Hot News

होर्मुज में माइंस बिछाने वालों पर कार्रवाई की US नेवी को खुली छूट, ट्रंप ने देखते ही गोली मारने का दिया आदेश

Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को तुरंत नष्ट कर दिया जाए. ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे किसी भी प्रयास के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाए. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ऐसे जहाजों के खिलाफ बिल्कुल भी संकोच नहीं करेगा. उन्होंने ईरान की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि उसके 159 नौसैनिक जहाज पहले ही समुद्र में डूबकर नष्ट हो चुके हैं.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- मैंने अमेरिकी नौसेना को होर्मुज जलडमरूमध्य के जल में बारूदी सुरंगें बिछाने वाले किसी भी जहाज, चाहे वह छोटा ही क्यों न हो (उनके सभी 159 नौसैनिक जहाज समुद्र में डूब चुके हैं!), को गोली मारकर नष्ट करने का आदेश दिया है. इसमें जरा भी संकोच नहीं होना चाहिए.

होर्मुज पर लगातार बढ़ रहा तनाव

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम जलमार्ग को और अधिक संवेदनशील बना दिया है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है. ऐसे में यहां किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि या संघर्ष का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

बारूदी सुरंगों को हटाने का काम तीन गुना बढ़ाया जा रहा है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी माइन स्वीपर्स पहले से ही इस क्षेत्र में बारूदी सुरंगों को हटाने के काम में जुटे हैं और इस अभियान को तीन गुना बढ़ाने का आदेश दिया गया है. हाल के समय में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. इससे पहले पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने यूएस कांग्रेस को बताया था कि इस क्षेत्र में बिछाई गई संभावित बारूदी सुरंगों को हटाने में करीब छह महीने तक का समय लग सकता है. इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल कीमतों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

होर्मुज में हो सकते हैं 20 से अधिक बारूदी सुरंग?

अमेरिकी असमाचार वाशिंगटन पोस्ट को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईरान पर होर्मुज क्षेत्र में 20 से अधिक बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप है, जिनमें कुछ को रिमोट और जीपीएस (GPS) तकनीक से तैनात किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, पेंटागन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि कुछ रिपोर्टें गलत और भ्रामक हो सकते हैं. इन्हें बिना पुष्टि के सार्वजनिक किया गया है.

होर्मुज पर अड़े हैं ईरान और अमेरिका

होर्मुज पर ईरान और अमेरिका भिड़े हुए हैं. यह दोनों देशों के लिए अहम मुद्दा बना हुआ है. क्योंकि ईरान इस जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए अपने बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की मांग कर रहा है. वहीं ट्रंप ने शांति की शर्त के तौर पर तेहरान से होर्मुज को को पूरी तरह से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने की मांग बरकरार रखी है.

Also Read: होर्मुज स्ट्रेट को पार करने के दौरान किसी हिंदुस्तानीय जहाज पर पिछले 24 घंटे में कोई हमला नहीं हुआ

The post होर्मुज में माइंस बिछाने वालों पर कार्रवाई की US नेवी को खुली छूट, ट्रंप ने देखते ही गोली मारने का दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top