Hot News

April 30, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshaya Tritiya 2025 पर मुजफ्फरपुर में बरसी लक्ष्मी, 400 से अधिक प्लॉट बिके

Akshaya Tritiya 2025 अक्षय तृतीया का पर्व इस बार जमीन और फ्लैट खरीदारों के लिए बेहद शुभ साबित हुआ. बुधवार को जिले भर में संपत्ति की जमकर खरीदारी हुई, जिसके चलते एक ही दिन में 400 से अधिक जमीन के प्लॉट बिक गये. इसके अलावा लगभग एक दर्जन फ्लैटों की भी बिक्री दर्ज की गयी. सबसे अधिक रजिस्ट्री मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री कार्यालय में हुई, जहां अकेले 152 दस्तावेजों का रजिस्ट्री किया गया है. एक रोचक तथ्य यह भी सामने आया कि 14 जमीनों की रजिस्ट्री कमीशन के माध्यम से संपन्न हुई. इन मामलों में, जमीन के विक्रेता कार्यालय आने में असमर्थ थे और उन्होंने इसके साक्ष्य के तौर पर मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये थे. मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए, रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं उन व्यक्तियों द्वारा दिये गये पतों पर पहुंचकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की. हालांकि, इस सुविधा के लिए खरीदारों को विभाग से तय अतिरिक्त शुल्क देना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार, नये वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले महीने में ही जिले के विभिन्न रजिस्ट्री कार्यालयों से 30 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है. इसमें से अकेले मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री कार्यालय ने 16 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्रशासन के खाते में जमा कराया है. इस अवधि में लगभग तीन हजार दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई है. इस कारण पूरे दिन रजिस्ट्री ऑफिस में लोगों की भीड़ के कारण गहमा-गहमी रही. 03 मई तक स्लॉट फुल, बढ़कर हुआ 194 जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब ई-निबंधन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित होती है, जिसके कारण खरीदारों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है. 30 अप्रैल तक 180 का स्लॉट तय था. पूरा स्लॉट बुक था. लेकिन, भारी भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ाकर 194 कर दिया गया है. वर्तमान में तीन मई तक सभी स्लॉट पूरी तरह से बुक हो चुके हैं. हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि जितने स्लॉट बुक होते हैं, उतनी रजिस्ट्री वास्तव में नहीं हो पाती हैं. The post Akshaya Tritiya 2025 पर मुजफ्फरपुर में बरसी लक्ष्मी, 400 से अधिक प्लॉट बिके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Caste Census: राहुल गांधी ने मोदी सरकार का किया समर्थन, जाति जनगणना पर कर दी ऐसी डिमांड

Caste Census: केंद्र की मोदी प्रशासन ने बुधवार को जाति जनगणना कराने का ऐलान कर दिया है. आज (30 मार्च) को कैबिनेट की बैठक केंद्र प्रशासन ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी. इस फैसले के बाद कांग्रेस समेत कई दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रशासन के जातिगत गणना के फैसले पर राहुल गांधी ने बुधवार को एक पीसी के दौरान कहा इसके लिए बजट का आवंटन किया जाना चाहिए और तारीख की घोषणा की जानी चाहिए. उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक प्रशासन जातिगत गणना का विरोध कर रही थी लेकिन अचानक इसे करने का फैसला किया. हम इस कदम का स्वागत करते हैं. इस दौरान उन्होंने आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटाने की मांग भी दोहराई. राहुल ने कहा कि हम इसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं लेकिन एक समय सीमा चाहते हैं कि यह कब तक किया जाएगा. #WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर कहा, “हमने एक और बात कही थी, कांग्रेस ने एक और मुद्दा उठाया था, इसका उल्लेख घोषणापत्र में भी किया गया था — अनुच्छेद 15(5) – निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण।… https://t.co/UjZxvFjmzn pic.twitter.com/BCbZUI881s — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025 जयराम रमेश ने क्या कहा? कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बीते नौ अप्रैल को कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में पारित उस प्रस्ताव का हवाला दिया कि जिसमें जाति जनगणना की पैरवी करते हुए कहा गया था कि सामाजिक न्याय की बुनियाद को और सशक्त बनाने के लिए यह जरूरी है. जयराम रमेश ने कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन के प्रस्ताव के कुछ अंश शेयर करते हुए एक्स पर लिखा “सामाजिक न्याय को लेकर यह बात कांग्रेस के हालिया प्रस्ताव में कही गई थी, जो 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद में पारित हुआ था. देर आए, दुरुस्त आए.” यह ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत- विपक्ष कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने अगली जनगणना में जातिगत गणना कराए जाने के केंद्र प्रशासन के फैसले को इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलांयस की जीत करार देते हुए कहा कि प्रशासन विपक्षी दलों और जनता के दबाव में यह फैसला लेने को बाध्य हुई. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन का फैसला इंडिया गठबंधन की जीत है क्योंकि विपक्ष के दबाव में आकर भाजपा यह निर्णय लेने को बाध्य हुई. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “जाति जनगणना का फैसला 90 प्रतिशत पीडीए की एकजुटता की 100 फीसदी जीत है. हम सबके सम्मिलित दबाव से भाजपा प्रशासन मजबूरन ये निर्णय लेने को बाध्य हुई है. सामाजिक न्याय की लड़ाई में ये पीडीए की जीत का एक अति महत्वपूर्ण चरण है.” ‘संघियों को हमारे एजेंडा पर नचाते रहेंगे’- लालू यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा “मेरे जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते दिल्ली में हमारी संयुक्त मोर्चा की प्रशासन ने 1996-97 में कैबिनेट से 2001 की जनगणना में जातिगत गणना कराने का फैसला लिया था, जिस पर बाद की वाजपेयी प्रशासन ने अमल नहीं किया.” उन्होंने कहा “देश में सर्वप्रथम जातिगत सर्वेक्षण भी हमारी 17 महीने की महागठबंधन प्रशासन में बिहार में ही हुआ.” राजद प्रमुख ने कहा कि जिसे हम समाजवादी- जैसे आरक्षण, जातिगत गणना, समानता, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता इत्यादि 30 साल पहले सोचते हैं, उसका दूसरे लोग दशकों बाद अनुसरण करते हैं. जातिगत गणना की मांग करने पर हमें जातिवादी कहने वालों को करारा जवाब मिला है. अभी बहुत कुछ बाकी है. हम इन संघियों को हमारे एजेंडे पर नचाते रहेंगे.” आरजेडी ने मनाया जश्न इधर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत आरजेडी नेताओं ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से राष्ट्रीय जनगणना में जाति जनगणना को शामिल करने को मंजूरी दिए जाने पर जश्न मनाया. #WATCH पटना | बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत राजद नेताओं ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय जनगणना में जाति जनगणना को शामिल करने को मंजूरी दिए जाने पर जश्न मनाया। pic.twitter.com/EgXiLA0ESl — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025 ओवैसी ने क्या कहा? एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा “केंद्र आगामी जनगणना में जाति डेटा को शामिल करने पर सहमत हो गया है. इसकी तत्काल आवश्यकता थी और यह कई समूहों की लंबे समय से लंबित मांग थी. मैंने भी 2021 से यही मांग की है.” उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों की विभिन्न जातियों/समूहों सहित मुसलमानों के पिछड़ेपन पर उचित डेटा समय की मांग है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की नीतियां जनगणना के आंकड़ों के अनुरूप होनी चाहिए और सबसे पिछड़े समुदायों को शिक्षा और रोजगार में उचित हिस्सा मिलना चाहिए. The post Caste Census: राहुल गांधी ने मोदी प्रशासन का किया समर्थन, जाति जनगणना पर कर दी ऐसी डिमांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rules Change: एक मई से बदलेंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा भारी

Rules Change: हर महीने की शुरुआत में कई आर्थिक और उपभोक्ता नियमों में बदलाव होते हैं. 1 मई 2025 से भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा. जानिए उन बदलावों के बारे में जो 1 मई से लागू होंगे. एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा 1 मई से फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद चार्ज बढ़ा दिया जाएगा. मेट्रो शहरों में ग्राहकों को हर महीने 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी. इसके बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर अब 23 रुपये (प्लस टैक्स) का शुल्क लिया जाएगा, जो पहले 21 रुपये था. यह शुल्क बैंक अनुसार भिन्न हो सकता है, इसलिए अपने बैंक की लिमिट और चार्ज की जानकारी अवश्य लें. ओला-उबर का किराया अब प्रशासन करेगी तय कुछ शहरों में ओला, उबर और रैपिडो जैसी टैक्सी सेवाओं के किराए की गणना में बदलाव होगा. पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और बारामती जैसे शहरों में कैब किराया अब ऑटो रिक्शा की तरह प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा. प्रारंभिक 1.5 किमी के लिए 37 रुपये और उसके बाद प्रति किमी 25 रुपये का किराया वसूला जाएगा. वेटिंग टिकट पर नहीं मिलेगी स्लीपर या एसी में जगह रेलवे ने वेटिंग टिकट को लेकर नियमों में बदलाव किया है. अब वेटिंग टिकट वाले यात्री स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे. उन्हें केवल जनरल श्रेणी में ही यात्रा करने की अनुमति होगी. इससे टिकट की पारदर्शिता और रिजर्वेशन सिस्टम में सुधार की उम्मीद है. गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव हर महीने की तरह, 1 मई को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी. इसमें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों के दामों में बदलाव हो सकता है. हालांकि, कीमतों में कटौती या बढ़ोतरी दोनों ही संभावनाएं बनी हुई हैं. इसे भी पढ़ें: जंग की आहट से रॉकेट बने डिफेंस कंपनियों के शेयर, उछल-उछलकर की कमाई उपभोक्ताओं की जेब पर असर 1 मई 2025 से लागू होने वाले ये नियम आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल सकते हैं. इसलिए इन बदलावों के बारे में पहले से जानकारी रखना और बजट की योजना इसके अनुसार करना समझदारी होगी. इसे भी पढ़ें: Gold Price: अक्षय तृतीया पर सबका ताज बना सोना, जमकर हुई खरीदारी The post Rules Change: एक मई से बदलेंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मधुबनी में वीआईपी प्रमुख ने कहा-हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है

मधुबनी विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने मंगलवार को कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि छिनना पड़ता है. सहनी मधुबनी के अरेड के बलाइन में लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि भगवान भी कहते हैं कि कर्म करोगे तभी फल मिलेगा. इसलिए हमें कर्म से पीछे नहीं हटना है. स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए. मुकेश सहनी ने कहा कि आप अगर समाज में अगर सिर उठाकर जीना चाहते हैं तो शिक्षित होना जरूरी है. वीआईपी के प्रमुख ने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा, हमें लड़ाई लड़नी होगी. मैं पिछले कई सालों से निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहा हूं. आपके सामर्थन से ही हमारे पूर्वज पहले संघर्ष करते तो आज हमें आरक्षण मिल गया होता. उन्होंने कहा कि आज कई राज्यों में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार में नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे पास वोट की ताकत है, लेकिन हम उसे समझ नहीं पा रहे हैं. जब अपनी प्रशासन होगी तो हमें अधिकार भी मिल जाएगा. उन्होंने लोगों से अपनी प्रशासन बनाने की अपील की. The post मधुबनी में वीआईपी प्रमुख ने कहा-हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Price: अक्षय तृतीया पर सबका ताज बना सोना, जमकर हुई खरीदारी

Gold Price Akshaya Tritiya 2025: दुनिया में सोने सबसे बड़ा उपभोक्ता हिंदुस्तान में अक्षय तृतीया 2025 के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी में जबरदस्त तेजी देखी गई. भले ही, सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर थीं, लेकिन गोल्ड ज्वेलरी खरीदने को लेकर उपभोक्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ. सोने की कीमतों में भारी वृद्धि अक्षय तृतीया के दिन सोने के दाम 99,500 से 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए, जो पिछले साल के मुकाबले 37.6% अधिक है. 2024 में इसी दिन गोल्ड प्राइस 72,300 रुपये थी. इसके बावजूद उपभोक्ता खासकर दक्षिण हिंदुस्तान में सुबह से और महाराष्ट्र और उत्तर हिंदुस्तान में शाम तक बड़ी संख्या में ज्वेलरी की दुकानों पर नजर आए. बिक्री में 35% की वृद्धि का अनुमान अखिल हिंदुस्तानीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े के अनुसार, इस साल मूल्य के आधार पर सोने की बिक्री में 35% की वृद्धि होगी. हालांकि, मात्रा में बिक्री पिछले साल के 20 टन स्तर पर स्थिर रहने की उम्मीद है. 12 टन सोना, 400 टन चांदी की बिक्री का अनुमान अखिल हिंदुस्तानीय आभूषण एवं स्वर्णकार महासंघ के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस साल लगभग 12 टन सोना और 400 टन चांदी की बिक्री हो सकती है. अनुमानित कुल कारोबार 16,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें सोने की कीमत 12,000 करोड़ और चांदी की 4,000 करोड़ रुपये आंकी गई है. उपभोक्ता धारणा बनी रही सकारात्मक पीएनजी ज्वैलर्स के प्रमुख सौरभ गाडगिल के अनुसार, भले ही कीमतें उच्चतम स्तर पर हैं, फिर भी उपभोक्ता की सोच सकारात्मक रही. हीरा, चांदी और जड़ाऊ आभूषणों में भी अच्छी मांग देखी गई. लेबोरेटरी मेड डायमंड को लेकर भी खासकर युवा वर्ग में रुचि बढ़ रही है. हिंदुस्तान में गोल्ड डिमांड लगातार बनी हुई वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, बीते तीन वर्षों में गोल्ड डिमांड में कोई गिरावट नहीं आई है. हिंदुस्तान हर साल लगभग 700-800 टन सोना आयात करता है, जो वैश्विक स्तर पर इसकी मजबूत उपस्थिति दर्शाता है. इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए अकेले ही काफी हैं मुकेश अंबानी, उसके सालाना बजट से दोगुनी है संपत्ति सोने के आभूषणों की जबरदस्त मांग मालाबार समूह के अध्यक्ष एमपी अहमद के अनुसार, “सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद इस अक्षय तृतीया पर हमने देश भर में अपने स्टोरों पर सोने के आभूषणों की मजबूत मांग रही. यह पीली धातु के प्रति गहरी सांस्कृतिक आत्मीयता और सोने की खरीदारी के लिए इस दिन के पारंपरिक महत्व को दर्शाता है. ग्राहक निवेश-आधारित और अवसर-आधारित दोनों तरह की खरीदारी के लिए हमारे शोरूम में आए. साथ ही चल रहे शादी के मौसम ने भी मांग को और बढ़ा दिया. हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह सकारात्मक गति जारी रहेगी.” इसे भी पढ़ें: जंग की आहट से रॉकेट बने डिफेंस कंपनियों के शेयर, उछल-उछलकर की कमाई The post Gold Price: अक्षय तृतीया पर सबका ताज बना सोना, जमकर हुई खरीदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारण में शादी की खुशियां मातम में बदली, दुल्हन के भाई समेत दो लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

Road Accident: सारण में बुधवार को पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. बारातियों से भरी एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर निवासी धनंजय सिंह के 24 वर्षीय पुत्र निखिल राज उर्फ बमबम शामिल हैं, जो दुल्हन के इकलौते भाई थे. वहीं दूसरी मौत कार चालक इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह (33) की हुई. सारण में भीषण हादसा जानकारी के अनुसार, धनंजय सिंह की बेटी की शादी 29 अप्रैल को अमनौर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी रविरंजन के साथ संपन्न हुई थी. बुधवार की सुबह दूल्हा, दुल्हन और अन्य बाराती अमनौर लौट रहे थे, तभी भगवानपुर के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गये और सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपा गया घायलों को पहले दिघवारा अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने निखिल राज को मृत घोषित कर दिया. घायल बारातियों में पीयूष कुमार (20), अविनाश सिंह (45) और शिशु शुक्ला (35) की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. Also Read: Bihar Crime: घरेलू विवाद को सुलझाने गयी स्त्री दारोगा का बाल पकड़ कर घसीटा, पुलिस ने तीन को उठाया The post सारण में शादी की खुशियां मातम में बदली, दुल्हन के भाई समेत दो लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: आपकी बेटी के ये नाम उसे दिलाएंगे सभी का प्यार और सम्मान, अर्थ जानकार प्रसन्न हो जाएंगे आप

Baby Names: बेटी के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक काफी जिम्मेदारियों से भरा काम है. ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपनी बच्ची के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. यह नाम उसके साथ जीवनभर रहता है और साथ ही इस नाम से ही आपकी बेटी की पहचान भी बनती है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर की इस लक्ष्मी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि जो भी इन्हें सुनेगा एक बार इन नामों का अर्थ जानने की कोशिश जरूर करेगा. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं. घर की लक्ष्मी के लिए कुछ बेहद ही प्यारे नाम आकृति: इस नाम का अर्थ होता है आकार या फिर रूप. आलिया: इस नाम का अर्थ होता है उच्च कुल का या उत्कृष्ट. आशी: इस नाम का अर्थ होता है मुस्कुराहट, ख़ुशी, या फिर हंसी. अद्वेता: इस नाम का अर्थ होता है विशेष या अद्वितीय. अक्षिता: इस नाम का अर्थ होता है स्थायी, अक्षतिग्रस्त,अक्षय, या फिर अविनाशी. बंदिता: इस नाम का अर्थ होता है पूजित, आशीर्वादित, या प्रशंसा की गई. भृथी: इस नाम का अर्थ होता है ताकत, जीविका, समर्थन, या पोषण. दमयंती: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, या आकर्षक. दयामयी: इस नाम का अर्थ होता है दयालु. देविशा: इस नाम का अर्थ होता है एक देवी की तरह. एकानी: इस नाम का अर्थ होता है एक, एकता, या एकांत. गौरिका: इस नाम का अर्थ होता है निष्पक्ष, खूबसूरत, प्यारा, या सुंदर. गिरिशा: इस नाम का अर्थ होता है जो पहाड़ों से संबंधित है. हिमानी: इस नाम का अर्थ होता है बर्फ. इहिना: इस नाम का अर्थ होता है धरती. ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए इस लिस्ट में है एक से एक खूबसूरत नाम, अर्थ जानकर प्रसन्न हो जाएंगे आप The post Baby Names: आपकी बेटी के ये नाम उसे दिलाएंगे सभी का प्यार और सम्मान, अर्थ जानकार प्रसन्न हो जाएंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Admission Process: शिक्षा विभाग ने 11वीं में एडमिशन को लेकर दिया निर्देश, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

Bihar Board शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. जिसमें वर्ष 2025 में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10वीं) में उत्तीर्ण छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए हैं. 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू इस आदेश के मुताबिक सभी छात्रों को ओएफएसएस के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य होगा. छात्रों के विद्यालय आवंटन के संबंध में ये बताया गया है कि राज्य प्रशासन की निर्धारित नीति के मुताबिक सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां बीपीएससी की अनुशंसा के आलोक में माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम मार्च 2025 में जारी हो चुका है. लेकिन नामांकन की प्रक्रिया अभी तक आरंभ नहीं हो पायी है. इससे राज्य के कई विद्यालयों में 11वीं कक्षा के शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं क्लास 11वीं में नामांकन हेतु ओएफएसएस पर विद्यार्थियों का आवेदन शीघ्र लेना सुनिश्चित किया जाए. विद्यार्थी केवल उन्हीं विद्यालयों में नामांकन ले सकते हैं, जहां शिक्षकों की उपलब्धता है. अगर कोई विद्यार्थी किसी अन्य विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन करता है तो नियमानुसार आवंटित किया जाए. आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता की स्थिति में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी अस्थायी रूप से नामांकन सुनिश्चित करेंगे. शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि वे संबंधित स्कूलों में छात्रों के नामांकन को समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराएं ताकि पठन पाठन कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न हो. ये भी पढ़ें.. Jobs News: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन The post Admission Process: शिक्षा विभाग ने 11वीं में एडमिशन को लेकर दिया निर्देश, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

National Security: पाकिस्तान के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाने का दौर जारी

National Security:जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई को लेकर हिंदुस्तान प्रशासन लगातार रणनीति बनाने के काम में जुटी है. पूर्व में इस हमले के बाद विभिन्न स्तर पर कई उच्च-स्तरीय बैठक हो चुकी है. इस कड़ी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अहम बैठक हुई. इस बैठक में बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान सहित तीनों सेना के प्रमुख के साथ बैठक हुई. सूत्रों का कहना है कि बैठक में मौजूदा स्थिति का आकलन कर भावी रणनीति पर विचार किया गया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को हुई अहम बैठक में सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी थी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई हिंदुस्तान की राष्ट्रीय नीति का हिस्सा है. आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई कल्पना से परे होगी. पाकिस्तान पर कार्रवाई से पहले हर कमी को दूर करने में जुटी प्रशासन पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कई बैठक की. सूत्रों के मुताबिक देर शाम प्रधानमंत्री वॉर रूम में बड़े अधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं. केंद्र प्रशासन पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी संभावित कार्रवाई को लेकर फूल प्रूफ रणनीति बनाने के काम में जुटी है. जानकारों का कहना है कि इस बार हिंदुस्तान प्रशासन पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कूटनीतिक स्तर पर भी लगातार बैठक हो रही है. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों को भी साधने की कवायद की जा रही है.  पीएम की जगह अब राजनाथ सिंह रूस जायेंगे  पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई को रूस में आयोजित होने वाले विक्ट्री दिवस कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला लिया है. प्रधानमंत्री की जगह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रशासन की कोशिश पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने की है. ताकि हमले में पाकिस्तान की भूमिका से दुनिया को अवगत कराया जा सके. इस बीच सिंधु जल समझौते को रद्द करने को लेकर देर शाम एक अहम बैठक होगी. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. तनाव के बीच केंद्र प्रशासन ने नेशनल सिक्योरिटी बोर्ड का नये सिरे से गठन किया है.  The post National Security: पाकिस्तान के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाने का दौर जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Pakistan Tensions: पाकिस्तान को भारत की दो टूक; सीजफायर तोड़ा तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

India Pakistan Tensions: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद जारी तनाव की स्थिति के बीच हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. हिंदुस्तान ने नियंत्रण रेखा (Line of Control) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन (ceasefire violations) के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी है. हिंदुस्तान ने पड़ोसी देश से कहा है कि अगर सीजफायर उल्लंघन करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. तनाव के बीच हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता आतंकवादी हमले के बाद जारी तनाव के बीच हिंदुस्तान और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (Director Generals of Military Operations) ने कल हॉटलाइन पर बातचीत की और पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन पर चर्चा की. Director Generals of Military Operations of India and Pakistan talked over hotline yesterday to discuss the unprovoked ceasefire violations by Pakistan. India warned Pakistan against the unprovoked violations by Pakistan Army along the Line of Control: Defence sources pic.twitter.com/gUbMkFhNSm — ANI (@ANI) April 30, 2025 पाक सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के चार जिलों में LOC और IB पर की गोलीबारी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के चार सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद हिंदुस्तानीय सुरक्षा बलों ने इसका ‘माकूल जवाब’ दिया. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने 6ठी बार किया सीजफायर उल्लंघन पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच लगातार छठी रात पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “29 और 30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर के सामने स्थित नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी.” प्रवक्ता ने कहा कि हिंदुस्तानीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया. कश्मीर घाटी में बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पास तथा परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी चौकियों से भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की ऐसी ही घटनाएं सामने आईं. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद 24 अप्रैल की रात से हिंदुस्तान द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद से पाकिस्तानी सैनिक कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं. हिंदुस्तान और पाकिस्तान फरवरी 2021 में नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमत हुए थे, जब दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने 2003 के संघर्ष विराम समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी. पाकिस्तान के साथ हिंदुस्तान 3323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है पाकिस्तान के साथ हिंदुस्तान 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसमें गुजरात से जम्मू के अखनूर तक लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी), जम्मू से लेह तक 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और सियाचिन क्षेत्र में 110 किलोमीटर लंबी वास्तविक ग्राउंड पोजिशन लाइन (एजीपीएल) शामिल है. The post India Pakistan Tensions: पाकिस्तान को हिंदुस्तान की दो टूक; सीजफायर तोड़ा तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top