ्तेभर से भी लंबे समय तक एकदम फ्रेश, खुशबूदार और खिला खिला बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इन सिंपल हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि जब आप अगली बार धनिया के पत्ते खरीदकर लाएं, तो इनके खराब होने की टेंशन लिए बिना इनका इस्तेमाल हफ्तों तक कर सकें.

धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने के टिप्स

धनिया को अच्छे से साफ करना है सबसे पहला स्टेप

जब भी आप बाजार से धनिया खरीदकर लाएं, तो उसे सीधे ले जाकर फ्रिज में स्टोर करने की गलती कभी न करें. सबसे पहले धनिया की गड्डी को खोलें और उसमें से सड़ चुकी पत्तियों या पीले पड़ चुके पत्तों को चुनकर अलग कर लें. अगर धनिया में कोई सड़ी हुई पत्ती रह जाएगी, तो वह बाकी की अच्छी धनिया को भी बहुत ही जल्द खराब कर देगी. इसके बाद आपको धनिया की जड़ों को काट लेना है, क्योंकि इस जड़ में ही मिट्टी और बैक्टीरिया के पनपने का खतरा रहता है.

ये भी पढ़ें: क्या किचन में रखे मसाले बारिश के मौसम में हो जाते हैं खराब? ये सिंपल ट्रिक्स रखेंगी उन्हें लंबे समय तक फ्रेश

पानी और टिशू पेपर का सही इस्तेमाल

धनिया को अच्छे से साफ कर लेने के बाद आपको उसे अच्छी तरह से धो भी लेना है. जब आप उसे धोते हैं, तो उसमें मौजूद हर गंदगी और मिट्टी निकल जाती है. लेकिन, धोने के बाद सबसे जरूरी काम है इसे अच्छी तरह से सुखाना. धनिया को सुखाने के लिए इसे एक कपड़े या पेपर टॉवल पर फैलाकर रख दें. इसे तब तक रखें जब तक कि उसका पानी पूरी तरह सूख न जाए. इसके बाद एक साफ एयरटाइट डिब्बा लें और इसके निचले हिस्से पर एक टिशू पेपर बिछाएं. इसके बाद धनिया को रखें और फिर ऊपर से एक और टिशू पेपर अलग से रख दें. यह टिशू पेपर धनिया के एक्स्ट्रा मॉइस्चर को एब्जॉर्ब कर लेगा और धनिया गलेगी नहीं.

कांच के ग्लास या जार का करें इस्तेमाल

अगर आप धनिया को ज्यादा लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो इसे सबसे बेस्ट तरीका माना जाता है. इसके लिए आपको धनिया को बिल्कुल भी धोना नहीं है, आपको सिर्फ इसकी जड़ों को थोड़ा सा साफ कर लेना है. अब एक कांच के ग्लास या फिर जार में थोड़ा सा पानी भरना है और ऊपर से धनिया की जड़ों को उसमें डालकर रख देना है. इसे आपको ठीक उसी तरह से रखना है, जैसे आप एक फ्लावर पॉट में फूलों को रखते हैं. इसके बाद आपको धनिया के ऊपरी हिस्से को एक पॉलीथिन या जिप लॉक बैग से हल्के से ढक देना है और फिर इसे फ्रिज में रख देना है. आपको इसके पानी को हर दो दिन में बदलते रहना है ताकि यह धनिया लंबे समय तक फ्रेश और खिली हुई रहे.

ये भी पढ़ें: पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

जिप लॉक बैग और कॉटन का कपड़ा

अगर आपके पास फ्रिज में ज्यादा जगह नहीं है और आप बड़ा डिब्बा नहीं रखना चाहते, तो जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करना आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित होने वाला है. इसके लिए धनिया को साफ करके और पूरी तरह सुखाकर एक साफ कॉटन के कपड़े में लपेट लें. इसके बाद इसे जिप लॉक बैग के अंदर बंद करके फ्रिज में रख दें. कॉटन का कपड़ा हवा को पास होने देता है और मॉइस्चर को भी कंट्रोल में रखता है. इसकी वजह से धनिया 10 से 12 दिनों तक फ्रेश बनी रहती है.

एल्युमिनियम फॉयल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

धनिया को लंबे समय तक फ्रेश और इस्तेमाल करने लायक बनाकर रखने का यह भी एक बहुत ही यूनिक और कारगर तरीका है. धनिया के पत्तों को साफ और सूखा करने के बाद, उन्हें एल्युमिनियम फॉयल में अच्छी तरह से लपेट लें. इस बात का ख्याल रखें कि फॉयल चारों तरफ से बंद हो ताकि फ्रिज की ठंडी और सूखी हवा सीधे धनिया के पत्तों पर न लगे. एल्युमिनियम फॉयल धनिया के नेचुरल मॉइस्चर को लॉक कर देता है, जिससे पत्तियां न तो सूखती हैं और ना ही काली पड़ती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी फ्रिज में ठूंस-ठूंसकर रखते हैं सामान? तुरंत जान लें इसके नुकसान

The post हफ्तों तक फ्रेश और खुशबूदार रहेगी हरी धनिया, बस फ्रिज में रखने से पहले अपनाएं ये आसान हैक्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top