Hot News

हरेक परिवार से प्रति माह लें 20 रुपये, स्वच्छता संबंधी कार्यों में करें उपयोग: डीसी

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. डीसी मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की जल सहियाओं के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि एसएसजी सर्वे टीम के आगमन से पूर्व एसबीएमएसएसजी2025 ऐप पर स्वयं फीडबैक दें तथा गांव के लोगों को भी फीडबैक देने के लिए प्रेरित करें. प्रत्येक परिवार से प्रति माह 20 रुपये जमा करने व इस राशि का उपयोग स्वच्छता कार्यों में करने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रत्येक घर के बाहर प्लास्टिक कचरा रखने के लिए बोरा टांगने एवं बंद टॉयलेट चालू कराने के निर्देश भी दिए गए. डीसी ने साफ-सफाई पर ध्यान देने, आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ, प्रभात फेरी, रैली, दीवाल लेखन, मेंहदी, चित्रकला आदि गतिविधियां आयोजित करने को कहा. उन्होंने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदानों में रखने व निपटान के लिए उपयोग करने, भस्मक का प्रयोग करने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने पर बल दिया. जल जमाव की सफाई व रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हरेक परिवार से प्रति माह लें 20 रुपये, स्वच्छता संबंधी कार्यों में करें उपयोग: डीसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top