Hot News

होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका, ईरान ने बहरीन और जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

US-Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और तेज हो गई है. अमेरिका ने मंगलवार सुबह ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो टैंकर पर जवाबी कार्रवाई की. ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया है. इस बीच जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई चार मिसाइलों को बीच में रोककर उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ये जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है.

ईरान ने जाॅर्डन पर दागी चार मिसाइलें

जॉर्डन की प्रशासनी समाचार एजेंसी पेट्रा ने यह जानकारी दी है कि जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से से दागी गईं चार मिसाइलों को बीच में रोका और उन्हें नष्ट कर दिया है. जॉर्डन में अमेरिकी बेस में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं और हाल के दिनों में ईरान ने उस पर हमले किए हैं. यह कार्रवाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की नाकाबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई.अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए हैं.

होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वालों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका

ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जो समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन का समर्थन करने वाली अमेरिका की सदियों पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है. इस बीच, ईरान ने बहरीन और होर्मुज से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जुड़े दो तेल टैंकरों पर हमले किए. इन हमलों में एक नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. यूएई ने इन हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी है. ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब ईरान और अमेरिका दोनों ही होर्मुज स्ट्रेट पर प्रभाव स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके रास्ते दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन होता है. अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए.

यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज की नाकाबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई. ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जो समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन का समर्थन करने वाली अमेरिका की सदियों पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है.उन्होंने कहा, हम दुनिया के एक अत्यंत समृद्ध और महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा कर रहे हैं. इस पर हमारा भारी खर्च हो रहा है, इसलिए अब हमें इस सुरक्षा के लिए भुगतान किया जाए.

The post होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका, ईरान ने बहरीन और जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top