Hot News

April 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack: पटना में मौजूद हैं 27 पाकिस्तानी, वीजा रद्द होने के बाद आज छोड़ेंगे बिहार

Pahalgam Terror Attack: पटना. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. पटना जिले में 27 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द किया गया है. सभी को जिले की विदेश शाखा से पाकिस्तान लौटने को कहा गया है. इस आदेश की कोई अवहेलना करता है तो तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को डी-बोर्ड भी किया जा सकता है. अधिकतर पाक नागरिकों ने शादी और बीमारी का हवाला देकर वीजा की अवधि बढ़ाई थी और यहीं रह रहे थे. वीजा का एक्सटेंशन हुआ रद्द मिली जानकारी के अनुसार, इस समय पटना जिले में कुल 27 पाकिस्तानी नागरिक एक्सटेंशन वीजा पर रह रहे हैं. सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिक सब्जीबाग, समनपुरा और फुलवारीशरीफ मोहल्ले में ठहरे हुए हैं. ये सभी अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे. सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तानी नागरिक पटना में 3 से 7 दिनों के वीजा पर पटना आए थे. बाद में सभी ने अपने वीजा का एक्सटेंशन करवा लिया. किसी ने रिश्तेदार की शादी, तो किसी ने तबीयत बिगड़ने की बात कहकर वीजा का समय बढ़वाया था. दूसरी ओर ये लोग किन-किन जगहों पर गए और वे किन के साथ रह रहे थे, किन जगहों की तस्वीर खींची है, इसकी पूरी जानकारी स्पेशल ब्रांच की टीम ले रही है. स्थानीय थाने के जरिए कार्रवाई पटना में ठहरे पाकिस्तानी नागरिकों को हिंदुस्तान से वापस जाने के लिए स्थानीय थाने के जरिए नोटिस दिया गया है. वे कैसे लौटेंगे, इसकी भी जानकारी मांगी गई है. अगर फ्लाइट से पाक लौटना है तो टिकट और बोर्डिंग पास की फोटो कॉपी स्थानीय थाने को उपलब्ध करानी होगी. इसके अलावा दो लोगों की गवाही भी जरूरी है. ट्रेन के रास्ते पाकिस्तान जानेवाले लोगों को भी टिकट की फोटो कॉपी देनी होगी. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Pahalgam Terror Attack: पटना में मौजूद हैं 27 पाकिस्तानी, वीजा रद्द होने के बाद आज छोड़ेंगे बिहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: जारी हो रहा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 यानि आज 12.30 बजे जारी किया जाएगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा यहां आपको बताएंगे कि ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य कई तरीकों से भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे. अब छात्र अपने UP Board Result 2025 को न सिर्फ वेबसाइट्स जैसे upresults.nic.in, upmsp.edu.in, और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे, बल्कि DigiLocker ऐप और वेबसाइट पर भी अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट से रिलेटेड लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहे इस लेख के साथ. UPMSP UP Board result 2025 Live: यहां मिलेगा यूपी बोर्ड… UPMSP UP Board result 2025 Live: यहां मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक, पहली बार रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? (UP Board 10th Result 2025)सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएंअगर आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट है तो मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करेंअगर अकाउंट नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं. इसके लिए आधार नंबर की जरूरत होगीलॉगिन करने के बाद अपने अकाउंट के डैशबोर्ड पर जाएं10वीं की मार्कशीट देखने के लिए SSC Marksheet विकल्प चुनेंइसके बाद “UP State Board of High School and Intermediate Examination” को सेलेक्ट करेंफिर अपना रोल नंबर डालें और ड्रॉपडाउन से सही साल (2025) चुनेंअब आपकी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. आप चाहें तो इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं. Published on: 2025-04-25T07:16:19+05:30 UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: UP Board 10th… UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (Sarkari Result)10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.’सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. Published on: 2025-04-25T07:14:49+05:30 UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं… UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं टाॅपर लिस्ट कैसे देखें? (UPMSP 10th Topper List 2025)कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएंअब वहां टाॅपर्स लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करेंअगला पेज ओपन होने के बाद टाॅपर लिस्ट वाली पीडीएफ देखेंअब छात्र टाॅपर लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे.इसके अलावा छात्र बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी टाॅपर्स लिस्ट भी देख सकते हैं. Published on: 2025-04-25T07:13:03+05:30 UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं… UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UPMSP UP Board 10th Result 2025)1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.2. अब UP10 रोल नंबर टाइप करें.3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें. Published on: 2025-04-25T07:12:38+05:30 UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live in Hindi: UP… UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live in Hindi: UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Result)कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.’सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. Published on: 2025-04-25T07:12:11+05:30 The post UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live: जारी हो रहा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 27 अप्रैल से 03 मई का साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2025: अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह और मई की शुरूआत कैसी रहेगी इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं “दैवज्ञ” ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल. मेष साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2025 मेष: यह सप्ताह उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा. कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा. करियर/बिजनेस: नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. व्यवसाय में नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं. रिलेशनशिप: प्रेमी या जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. हेल्थ: पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें. शुभ डेट: 27,29,01शुभ कलर-गुलाबी, पीला , लालशुभ दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार सावधानी: जल्दबाज़ी में निर्णय न लें.उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को मसूर दाल दान करें. The post मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 27 अप्रैल से 03 मई का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई का साप्ताहिक राशिफल

Taurus Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2025: अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह और मई का शुरूआत कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं “दैवज्ञ” ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल. वृष साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2025 वृषभ: यह सप्ताह थोड़े उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, परंतु धैर्य से आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे. करियर/बिजनेस: नौकरी में बदलाव के संकेत हैं. व्यापार में धीमापन रह सकता है. रिलेशनशिप: पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, स्पष्ट संवाद रखें. हेल्थ: गले या गर्दन की समस्या हो सकती है. गर्म पानी पीना लाभदायक रहेगा. शुभ डेट: 27, 30,03शुभ कलर: हरा,नीला,क्रीमशुभ दिन: बुधवार,शुक्रवार,शनिवार सावधानी: वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें और लक्ष्मी स्तोत्र पढ़ें. The post वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रियान पराग ने मान ली हार? RCB के खिलाफ मैच गंवाने के बाद इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2025 RCB vs RR, Riyan Parag Statement: आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 11 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने माना कि उनकी टीम को इस हार के लिए खुद को ही दोष देना चाहिए. मैच के बड़े हिस्से में नियंत्रण में रहने के बावजूद राजस्थान ने अहम मौकों पर चूक की, खासकर बल्लेबाजी में, जिससे मैच उनके हाथ से निकल गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राजस्थान ने बेहतरीन संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना सका.  मैच के बाद रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे लगा कि यह विकेट 210-220 रन लायक था, लेकिन हमने उन्हें 205 पर रोक दिया, जो एक अच्छा प्रयास था.” हालांकि लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन मध्य ओवरों में स्पिन के खिलाफ राजस्थान की धीमी बल्लेबाजी उन्हें भारी पड़ी. रियान ने कहा, “हम बैटिंग में आधे रास्ते तक अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमें खुद को ही दोष देना होगा. हमने स्पिनर्स के खिलाफ पर्याप्त इरादा नहीं दिखाया और योजनाओं को सही से अमल में नहीं ला पाए.” अपनी रणनीतियों को लागू नहीं कर सके- रियान उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी और निडर होकर स्पोर्ट्सना होगा. यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें एक गलती भारी पड़ जाती है और आज वही हुआ.” पराग ने बताया कि टीम के भीतर ऐसी स्थितियों को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन जब जरूरत पड़ी तब टीम पीछे रह गई. उन्होंने कहा, “हम टीम के रूप में खुलकर बात करते हैं और ईमानदारी से चर्चा करते हैं. ऐसी स्थितियों पर पहले बात हुई है, लेकिन आज हम उसे लागू नहीं कर सके,”अब जब प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, पराग ने अंत में कहा, “हम जीत की स्थिति में थे, लेकिन उसे गंवा दिया. अब हमें गर्व के लिए स्पोर्ट्सना होगा. बहुत सारे प्रशंसक हैं जो हमारा समर्थन करते हैं. बहुत सारे लोग हैं जो हमारे लिए कड़ी मेहनत करते हैं ताकि हम यहां आकर इस तरह के टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स सकें. हमें उनके लिए यह करना होगा. इस स्पोर्ट्स को स्पोर्ट्सने और इस फ्रेंचाइजी के लिए स्पोर्ट्सने के लिए बहुत आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अगली बार जब हम स्पोर्ट्सेंगे तो हमें यह दिखाना होगा.” RCB vs RR मैच का हाल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. बंगलुरु की ओर से फिल सॉल्ट (26 रन) और विराट कोहली के बीच 61 रन की साझेदारी से हुई. इसके बाद विराट (70 रन) और देवदत्त पडिक्कल (50 रन) के बीच 95 रन की साझेदारी हुई. अंतिम ओवरों में टिम डेविड (नाबाद 23 रन) और जितेश शर्मा (नाबाद 20 रन) ने अहम योगदान दिया और स्कोर 205/5 तक पहुंचाया. राजस्थान के लिए संदीप शर्मा (2/45) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1/33 का किफायती स्पेल फेंका. लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे दर्शा दिए. उन्होंने (19 गेंदों में 49 रन) और वैभव सूर्यवंशी (10 गेंदों में 16 रन) ने तेज़ शुरुआत की और पहले 6 ओवरों में 52 रन जोड़े. फिर नितीश राणा (28), कप्तान रियान पराग (22) और ध्रुव जुरेल (47) ने टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया, जहां आखिरी दो ओवर में सिर्फ 18 रन चाहिए थे और 5 विकेट बचे थे. लेकिन क्रुणाल पंड्या (2/31) ने पराग और राणा को आउट कर पलड़ा RCB की ओर मोड़ा, और फिर जोश हेजलवुड (4/33) व यश दयाल (1/33) ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी कर RCB को 11 रन से जीत दिला दी. राजस्थान के खिलाफ RCB की जीत की रणनीति क्या थी? विराट कोहली ने बताया, खिलाड़ियों के अलावा इनकी भी की तारीफ पहलगाम आतंकी हमले का असर क्रिकेट पर, हिंदुस्तान में नहीं किया जाएगा PSL का प्रसारण विराट कोहली ने तोड़ डाला बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज The post रियान पराग ने मान ली हार? RCB के खिलाफ मैच गंवाने के बाद इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2025: अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह और मई की शुरूआत कैसी रहेगी इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं “दैवज्ञ” ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल. मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2025 मिथुन: यह सप्ताह नई योजनाओं के लिए अनुकूल है. आपकी वाणी से कार्य सिद्ध होंगे. करियर/बिजनेस: सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. रिलेशनशिप: मित्रों से सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है. हेल्थ: कंधे या पीठ में दर्द हो सकता है. योग और स्ट्रेचिंग करें. शुभ डेट: 27, 30,03शुभ कलर: हरा,नीला,क्रीमशुभ दिन: बुधवार,शुक्रवार,शनिवार सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और बुधवार को “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें. The post मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2025: अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह और मई का शुरूआत कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं “दैवज्ञ” ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल. कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2025 कर्क राशि: यह सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन अपनों का साथ राहत देगा. करियर/बिजनेस: किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. बॉस से सराहना मिल सकती है. रिलेशनशिप: परिवार के साथ समय बिताएं. जीवनसाथी से मधुर व्यवहार करें. हेल्थ: त्वचा या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. पानी अधिक पिएं. शुभ डेट: 27,29,01शुभ कलर-गुलाबी, पीला , लालशुभ दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार सावधानी: संवेदनशीलता में कोई गलत फैसला न लें.उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें और “ॐ चंद्राय नमः” का जाप करें. The post कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Leo Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2025: अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह और मई का शुरूआत कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं “दैवज्ञ” ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल. सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2025 सिंह : यह सप्ताह आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आप किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रहेंगे. करियर/बिजनेस: नई जॉब या प्रमोशन के योग बन सकते हैं. व्यवसाय में बड़े सौदे होंगे. रिलेशनशिप: प्रेमी के साथ यात्रा या डेट की संभावना है. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. हेल्थ: जोड़ों का दर्द या थकावट महसूस हो सकती है. नींद पूरी लें. शुभ डेट: 27,30,01शुभ कलर-गुलाबी, पीला , लालशुभ दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार सावधानी: अहंकार को नियंत्रण में रखें.उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और “आदित्य ह्रदय स्तोत्र” का पाठ करें. The post सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 27 अप्रैल से 03 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: एके अहमद के अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प

बोकारो, बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) के संस्थापक सदस्यों में से एक एके अहमद (अबुल खैर अहमद) की चौथी पुण्यतिथि पर गुरुवार को सेक्टर तीन यूनियन कार्यालय में संकल्प सभा हुई. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि एके अहमद एक समर्पित व निष्ठावान कम्युनिस्ट, मजदूर नेता व यूनियन के अभिभावक थे. कहा कि उनके आजीवन संघर्षों, मजदूर और कम्युनिस्ट आंदोलन में उनके नि:स्वार्थ योगदान का श्रद्धापुर्वक स्मरण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं. हम सब के लिए मार्गदर्शन करता रहेगा श्री सिंह ने कहा कि एके अहमद आज हम सबों के बीच नहीं रहने के बाद भी अपने व्यक्तित्व और कृतित्व का प्रेरणादायक आदर्श छोड़ गये हैं, जो हम सबों के लिए मार्गदर्शन करता रहेगा. कहा कि उनका वैचारिक और सांगठनिक मुद्दों पर एक पक्का इरादा और समर्पित भाव की कार्यशैली उनके व्यक्तित्व का पर्याय व विशेषता रहा. संगठनहित में किये कार्य श्री सिंह ने बताया कि एके अहमद बोकारो के मजदूर और संगठित असंगठित आंदोलन के संस्थापक के साथ-साथ संयुक्त बिहार और झारखंड राज्य के ट्रेड यूनियन आंदोलन और हिंदुस्तानीय कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलनों के अग्रिम पंक्ति में शामिल थे. उन्होंने बोकारो में ट्रेड यूनियन स्थापना के साथ-साथ लाल झंडा के इस संगठन का संरक्षक की भूमिका अदा की और बोकारो में कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा गठन से कार्य शुरू की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: एके अहमद के अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम. इस वर्ष बीटेक के 18 विषयों में 1210 सीटों पर होगा नामांकन

धनबाद. आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने इस वर्ष से शुरू हो रहे बीटेक के शैक्षणिक सत्र के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. नये सत्र में शुरू हो रहे बीटेक और ड्यूल डिग्री के 18 विषयों में कुल 1210 सीटें होंगी. सबसे अधिक 139 सीटें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में हैं. वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 131, केमिकल इंजीनियरिंग में 55, सिविल इंजीनियरिंग में 69, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 123, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 124, इंजीनियरिंग फिजिक्स में 31, पर्यावरण इंजीनियरिंग में 48, माइनिंग इंजीनियरिंग में 90, माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग में 56, मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में 45, मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग में 55, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में 90, बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग और एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (ड्यूल डिग्री) में 60, अप्लाइड जियोलॉजी और अप्लाइड जियोफिजिक्स में 21-21, केमिकल साइंस (बीएस-एमएस) और फिजिकल साइंस (बीएस-एमएस) में 26-26 सीटें हैं. कुछ विषयों में नामांकन के लिए विशेष शर्तें आइआइटी आइएसएम ने माइनिंग इंजीनियरिंग, माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग, और इंटीग्रेटेड एम.टेक (अप्लाइड जियोलॉजी/अप्लाइड जियोफिजिक्स) में नामांकन के लिए कुछ विशेष शर्तें निर्धारित की हैं. इन कोर्सों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में कलर ब्लाइंडनेस नहीं होना चाहिए. इसके लिए प्रशासनी पंजीकृत चिकित्सक से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. वहीं पीडब्ल्यूडी (पर्सन विद डिसएबिलिटी) श्रेणी के उम्मीदवार इन कोर्सों में आवेदन नहीं कर सकते. माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए दृष्टि क्षमता (विज़ुअल एक्युटी) के मानकों का भी पालन आवश्यक है. जिन उम्मीदवारों की केवल एक आंख से दृष्टि है, उन्हें भूमिगत कार्य की अनुमति नहीं होगी. इस सत्र से शुरू हो रहा पांच वर्षीय ड्यूल डिग्री प्रोग्राम (बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग और एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) आइआइटी आइएसएम और आइआइएम मुंबई द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा. यह कोर्स फिलहाल आइआइटी आइएसएम धनबाद में संचालित होगा, जबकि भविष्य में इसका संचालन आइआइएम मुंबई के एंगुल में बन रहे नए परिसर में किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम. इस वर्ष बीटेक के 18 विषयों में 1210 सीटों पर होगा नामांकन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top