Hot News

September 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पूर्णिया से गंगा स्नान के लिए भागलपुर पहुंचे 2 युवकों की डूबने से मौत, पंचायत समिति सदस्य ने उठाया सवाल

Bihar News: बड़ी समाचार भागलपुर जिले से है जहां गंगा स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. घटना जिले के गोपालपुर थाना इलाके के तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट की है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर गंगा स्नान के लिए पूर्णिया जिले से तूफान कुमार और नीतीश कुमार गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. लेकिन, अचानक दोनों गहरे पानी में डूबते चले गए. पूरे परिवार के साथ भागलपुर पहुंचे थे दोनों युवक दोनों युवक दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पूरे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए भागलपुर पहुंचे थे. इस दौरान अन्य लोग भी स्नान कर रहे थे. लेकिन, दोनों युवक अचानक पानी में डूबने लगे. दोनों को डूबता देख उनके परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. हालांकि, देखते ही देखते दोनों युवक डूबने लग गए. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को निकाला गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी गोपालपुर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद आनन-फानन में गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन, डॉक्टर ने दोनों को मृत बता दिया. यह समाचार सुनते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई. पंचायत समिति सदस्य क्या बोलें? घटना को लेकर तिनटंगा करारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज रविदास ने बताया कि अगर जहाज घाट पर आपदा मित्र मौजूद रहते तो दोनों की जान बच सकती थी. उन्होंने कहा कि जहाज घाट पर सीमावर्ती जिले से श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं. लेकिन घाट पर बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नदी की गहराई का पता नहीं चल पाता है. घटना के बाद उठाए जा रहे सवाल उन्होंने यह भी कहा कि आये दिन इस तरह की घटना होती रहती है. पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि हम लोगों का फोन भी प्रखंडस्तरीय अधिकारियों द्वारा नहीं उठाया जाता है. गोपालपुर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. (गोपालपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट) Also Read: Bihar Tourist Place: बिहार का दूसरा ग्लासब्रिज इस जिले में हो रहा तैयार, दिलकश और खूबसूरत नजारे करेंगे अट्रैक्ट The post Bihar News: पूर्णिया से गंगा स्नान के लिए भागलपुर पहुंचे 2 युवकों की डूबने से मौत, पंचायत समिति सदस्य ने उठाया सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका 

How To Make Perfect Gol Roti: जब हम रोटी बेलते हैं तो अक्सर वो गोल बनने की बजाय कभी चौकोर, कभी त्रिकोण या फिर किसी नक्शे जैसी बन जाती है. ऐसे में घर वाले मजाक भी कभी-कभी बनाते है.गोल रोटी सिर्फ देखने में अच्छी नहीं लगती, बल्कि उसे बेलना और सेंकना भी आसान हो जाता है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं कुछ बहुत आसान टिप्स और सीक्रेट्स, जिनकी मदद से आप भी घर पर बना सकते हैं एकदम गोल, मुलायम और परफेक्ट रोटी. आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका.  गोल रोटी बनाने के लिए सामग्री गेहूं का आटा – 2 कप पानी – जरूरत अनुसार नमक – एक चुटकी (वैकल्पिक) How to make perfect gol roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  4 रोटी बनाने की विधि  सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा डालें, फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम और मुलायम आटा गूंथें  इसके बाद आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें, जिससे रोटियां मुलायम बनें.  आटे की बराबर-बराबर छोटी लोइयां बना लें. इसके बाद हर लोई को हल्का सा गोल करके हथेली पर दबाएं.  गोल रोटी के लिए टिप्स (Round Roti Shape Tips) How to make perfect gol roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  5 तैयार हुए लोई को सूखे आटे में लपेटें.  फिर बेलन से चारों तरफ बराबर दबाव डालते हुए बेलें.  बेलते समय बार-बार लोई को घुमाते रहें, इससे रोटी गोल बनेगी.  बेलन को हल्के हाथ से चलाएं, हर बार बेलने पर लोई को गोल आकार में फैलाएं. इस प्रैक्टिस के साथ रोटियां और परफेक्ट गोल बनेंगी.  रोटी सेकने के टिप्स  How to make perfect gol roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  6 गैस में तवा गरम करें. इसके बाद रोटी को पहले एक तरफ हल्का सेंकें, फिर पलट दें. फिर दूसरी तरफ ब्राउन कलर आने पर फिर पलटें. रोटी को हल्के से दबाएं, वह फूल जाएगी.  यह भी पढ़ें: Sev Puri Recipe: मुंबई की गलियों का स्वाद अब आपके घर में, बनाएं तीखी-मीठी सेव पूरी यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक The post How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉक्टर पर हमले के विरोध में सदर अस्पताल में ओपीडी ठप

जामताड़ा. सीएचसी नारायणपुर में पिछले दिनों डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर जिलेभर के डॉक्टरों में आक्रोश है. जिले भर के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बंद रखी और विरोध दर्ज किया. सदर अस्पताल सहित सभी सीएचसी में ओपीडी सेवा ठप रही. हालांकि सभी जगह इमरजेंसी सेवा बहाल रही, जहां लोगों ने अपना इलाज कराया. वहीं मिहिजाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर और ओपीडी सेवाएं बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व डॉ विशाल देसोंधी ने किया. डॉ विशाल ने कहा कि मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही कोई कानूनी कार्रवाई. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को राज्य स्तर तक ले जाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डॉक्टर पर हमले के विरोध में सदर अस्पताल में ओपीडी ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सफाई कर्मियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

जामताड़ा. मिहिजाम नगर में गुरुवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी. पाथेया कंपनी के सभी सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की. उनका कहना है कि बीते चार महीने से एक भी कर्मी को वेतन नहीं मिला है. कंपनी ने 10 सितंबर तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था. नाराज कर्मियों ने कार्यपालक गोपेश कुंभकार को आवेदन सौंपा. चेतावनी दी कि जब तक सभी को बकाया वेतन नहीं दिया जायेगा, तब तक कार्य पूरी तरह ठप रहेगा. सफाई कर्मियों ने कहा कि त्योहार का समय है और बिना वेतन के घर-परिवार चलाना असंभव हो गया है. मजदूर रोज बच्चों का पेट पालने के लिए गंदगी में काम करते हैं, लेकिन जब मेहनत की कमाई ही नहीं मिलती तो काम करने का कोई अर्थ नहीं बचता. कहा कि यदि गंदगी से शहर में प्रदूषण फैलता है तो उसकी जिम्मेदारी नगर परिषद और कंपनी की होगी. इधर, कार्यपालक गोपेश कुंभकार ने बताया कि सफाई कर्मी कंपनी के स्टाफ हैं, इसलिए वेतन और निर्णय दोनों की जिम्मेदारी पाथेया कंपनी की है. नगर परिषद लिखित रूप से कंपनी को शिकायत भेजेगी. यदि कंपनी भुगतान करने में असमर्थ रहती है तो किसी दूसरी एजेंसी को ठेका सौंपा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सफाई कर्मियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्थर खनिज से संबंधित डीएसआर शीघ्र तैयार करने का निर्देश

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने पत्थर खनिज से संबंधित जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी मामला लंबित न रहे. उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन पट्टा हेतु आवेदन पत्र की सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संचिका को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए. उपायुक्त ने बताया कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक मॉनसून सत्र में एनजीटी के निर्देशानुसार नदी तल से बालू का उठाव व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है. उन्होंने खान निरीक्षकों को सतत निगरानी रखने और किसी भी परिस्थिति में अवैध बालू उठाव व परिवहन रोकने का निर्देश दिया. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई तथा अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर सघन अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्क्रीनिंग समिति द्वारा की गयी स्थलीय जांच के आलोक में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करें. उपायुक्त ने कहा कि सील की गयी क्रशर इकाइयों द्वारा यदि नियमों का पूर्ण पालन किया जाता है तो अधोहस्ताक्षरी से आदेश प्राप्त कर सीलमुक्त की प्रक्रिया की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पत्थर खनिज से संबंधित डीएसआर शीघ्र तैयार करने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :सूर्या हांसदा की मौत पुलिस कस्टडी में हुई : डॉ रवींद्र राय

डॉ रवींद्र राय राय ने कहा कि सूर्या हांसदा की मौत पुलिस कस्टडी में हुई. बाद में एनकाउंटर बताने के लिए मृत शरीर पर गोली मारी गयी. घटनास्थल पर खून के धब्बे नहीं होने से यह साफ है कि यह नृशंस हत्या थी. उन्होंने इसे राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटना कभी नहीं देखी गयी. जहां पहले मौत दी जाए और फिर अपराधी साबित करने के लिए गोली चलायी जाये. इसी तरह रांची में रिम्स-टू के नाम पर नगरी क्षेत्र में आदिवासियों व किसानों की खेती योग्य जमीनों का अधिग्रहण हो रहा है. जबकि, धुर्वा व खूंटी में पर्याप्त खाली जमीन है. भाजपा इसका विरोध कर रही है और प्रशासन से मांग कर रही है कि उपलब्ध जमीन पर ही रिम्स-टू का निर्माण हो, जिसे एम्स के रूप में विकसित किया जाये. मौके पर बबलू मंडल, भेखलाल मंडल, पवन पांडेय, रंजीत मंडल, युधिष्ठिर मंडल, प्रहलाद सिंह, अशोक तुरी, जागेश्वर यादव, गजाधर यादव, केदार मोदी, सुरेश यादव, मनीष मंडल, अमित आनंद, चिंतामणि मंडल, सतीश मंडल, डेगलाल महतो, अरुण मोदी, डूगलाल महतो समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :सूर्या हांसदा की मौत पुलिस कस्टडी में हुई : डॉ रवींद्र राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mirai Box Office Collection Day 15: पावन कल्याण के ‘OG’ की आंधी में उड़ी तेजा सज्जा की ‘मिराई’, 15 दिनों में ही निकल रहा दम

Mirai Box Office Collection Day 15: तेजा सज्जा की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ‘मिराई’ ने रिलीज के पहले हफ्ते धमाकेदार कमाई की थी. लेकिन दूसरे हफ्ते में आने के बाद फिल्म की कमाई धीमी हो गई. हालांकि फिल्म हर दिन करोड़ों का बिजनेस कर रही थी. अब फिल्म ने तीसरे हफ्ते में कदम रख दिया है और फिल्म की रफ्तार बहुत कम हो गई है. पावर स्टार पवन कल्याण की नई फिल्म ‘They Call Him OG’ के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया है. इस फिल्म ने तेजा सज्जा की मिराई को पीछे कर दिया है.  मिराई का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट  Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15वें दिन यानी 26 सितंबर को ‘मिराई’ ने सिर्फ 57 लाख रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 85.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि, दूसरे हफ्ते से ही इसकी ग्राफ लगातार नीचे गिर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने केवल 19.4 करोड़ रुपये ही कमाए, जो पहले हफ्ते की कमाई से लगभग 70% कम है. ‘OG’ बना मिराई की मुश्किल पवन कल्याण की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘They Call Him OG’, ‘मिराई’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है. जहां ‘मिराई’ अपने तीसरे हफ्ते में करोड़ तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं ‘OG’ ने केवल दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिस दिन ‘मिराई’ ने 57 लाख कमाए, उसी दिन ‘OG’ ने शानदार 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. स्टारकास्ट और रिस्पॉन्स ‘मिराई’ में तेजा सज्जा के साथ ऋतिका नायक, मनोज मांचू, जगपति बाबू, श्रिया सरन और जयराम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहे हैं. दर्शक कहानी और विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन मजबूत कंटेंट और जबरदस्त स्टार पावर वाली ‘OG’ की चमक के आगे ‘मिराई’ फीकी पड़ती दिख रही है. ये भी पढ़ें: Thamma Trailer X Reactions: ‘थामा’ में होगी ‘भेड़िया’ की एंट्री? ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनी, देखें रिएक्शंस ये भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Box Office Collection: 9वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ पास हुई या फेल? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने The post Mirai Box Office Collection Day 15: पावन कल्याण के ‘OG’ की आंधी में उड़ी तेजा सज्जा की ‘मिराई’, 15 दिनों में ही निकल रहा दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कमॉन इंडिया! फाइनल में एक पंच और बेहाल हो जाएगा पाकिस्तान, फाइनल से पहले स्ट्रेंथ और वीकनेस पर दौड़ा लें एक नजर

Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: एशिया कप 2025 का फाइनल रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. जीत ही सब कुछ नहीं होती, लेकिन रविवार को जब 11 हिंदुस्तानीय खिलाड़ी एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उनका एकमात्र लक्ष्य विजय हासिल करना होगा. यह मुकाबला क्रिकेट के लिहाज से जितना अहम है, उतना ही मैदान के बाहर के तनाव और नेतृत्व के कारण भी सुर्खियों में है. मशहूर अमेरिकी लेखक और नेतृत्वक कार्यकर्ता माइक मार्कुसी के शब्दों में यह ‘बिना गोलीबारी का युद्ध’ जैसा है, जो एक बार फिर यह बात सच होता दिख रहा है. हिंदुस्तान-पाक भिड़ंत हमेशा से रोमांचक रही है, लेकिन शायद ही कभी यह इतनी अशांत पृष्ठभूमि में स्पोर्ट्सी गई हो, जब मैदान से बाहर का तनाव, भड़काऊ बयानबाजी और आईसीसी की पेनाल्टी तक चर्चा का हिस्सा बने हों.  दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव, खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं और आईसीसी की पेनाल्टी तक इस मैच को सिर्फ स्पोर्ट्स से कहीं ज्यादा बना रही हैं. इसके बावजूद क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है और करोड़ों दर्शकों की नजरें इस भिड़ंत पर टिकी हैं. फिर भी क्रिकेट की खूबसूरती अपनी जगह कायम है. इस बीच सुर्खियां बटोरी हैं अभिषेक शर्मा के 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट और कुलदीप यादव के 13 विकेट ने. हालांकि अफसोस की बात यह है कि ऐसी उपलब्धियां भी अक्सर विवाद और टकराव के शोर में दबकर रह जाती हैं. विवाद की शुरुआत और भड़काते रहे मंत्री जी विवाद की शुरुआत हिंदुस्तान की पहले मैच में ‘हाथ नहीं मिलाने की’ नीति से हुई जब कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के समय और मैच के बाद हाथ मिलाए बिना चले गए. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ ने तानों, अपशब्दों और यहां तक कि विमान दुर्घटना का इशारा करके जवाब दिया, जिससे एक ऐसा बवाल मचा कि दोनों ही आईसीसी की जांच के घेरे में आ गए और उन पर 30 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया. आग में घी डालने का काम करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अपनी ‘एक्स’ टाइमलाइन पर लगातार रहस्यमय लेकिन भड़काऊ पोस्ट डालते रहे हैं. नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख भी हैं.  अजेय हिंदुस्तान हो संघर्षरत पाकिस्तान फाइनल ही मायने रखता है टूर्नामेंट में अब तक हिंदुस्तान का सफर लगभग अजेय रहा है. टीम इंडिया ने लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई, जिसमें श्रीलंका ही एकमात्र टीम रही जिसने उसे सुपर ओवर तक धकेला. दूसरी ओर, पाकिस्तान का अभियान उतना प्रभावी नहीं रहा और वह उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए फाइनल तक पहुंचा. कोच माइक हेसन ने भी स्वीकार किया कि उनकी टीम संघर्ष के बावजूद यहां तक पहुंची है और अब सिर्फ फाइनल ही मायने रखता है. हिंदुस्तान की ओर से गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, “अब सुंदरता मायने नहीं रखती, बदसूरत जीत भी जीत होती है.” यह बयान बताता है कि टीम इंडिया भी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है. फिटनेस और नॉन परफॉर्मिंग खिलाड़ी खिलाड़ियों की फिटनेस भी इस मुकाबले का अहम पहलू बन गई है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण एक ओवर के बाद ही मैदान छोड़ना पड़ा था. वहीं, फॉर्म में चल रहे ओपनर अभिषेक शर्मा भी गर्मी के कारण ऐंठन से जूझते दिखे. तिलक वर्मा भी मैदान से बाहर जाते नजर आए थे. हालांकि कोच मोर्कल ने राहत दी कि अभिषेक पूरी तरह फिट हैं और हार्दिक पर भी मेडिकल टीम की नजर है. यह हिंदुस्तानीय टीम के लिए राहत की समाचार है क्योंकि अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में अब तक 309 रन बनाकर अपनी भूमिका सबसे बड़े मैच-विनर के रूप में साबित की है. उनके बाद तिलक वर्मा 144 रन के साथ काफी पीछे हैं, जो बताता है कि हिंदुस्तान की बल्लेबाजी में किस कदर अभिषेक पर निर्भरता बढ़ गई है. पाकिस्तान की कमजोरी वहीं, पाकिस्तान की टीम कई कमजोरियों से जूझ रही है. उनके बल्लेबाजी क्रम की नाकामी साफ झलक रही है. जसप्रीत बुमराह को कुछ समय परेशान करने वाले साहिबजादा फरहान के अलावा अन्य बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. खासकर अयूब का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जो चार बार शून्य पर आउट हुए और एक समय तो उनके नाम विकेटों से कम रन दर्ज थे. हुसैन तलत और कप्तान सलमान अली आगा भी स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे. ऐसे में पाकिस्तान की उम्मीदें एक बार फिर शाहीन अफरीदी और हारिस राऊफ की धारदार गेंदबाजी पर टिकी होंगी. अगर वे हिंदुस्तानीय शीर्ष क्रम को पावरप्ले में ध्वस्त कर देते हैं, तो मैच कम स्कोर वाला बन सकता है. लेकिन इन दोनों को अच्छे सहयोगी गेंदबाजों की कमी खल रही है. हिंदुस्तान के लिए केवल पाकिस्तान पर जीत ही स्वीकार्य नतीजा इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों की रणनीति बेहद अहम होगी. हिंदुस्तान जहां अभिषेक शर्मा और पावरप्ले की तेज शुरुआत पर भरोसा करेगा, वहीं पाकिस्तान का दारोमदार अपने तेज गेंदबाजों पर होगा. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी भी निर्णायक साबित हो सकती है. लेकिन अभिषेक पर हिंदुस्तान की अत्यधिक निर्भरता की तरह शाहीन और राऊफ को भी अच्छे साथी गेंदबाजों की कमी खल रही है. रविवार के मुकाबले को शायद शिष्टाचार के लिए कम और नतीजे के लिए अधिक याद किया जाएगा. दोनों देशों के बीच यह मैच सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्मान और नेतृत्वक प्रतीकात्मकता का भी मामला है. अंततः, नतीजे चाहे जैसे हों, लेकिन हिंदुस्तान को सिर्फ जीत ही सारी प्रशंसा दिलाएगी. जैसा कि एक पुरानी कहावत है, ‘‘अंत भला तो सब भला.’’ हिंदुस्तान के लिए केवल एक ही स्वीकार्य अंत है: पाकिस्तान पर जीत, चाहे वह अच्छी लगे या खराब.  IND vs PAK फाइनल मुकाबले लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं हिंदुस्तान: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह.  पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : पैसे-ज्वैलरी से भरी तिजोरी, सुरक्षा में बैठा कोबरा, कमजोर दिल वाले नहीं देखें ये वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में एक जहरीला कोबरा सांप पैसों और ज्वैलरी से भरी तिजोरी में बैठा नजर आ रहा है. यह वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है. यूजर कह रहे हैं कि अगर कोई बिना देखे तिजोरी खोल देता तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोग हैरान हैं कि बंद तिजोरी के अंदर यह सांप आखिर पहुंचा कैसे. आप भी देखें ये वायरल वीडियो. हमेशा सिर्फ सुना था आज देख भी लिया। 🧐 पुराने लोगों से दादा और दादी से सुनता चला आ रहा हुँ,की पहले जहाँ भी जमीन मे धन गड़ा होता था, उसकी रक्षा सर्प करते थे। लेकिन ये लोहे की अलमारी, तीजोरी मे कैसे पहुँच गया, यहाँ का पता किसने दिया इसको। pic.twitter.com/UVcnWPcK3x — Abhishek Agrahari (@abhishek902444) September 25, 2025 कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा नजर आया वीडियो में वीडियो में नजर आ रहा है कि लोहे की तिजोरी के अंदर एक कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा है. तिजोरी में ढेर सारे पैसे और गहने दिख रहे हैं. सांप उन्हीं के ऊपर फन फैलाए नजर आ रहा है. जैसे ही कोई इंसान तिजोरी के अंदर हाथ डालने की कोशिश करता है, कोबरा फुंफकार मारकर उस पर हमला कर देता है. उसकी फुंफकार इतनी खतरनाक थी कि आवाज साफ सुनाई दे रही है. वीडियो देखकर लोग डर के मारे सहम जा रहे हैं. तिजोरी में जहरीले सांप का घुसना किसी के लिए भी डरावना सपना जैसा है. यह भी पढ़ें : Viral Video : ये नारी बाहर निकल, सब्जी खत्म हो रही है, रावण की आवाज में सब्जी बेचने का अनोखा तरीका यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @abhishek902444 आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि हमेशा सुना था, अब देखा भी. पुराने लोग दादा-दादी से कहते थे कि जमीन में छुपे धन की रक्षा सांप करते थे. The post Viral Video : पैसे-ज्वैलरी से भरी तिजोरी, सुरक्षा में बैठा कोबरा, कमजोर दिल वाले नहीं देखें ये वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिवान से पकड़ा गया सात साल से फरार गैंगस्टर मनीष कुशवाहा, बिहार एसटीएफ ने दबोचा

Bihar News: गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना इलाके के निरंजना गांव के गैंगस्टर मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गोपालगंज पुलिस की मदद से सिवान से की गई है. गैंगस्टर मनीष पर हत्या, लूट, बमबाजी, पुलिस मुठभेड़ समेत कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं. 3 लाख का इनामी है मनीष जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस और एसटीएफ पिछले 7 वर्षों से मनीष कुशवाहा की तलाश में जुटी थी. आरोपी के खिलाफ 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर से पूछताछ जारी है तथा उसके अपराधिक मामलों की जांच भी की जा रही है. इस गिरफ्तारी की समाचार मिलने के बाद व्यवसायियों और गोपालगंज पुलिस ने राहत की सांस ली है. 28 आपराधिक मामले दर्ज बता दें कि गैंगस्टर मनीष कुशवाहा पर हत्या, लूट, रंगदारी, बमबारी, पुलिस पर हमला और पुलिस से मुठभेड़ समेत 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पिछले 7 सालों से वह पुलिस की नजरों से फरार था. तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात ने गत 19 मई को टॉप-100 अपराधियों की सूची में उसे शामिल किया था. उसके घर की कुर्की कर बुलडोजर से मकान को ध्वस्त कर दिया गया था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मुठभेड़ कर फरार था आरोपी जानकारी मिली है कि मनीष कुशवाहा दियारा इलाके में आतंक का प्रतीक था. उसके पास लूट और स्मगलिंग के एक नहीं बल्कि कई अत्याधुनिक हथियार भी थे. 1 मार्च 2020 को उसने विशंभरपुर थाना इलाके के खेम मटिहनिया के गुमनिया मोड़ पर निरंजना गांव के मछली व्यवसायी किसान बिंद को कार्बाइन से गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद मनीष पुलिस के साथ मुठभेड़ कर फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें: राहत! बिहार में अनुकंपा के आधार पर 45% अंकों की अनिवार्यता खत्म, सीधी भर्ती के लिए ये होगा नियम The post सिवान से पकड़ा गया सात साल से फरार गैंगस्टर मनीष कुशवाहा, बिहार एसटीएफ ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top