Hot News

September 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TRAI Telecom Rules 2025: स्पैम कॉल्स पर सख्ती, नेटवर्क कवरेज मैप अपडेट, ग्राहकों को फायदा

TRAI के नए टेलीकॉम नियम (TRAI Telecom Rules 2025) – स्पैम कॉल्स का अंत और नेटवर्क में पारदर्शिता : क्या आप भी रोजाना स्पैम कॉल्स और मैसेजेस से परेशान हैं? 2025 में हिंदुस्तानीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ऐसे अनचाहे कॉल्स पर करारा प्रहार किया है. फरवरी से जून तक जारी संशोधनों से टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल अब AI-बेस्ड सिस्टम से स्पैम ट्रैक करेंगी. नेटवर्क कवरेज मैप भी अपडेट हो चुके हैं, जिससे ग्राहक आसानी से सर्विस चुन सकेंगे. यह बदलाव करोड़ों यूजर्स की जिंदगी आसान बनाएंगे, लेकिन क्या आप तैयार हैं? आइए विस्तार से जानें. नेटवर्क उपलब्धता में बड़ा बदलाव 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुए नियमों के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क कवरेज के जियोस्पेशियल मैप अपलोड करने अनिवार्य हैं. अप्रैल 2025 तक सभी प्रमुख ऑपरेटरों ने यह लागू कर दिया. अब यूजर्स हाईवे, रेलवे या ग्रामीण क्षेत्रों की कवरेज चेक कर सकते हैं. TRAI के अनुसार, इससे कॉल ड्रॉप्स 15-20% कम हुए हैं. ग्राहक अब बेहतर नेटवर्क चुनकर पोर्ट कर सकते हैं, जो प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा. स्पैम कॉल्स पर TRAI की सख्ती फरवरी 2025 में TCCCPR के दूसरे संशोधन से स्पैम पर नकेल कसी गई. अब प्रमोशनल कॉल्स के लिए 140 सीरीज और ट्रांजेक्शनल के लिए 160 सीरीज अनिवार्य है. AI मॉनिटरिंग से हाई वॉल्यूम कॉल्स, शॉर्ट ड्यूरेशन और लो रेशियो वाली कॉल्स फ्लैग होंगी. हनीपॉट्स से स्पैम ट्रेंड डिटेक्ट होंगे. वॉयलेशन पर 15 दिनों तक आउटगोइंग सर्विसेज बार, और बार-बार उल्लंघन पर ब्लैकलिस्टिंग. DND ऐप अपडेट से स्पैम रिपोर्ट 7 दिनों तक संभव, पहले 3 दिन था. जुलाई 2025 में TRAI ने DoT की रेगुलेट टेलीमार्केटर्स की मांग ठुकराई, लेकिन इंडस्ट्री एक्शन पर जोर दिया. डिजिटल कंसेंट फ्रेमवर्क: ग्राहकों का कंट्रोल जून 2025 में लॉन्च पायलट प्रोजेक्ट से RBI, SEBI और DoT के साथ मिलकर डिजिटल कंसेंट सिस्टम आया. अब यूजर्स ऐप या वेब से कंसेंट रिवोक कर स्पैम ब्लॉक कर सकते हैं. लोन, क्रेडिट कार्ड प्रमोशंस पर सख्ती से स्पैम 25-30% कम हुआ. TRAI चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, यह साइबर फ्रॉड से भी बचाएगा. सितंबर 2025 तक फुल रोलआउट से 7 बैंकों के साथ पायलट चल रहा है. ग्राहकों को क्या फायदा? ये नियम यूजर्स को सशक्त बनाते हैं. स्पैम शिकायतें आसान, नेटवर्क ट्रांसपेरेंसी से बेहतर सर्विस. DoT के संचार साथी पोर्टल से 27.5 मिलियन फ्रॉड कनेक्शंस डिस्कनेक्ट हुए. हालांकि, COAI ने कहा कि टेलीमार्केटर्स को लाइसेंसिंग रिजीम में लाना जरूरी. कुल मिलाकर, 2025 TRAI के लिए स्पैम-फ्री टेलीकॉम का साल साबित हो रहा है. FAQs Q: TRAI के नए स्पैम नियम कब से लागू हुए? A: मुख्य संशोधन फरवरी 2025 से, डिजिटल कंसेंट पायलट जून 2025 से. Q: नेटवर्क कवरेज मैप कहां चेक करें? A: जियो, एयरटेल आदि की वेबसाइट पर जियोस्पेशियल मैप उपलब्ध. Q: स्पैम कॉल कैसे रिपोर्ट करें? A: DND ऐप या 1909 पर 7 दिनों के अंदर. Q: 140 और 160 सीरीज क्या है? A: 140 प्रमोशनल, 160 ट्रांजेक्शनल कॉल्स के लिए. Q: क्या स्पैम में कमी आई? A: हां, 25-30% तक, AI और पेनल्टीज से. PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क, डिजिटल इंडिया को मिलेगा नया आयाम The post TRAI Telecom Rules 2025: स्पैम कॉल्स पर सख्ती, नेटवर्क कवरेज मैप अपडेट, ग्राहकों को फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sharad Purnima 2025 Date: 6 या 7 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Sharad Purnima 2025 Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है. प्रत्येक पूर्णिमा का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन सभी पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा को सर्वोत्तम माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है. शरद पूर्णिमा 2025 की तिथि और समय पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि वर्ष 2025 में 06 अक्टूबर को दोपहर 12:23 बजे शुरू होगी और अगले दिन 07 अक्टूबर को सुबह 09:16 बजे समाप्त होगी. ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष 06 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 05:27 बजे रहेगा. शरद पूर्णिमा का महत्व शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और अमृतमयी किरणों की वर्षा करता है. इस रात चंद्रमा की किरणों में औषधीय और दिव्य गुण माने जाते हैं. इसी कारण इस दिन दूध से बनी खीर को पूरी रात चांदनी में रखा जाता है और अगले दिन इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. मान्यता है कि इससे शरीर और मन दोनों शुद्ध और ऊर्जावान बनते हैं. शरद पूर्णिमा पर विशेष उपाय अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शरद पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. मां लक्ष्मी को कमल का फूल और एकाक्षी नारियल अर्पित करें. यह उपाय धन संबंधी परेशानियों को दूर करने वाला माना जाता है. ये भी देखें : दीवाली से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य-मंगल की युति से होगा फायदा  धन वृद्धि का उपाय धन में स्थायी वृद्धि के लिए शरद पूर्णिमा की रात 11 पीली कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के सामने रखें. अगले दिन इन कौड़ियों को तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से घर-परिवार में धन की कमी नहीं रहती और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. The post Sharad Purnima 2025 Date: 6 या 7 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Idol 2025: ‘Yaadon Ki Playlist’ के साथ लौट रहा भारत का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग शो

Indian Idol 2025: हिंदुस्तान का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो Indian Idol अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने आ रहा है. इस बार शो की थीम है ‘Yaadon Ki Playlist: Jahaan Awazein Aaj Wali Aur Gaane Aap Wale’. यह सीजन पुराने क्लासिक गानों और आज की युवा आवाजों का बेहतरीन मिश्रण लेकर आएगा. 18 अक्टूबर से प्रसारित होने वाला यह सीजन दर्शकों को एक भावनात्मक और संगीत से भरपूर यात्रा पर ले जाएगा. जजों की स्टारकास्ट इस बार शो के जज होंगे तीन जाने-माने संगीतकार और सिंगर- विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह. इनकी विशेषज्ञता प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देने, पुराने गानों में नया अंदाज जोड़ने और बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद करेगी. विशाल का अनुभव, श्रेया की मधुर आवाज और बादशाह की स्टाइलिश प्रस्तुतियां शो को एक नया ऊर्जा और रोमांच देंगी. शो का इतिहास 2004 में अपने शुरुआत के बाद से Indian Idol हिंदुस्तान के सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शो में से एक बन गया है. इस शो ने देश को कई बेहतरीन कलाकार दिए हैं, जैसे अभिजीत सावंत, नेहा कक्कर और सलमान अली. शो की खासियत इसके भावनात्मक पल, प्रतियोगियों की प्रेरक कहानियां और शानदार प्रदर्शन हैं. प्रतियोगियों और संगीत का जादू ‘Yaadon Ki Playlist’ सीजन में प्रतियोगी सिर्फ नए गीत नहीं गाएंगे बल्कि पुराने क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करेंगे. यह सीजन संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा, जहां पुरानी यादें और नई प्रतिभा एक साथ मंच पर जीवित होती नजर आएंगी. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में The post Indian Idol 2025: ‘Yaadon Ki Playlist’ के साथ लौट रहा हिंदुस्तान का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग शो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट की जमकर लगाई क्लास, गौहर खान ने अमाल को कहा- दो मुंहा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. रियालिटी शो का आने वाला वीकेंड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि सलमान खान होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. जहां कुछ कंटेस्टेंट्स संग हंसी-मजाक करेंगे, तो कुछ की क्लास लेंगे. अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें होस्ट संगीतकार अमाल मलिक पर बरस रहे हैं. सलमान खान ने वीकेंड का वार में अमाल मलिक की लगाई क्लास जियोहॉटस्टार की ओर से शेयर किए गए एक प्रोमो में, सलमान खान घर के अंदर अमाल के पर्सनालिटी पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सिंगर से बात करते हुए सलमान खान ने कहा, “अमाल आप यहां आए थे, तो बोले थे कि मैं अपनी इमेज साफ करने आया हूं, वो बिलकुल ही नहीं हो रहा है. हर बात में गालियां देना, परिवारों पर जाना… आपके अमालियंस के बारे में भी एक बार सोचो…क्या आप चाहते हैं कि वे भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करें?” सलमान खान ने आगे कहा, “आप बहुत प्रतिभाशाली है. अपनी क्षमता को बर्बाद मत करो.. मैं चाहता हूँ कि तुम इस शो से विजेता बनकर निकलो.” भाईजान की बात सुनकर अमाल शर्मिंदा हो गए. View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) गौहर खान ने अमाल मलिक को ‘दो-मुंहा’ कहा बिग बॉस 7 की विजेता और अभिनेत्री गौहर खान भी अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड में अपने देवर अवेज दरबार को सपोर्ट करने पहुंची. वह प्रतियोगी अमाल मलिक को भी सबक सिखाएंगी, जिन्होंने पिछले एपिसोड में अवेज के बारे में कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. गौहर ने कहा, “अमाल आपका जो किरदार आ रहा है वो बहुत ज्यादा दो-मुंहा आ रहा है और आप किसी के नहीं हैं.” कमेंट्री टास्क के बाद, घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, आवेज दरबार, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना और नीलम गिरी नॉमिनेट हुए हैं. यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में The post Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट की जमकर लगाई क्लास, गौहर खान ने अमाल को कहा- दो मुंहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: लोगों से मिलने पहुंचे थे RJD विधायक, भीड़ का गुस्सा देख उल्टे पांव भागे

Bihar Politics: समस्तीपुर के उजियापुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता को अपनी ही विधानसभा के लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. जानकारी के मुताबिक राजद विधायक शुक्रवार को उजियारपुर के रायपुर पंचायत के आईटीआई महादलित टोला में गए थे. विधायक जी को देखते ही कुछ लोग भड़क गए. लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा.    View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar (@prabhat.khabar) चुनाव को ध्यान में रखकर लोगों से मिलने पहुंचे थे मेहता बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकता है. ऐसे में नेता अभी से अपने क्षेत्र में लोगों से मिल जुल कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं. इसी के तहत मेहता अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे. जहां खुद को राजद वोटर बताने वाले कुछ लोगों ने विधायक से कहा कि आप लालटेन के नाम पर कलंक हैं. सब बेकार कर दिया. कुछ नहीं किए. पांच सालों में कभी पूछने नहीं आए. अब चुनाव करीब तो समय मिला है. यह सुनकर आलोक मेहता असहज हो गए. इस पूरी घटना का  वीडियो बना रहे युवक से कैमरा बंद करने की भी बात कही. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें  पांच सालों तक दिखाई नहीं पड़े: स्थानीय   वहीं के कुछ युवक इसका वीडियो बनाने लगे तो मेहता मना करने लगे. हालांकि यह भी मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. एक शख्स ने गुस्से में उनसे वापस चले जाने को कहा. बोला कि जब दिक्कत होती है तो पूछने नहीं आते हैं. पांच सालों तक दिखाई नहीं पड़े. अब आए हैं जब वोट का समय आ गया है. विधायक लोगों का विरोध झेल नहीं पाए और वहां से लौट गए. इस दौरान वे लोगों के आगे हाथ जोड़ते भी नजर आए. इसे भी पढ़ें: “मैं पूरी जिंदगी जनसुराज की गुलामी करूंगा बस वो…”, मंत्री अशोक चौधरी की PK को चुनौती The post Bihar Politics: लोगों से मिलने पहुंचे थे RJD विधायक, भीड़ का गुस्सा देख उल्टे पांव भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Surya Mangal Yuti 2025: दीवाली से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य-मंगल की युति से होगा फायदा

Surya Mangal Yuti 2025: इस बार दीवाली का पर्व सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. त्योहार से पहले ही ग्रहों की स्थिति बड़ा परिवर्तन ला रही है. 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पहले से ही मंगल देवता विराजमान हैं, जिसके कारण आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य और मंगल दोनों अग्नि तत्व के ग्रह माने जाते हैं. जब इनकी युति होती है, तो यह जातकों के जीवन में ऊर्जा, सफलता और आर्थिक उन्नति का मार्ग खोलती है. इस बार की युति कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है. वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत फलदायक रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में नई राहें खुलेंगी. खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रमोशन और पदोन्नति लेकर आ सकता है. व्यापारियों को भी नई डील और लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में खुशसमाचारी से वातावरण आनंदमय रहेगा. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य-मंगल की यह युति सकारात्मक परिणाम देगी. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग को नए निवेश से लाभ होगा. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा. कर्क राशि कर्क राशि के जातकों की किस्मत इस दौरान चमक सकती है. करियर में तेजी से प्रगति होगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. पारिवारिक रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए यह युति आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी होगी. करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप उन्हें पूरी निष्ठा से निभाएंगे. प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं. धन लाभ और उन्नति के इस समय का आपको अधिकतम फायदा उठाना चाहिए. ये भी देखें :घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं? दिवाली से पहले ये 5 चीजें करें बाहर The post Surya Mangal Yuti 2025: दीवाली से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य-मंगल की युति से होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bareilly Violence: बरेली में कैसे भड़की हिंसा? डीएम अविनाश सिंह ने बताई पूरी बात

Bareilly Violence: बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने हिंसा और विवाद को लेकर कहा- ” जब हमें आई लव मुहम्मद को लेकर बताई जा रही योजना के बारे में पता चला, हमने उन्हें बताया कि शहर में बीएनएसएस धारा 163 लागू कर दी गई है और बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना चाहिए. हम उनके प्रतिनिधियों – नदीम और नफीज के साथ नियमित संपर्क में हैं. नदीम कुछ दिन पहले हमारे कैंप कार्यालय में आए थे, और हमने उनके साथ एक विस्तृत बैठक की और उन्हें सभी कानूनी पहलुओं के बारे में बताया. उनके जाने तक वह आश्वस्त हो चुके थे. एक दिन बाद, मौलाना (मौलाना तौकीर रजा खान) नदीम के साथ हमारे कैंप कार्यालय आए, और मैंने, कैप्टन के साथ, उन दोनों के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्हें बताया कि बीएनएसएस धारा 163 लागू है और बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना चाहिए… हमें अगले दिन तक उनकी ओर से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया गया. हमारी पिछली बैठक के एक दिन बाद, हमें नदीम और नफीज द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र मिला कि वे अपनी योजना पर आगे नहीं बढ़ेंगे. हम आश्वस्त थे, लेकिन कुछ समय बाद, एक और विरोधाभासी बयान प्राप्त हुआ. क्रॉस-चेकिंग के बाद, उन्होंने कहा कि वे पुराने बयान पर ही कायम हैं. अगली सुबह, मौलाना तौकीर रजा खान ने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें कहा गया था कि हस्ताक्षरित कागज और बाकी सब कुछ फर्जी है, और वे अपनी शुरुआती योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे… जैसे ही जुमे की नमाज समाप्त हुई, 80-90% लोग अपने घरों को लौट गए क्योंकि हमने पहले ही एक फ्लैग मार्च निकाला था और यह संदेश देने की कोशिश की थी कि बीएनएसएस की धारा 163 लागू है… कुछ लोग नमाज के बाद वहीं रुक गए और इकट्ठा होकर इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर जाने की कोशिश की… जब उन्होंने कानून अपने हाथ में लेने और शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग किया.” #WATCH | Uttar Pradesh | On ‘I Love Muhammad’ row and violence in Bareilly, Bareilly DM Avinash Singh says, “… We got to know about their planning, we told them that BNSS section 163 has been imposed in the city and that no event should be organised without permission. We are… pic.twitter.com/h1pbKZetZr — ANI (@ANI) September 27, 2025 अबू आसिम आजमी ने बेरली हिंसा पर कहा- यूपी में गुंडा राज ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद और बरेली में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा, “यूपी में ‘गुंडा राज’ और माफिया राज है. वहां संविधान का कोई मोल नहीं है. पुलिस को इतनी ताकत दे दी गई है कि वो किसी की भी हड्डियां तोड़ सकती है और जिसे चाहे जेल में डाल सकती है. मैं इसकी निंदा करता हूं. उत्तर प्रदेश में यह मुद्दा तब शुरू हुआ जब लोगों ने ईद मिलादुन्नबी पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा. हर धर्म के लोग अपने ईश्वर के बारे में अच्छी बातें कहते हैं… मैं उनका सम्मान करता हूं… मुसलमानों ने भी यही लिखा. लेकिन 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई और यह पूरे देश में फैल गया… अगर कुछ गैरकानूनी हो रहा है, तो पुलिस को नोटिस जारी करना चाहिए. उन्हें बुलाकर बात करनी चाहिए और मामला दर्ज करना चाहिए, लेकिन लाठीचार्ज बर्बर और अन्यायपूर्ण है… पुलिस पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए… वे हिंदुओं और मुसलमानों को बांटना चाहते हैं. अगर मेरे इलाके में कुछ गलत होता है, तो पुलिस को जांच करनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए… इन लोगों को सिर्फ चुनाव जीतने की चिंता है, उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि कोई जिंदा रहे या मरे या देश बर्बाद हो… ये चुनाव जीतने के लिए सब कुछ कर रहे हैं. ये फैला रहे हैं… पूरे देश में नफरत का संदेश…” क्या है मामला? बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया. कड़ी कार्रवाई करते हुए 24 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने बताया कि स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर कई प्रदर्शनकारी ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए थे. ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी: योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले बरेली में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ‘‘(दंगाइयों को) ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी.’’ उन्होंने कहा- कानून-व्यवस्था में खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. The post Bareilly Violence: बरेली में कैसे भड़की हिंसा? डीएम अविनाश सिंह ने बताई पूरी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Banana Smoothie Recipe: अब शेक नहीं, ट्राई करें क्रीमी और हेल्दी केला स्मूदी

Banana Smoothie Recipe: जिम जाने वाले लोग या सुबह-सुबह एनर्जी ड्रिंक पीने वाले लोग अक्सर ऐसी ड्रिंक ढूंढते है, जिसे पीकर बॉडी मजबूत बने. ऐसे में आज तक अपने केले से बनी डिश या शेक तो कई बार खाया और पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इससे बनी एकदम स्मूद और क्रीमी स्मूदी ट्राई किया है? ये न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि सेहत से भरपूर भी है. गर्मी के दिन हो या सुबह की फ्रेश ड्रिंक ये केले से बनी ठंडा-ठंडा स्मूदी पीना बहुत ही फ्रेशिंग लगता है. साथ ही, ये हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.  केला स्मूदी बनाने के लिए सामग्री (Banana Smoothie Recipe in Hindi) पका हुआ केला – 2 ठंडा दूध – 1 कप शहद / चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार) बर्फ के टुकड़े – 4-5 इलायची पाउडर – 1 चुटकी  बादाम/काजू/किशमिश – 1 बड़ा चम्मच (गार्निश के लिए) Banana smoothie recipe (ai image) यह भी पढ़ें- Chocolate Shake Recipe: मेहमानों और बच्चों को स्पेशल ट्रीट देने के लिए बनाएं चॉकलेट शेक यह भी पढ़ें- Masala French Fries: क्रंची स्वाद का मसालेदार ट्विस्ट, घर पर इस तरह बनाएं मसाला फ्रेंच फ्राइज यह भी पढ़ें- Pumpkin Flower Pakoda: चाय के साथ आलू के नहीं, खाएं कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े, जानिए विधि केला स्मूदी बनाने की विधि (Method) सबसे पहले केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.  इसके बाद एक मिक्सर या ब्लेंडर में केले के टुकड़े डालें.  फिर इसमें ठंडा दूध, शहद या चीनी, और बर्फ के टुकड़े डाल दें.  इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूदी क्रीमी न हो जाए.  अब इसे गिलास में निकालें और ऊपर से इलायची पाउडर या ड्राई फ्रूट्स से सजाएं.  तैयार हुए ठंडी-ठंडी स्मूदी को सर्व करें.  यह भी पढ़ें- Banana Oats Smoothie Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं केला ओट्स स्मूदी, नोट करें बनाने की विधि  यह भी पढ़ें- Peanut Butter Banana Smoothie: सुबह को बनाएं मजेदार और एनर्जेटिक, जानें पीनट बटर बनाना स्मूदी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक  The post Banana Smoothie Recipe: अब शेक नहीं, ट्राई करें क्रीमी और हेल्दी केला स्मूदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: विदेशी बंदूक से लेकर रायफल तक, बिहार चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध हथियारों पर कार्रवाई तेज कर दी है. ताजा मामले में पूर्वी चंपारण और पटना में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की. मोतिहारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए, वहीं राजधानी से नौ लोग गिरफ्तार किए गए. मोतिहारी में दबिश, मिली विदेशी बंदूक पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि सपही गांव निवासी मोहम्मद हसनैन के घर में हथियार छिपाए गए हैं. SP स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर बनी टीम ने छापेमारी कर दो दोनाली बंदूकें बरामद कीं, जिनमें से एक मेड इन इटली थी. इसके अलावा पांच लाइसेंसधारी हथियार, 36 गोलियां, एयरगन, पिलेट्स और टेलिस्कोप भी मिले. गोलियों पर “हाई वेलोसिटी 70 एमएम सुपर मेगना मेड इन इंडिया” अंकित था. हालांकि, कार्रवाई से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं. पटना में हथियारबंद युवकों की गिरफ्तारी दूसरी ओर पटना के चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह मोहल्ले में पुलिस ने नौ युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. उनके पास से पांच रायफल, दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 29 कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार किस मकसद से इकट्ठा किए गए थे. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव से पहले असामाजिक तत्व अक्सर सक्रिय हो जाते हैं. इसी कारण गुप्त सूचनाओं पर लगातार छापेमारी की जा रही है. हाल की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि प्रशासन हर हाल में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गंभीर है. Also Read: फ्लैट नंबर 607 से चल रहा था हथियारों का धंधा, पटना पुलिस ने मिली गन फैक्ट्री का किया खुलासा The post Bihar News: विदेशी बंदूक से लेकर रायफल तक, बिहार चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि लगाएं इन खास चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Shardiya Navratri 2025: मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही देखने में उग्र और भयंकर लगे, लेकिन वे अपने भक्तों को हमेशा शुभ फल ही देती हैं. उनके दाहिने हाथ में वर मुद्रा है, जिससे वे अपने भक्तों को आशीर्वाद और इच्छित फल प्रदान करती हैं। दाहिने तरफ का नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है, जो यह संदेश देता है कि भक्त निडर और निर्भय रहें. बाईं ओर के ऊपर वाले हाथ में वे लोहे का कांटा धारण करती हैं और नीचे वाले हाथ में खड्ग है. यही कारण है कि उन्हें ‘शुभंकरी’ कहा जाता है, क्योंकि उनके दर्शन से भय नहीं, बल्कि पुण्य और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है. मां कालरात्रि को लगाएं इन खास चीजों का भोग धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को चीकू और गुड़ का नैवेद्य अर्पित करके उसे ब्राह्मण को दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है. ऐसा करने से जीवन से शोक और दुखों का नाश होता है और आचानक संकटों से भी रक्षा मिलती है. यह दान केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने का माध्यम भी है. मान्यता है कि ब्राह्मण को दान किए गए नैवेद्य से देवी का आशीर्वाद कई गुना बढ़कर लौटता है और साधक के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का वास होता है. इसलिए इस दिन चीकू और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए, ताकि मां कालरात्रि की कृपा से जीवन के सभी भय और बाधाएं दूर हो सकें. मां कालरात्रि पूजा के लाभ मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों में साहस, शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है. उनकी कृपा से जीवन में आने वाले संकट और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है. साथ ही, मां की भक्ति से भय, बुरी शक्तियां और अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाते हैं, जिससे भक्त मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनते हैं. ये भी पढ़ें: Maa kalratri Vrat Katha: नवरात्रि के सातवें दिन करें इस कथा का पाठ, भय का नाश करेंगी मां कालरात्रि    Disclaimer:यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि लगाएं इन खास चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top