Hot News

₹350 से कम में Jio के 5 सबसे सस्ते प्लान्स: डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge Plan: हिंदुस्तान की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिए हैं. ₹350 से कम कीमत में मिलने वाले ये प्रीपेड प्लान्स न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा देते हैं, बल्कि कई OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में शामिल है. अगर आप नया सिम लेना चाहते हैं या मौजूदा प्लान बदलना चाहते हैं, तो ये विकल्प आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

₹198 प्लान: सबसे सस्ता और दमदार

इस प्लान में 14 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलता है. साथ ही Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT जैसे 9+ OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसके अलावा JioTV और JioAICloud की सुविधा भी दी जा रही है.

₹239 प्लान: 22 दिन की वैधता

इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, 100 SMS और सीमित समय के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. JioTV और JioAICloud की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

₹299 प्लान: एक महीने की सुविधा

28 दिनों की वैधता के साथ यह प्लान रोजाना 1.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है. इसमें JioTV और JioAICloud की सुविधा भी है.

₹329 प्लान: JioSaavan Pro के साथ

इस प्लान में भी 28 दिन की वैधता है और रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है. JioSaavan Pro, JioTV और JioAICloud की सब्सक्रिप्शन शामिल है.

₹349 प्लान: एनिवर्सरी ऑफर के साथ

इस प्लान में 28 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS मिलते हैं. साथ ही JioGold पर 2% एक्स्ट्रा, JioHome के दो महीने फ्री ट्रायल, JioHotstar की 3 महीने की सब्सक्रिप्शन, Zomato Gold और Reliance Digital व Ajio के ऑफर्स भी मिलते हैं. कृपया किसी भी फर्जी मैसेज या वेबसाइट से बचें जो मुफ्त रिचार्ज का वादा करते हैं. रीचार्ज प्लान्स सिर्फ आधिकारिक चैनलों से ही एक्टिवेट करें.

Jio vs Airtel: 349 रुपये में कौन दे रहा ज्यादा बेनेफिट्स?

Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता?

The post ₹350 से कम में Jio के 5 सबसे सस्ते प्लान्स: डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top