Hot News

September 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवण से फैन ने पूछा- कंतारा से डर नहीं लग रहा… एक्टर ने दिया जबरदस्त रिप्लाई

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन-दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उसी दिन ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड कंतारा: चैप्टर 1 भी रिलीज होगी. दोनों मूवी के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. अब एक फैन ने वरुण से पूछा कि क्या उन्हें कंतारा से डर नहीं लग रहा है. आइये जानते हैं एक्टर ने क्या जवाब दिया. वरुण धवण को क्या कंतारा की रिलीज से लग रहा है डर दरअसल एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर #Varunsays सेशन के दौरान, एक फैन ने उनसे पूछा, “कंतारा से डर नहीं लग रहा है?” एक्टर ने जवाब दिया, “रिलीज डेट तो प्रोडक्शन वाले तय करते हैं… हम बस अपनी फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं विश करता हूं कि 2 अक्टूबर को सब हंस रहे, मुस्कुरा रहे और जश्न मना रहे होंगे.” Release date toh production wale set karte hain. Par hum buss apni film pe mehnant kar rahe hain aur logo ko Hassane ki koshish. I wish Oct 2nd everyone is laughing and smiling and celebrating #varunsays https://t.co/dB2q09gGVB — Varun sunny sanskari Dhawan (@Varun_dvn) September 23, 2025 सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल जैसे कलाकार हैं. कहानी वरुण और जान्हवी के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. मूवी का पनवाड़ी सॉन्ग काफी वायरल हुआ था. इसे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी थी. दूसरी ओर, ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत कंतारा: चैप्टर 1, 2022 की हिट फिल्म कंतारा का प्रीक्वल है. यह फिल्म लोककथाओं और पौराणिक कथाओं को दिखाती है. इसमें गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत और जयराम प्रमुख भूमिकाओं में हैं. दोनों ही फिल्में 2 अक्टूबर को ही रिलीज होगी. यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में The post Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवण से फैन ने पूछा- कंतारा से डर नहीं लग रहा… एक्टर ने दिया जबरदस्त रिप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honda की नयी CB350C बाइक आयी बाजार में, क्या है खास इस एडिशन में?

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने हिंदुस्तानीय बाजार में अपनी नई पेशकश CB350C Special Edition को लॉन्च कर दिया है. यह बाइक रेट्रो क्लासिक लुक के साथ आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन मेल है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह से शुरू होगी. रेट्रो लुक के साथ नया अंदाज CB350C Special Edition, Honda की लोकप्रिय CB350 का रीब्रांडेड वर्जन है. इसमें फ्यूल टैंक पर स्पेशल एडिशन स्टिकर और फ्रंट व रियर फेंडर पर स्ट्राइप ग्राफिक्स दिए गए हैं. बाइक में क्रोम रियर ग्रैब रेल, ब्लैक या ब्राउन सीट्स और दो आकर्षक रंग विकल्प- Rebel Red Metallic और Matt Dune Brown– मिलते हैं. Honda की नयी cb350c बाइक आयी बाजार में, क्या है खास इस एडिशन में? 2 फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट पैनल Honda Smartphone Voice Control System (HSVCS) असिस्ट और स्लिपर क्लच Honda Selectable Torque Control (HSTC) डुअल-चैनल ABS इंजन और परफॉर्मेंस इसमें 348.36cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, BSVI OBD2B E20-कॉम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 20 hp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कीमत और वेरिएंट्स CB350C Special Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.02 लाख है, जो इसे DLX (₹1.97 लाख) और DLX Pro (₹2.00 लाख) से महंगा बनाती है. Honda CB350C Special Edition: FAQs Q1. Honda CB350C Special Edition की डिलीवरी कब शुरू होगी? अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह से. Q2. बाइक के कितने रंग विकल्प उपलब्ध हैं? दो- Rebel Red Metallic और Matt Dune Brown. Q3. इसमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं? डुअल-चैनल ABS और Honda Selectable Torque Control. Hero Splendor Plus खरीदें सिर्फ ₹20,000 डाउन पेमेंट पर, जानें EMI और फाइनेंस डिटेल Honda CB 125 Hornet: युवाओं के लिए स्टाइलिश कम्यूटर बाइक की वापसी The post Honda की नयी CB350C बाइक आयी बाजार में, क्या है खास इस एडिशन में? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: सपनों को हकीकत में बदलने के लिए ये है चाणक्य का अचूक फार्मूला, हर कोई नहीं जानता!

Chanakya Niti: आज के तेजी से बदलते युग में हर व्यक्ति बड़े सपनों को सच करना चाहता है. लेकिन समय की कमी, असफलताओं का डर और सही दिशा न मिलना अक्सर हमें रिस्क लेने से रोकता है. ऐसे में प्राचीन चाणक्य नीति आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकती है. चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य भी कहा जाता है, ने अपने अनुभव और ज्ञान से ऐसे सूत्र दिए हैं, जो आज भी जीवन में सपनों को सच कर सफलता पाने के लिए बेहद प्रभावशाली हैं. स्पष्ट लक्ष्य बनाना सबसे जरूरी चाणक्य कहते हैं, बिना लक्ष्य के प्रयास व्यर्थ हैं. अपने सपनों को स्पष्ट रूप से लिखें और उन्हें छोटे-छोटे चरणों में बांटें. उदाहरण के लिए, यदि आपका लक्ष्य व्यवसाय में सफलता पाना है, तो पहले छोटे प्रोजेक्ट शुरू करें और धीरे-धीरे बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ें. हर छोटे लक्ष्य के पूरा होने पर आपके अंदर आत्मविश्वास जागेगा और यह आपको आगे का दिशा प्रदान करेगी. Also Read: Chanakya Niti: इन आदतों की वजह से इंसान जीवन में कभी नहीं होता सफल, जान लें ताकि समय रहते हो सके सुधार समय का सदुपयोग करें समय ही सबसे बड़ा धन है. चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति समय का मूल्य समझता है, वही जीवन में तरक्की करता है. इसलिए सुबह उठने के साथ ही अपने दिन के कामों की शुरुआत प्राथमिकता को समझ कर करें. आप अपने कामों की लिस्ट तैयार कर लें तो ज्यादा बेहतर होगा. सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचें. समय प्रबंधन से आप अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगा सकते हैं और हर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं. संगत का महत्व जैसा संगत वैसा व्यक्ति. चाणक्य की यह नीति आज भी सटीक है. इसलिए सकारात्मक और प्रेरक लोगों के साथ समय बिताएं. ऐसे साथी चुनें जो आपकी सफलता में मदद करें, न कि आपके उत्साह को कम करें. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है. ज्ञान और सतत अध्ययन सपनों को साकार करने के लिए ज्ञान ही सबसे बड़ा निवेश है. चाणक्य कहते हैं, जो व्यक्ति स्वयं को निरंतर शिक्षित करता है, वही समय के साथ मजबूत बनता है. नये कौशल सीखें, किताबें पढ़ें और खुद को अपडेट रखें. ज्ञान का कोई विकल्प नहीं है. साहस और धैर्य का साथ सपने सच होने में समय लगता है. चाणक्य के अनुसार, साहस और धैर्य के बिना सफलता असंभव है. असफलताओं को सीखने का अवसर मानें और अपने आत्मविश्वास को कमजोर नहीं करने दें. जो व्यक्ति धैर्य और मेहनत से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ता है, वही अंत में विजेता बनता है. Also Read: सोशल मीडिया में फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में न भूलें चाणक्य की ये बातें, वरना पछताएंगे! The post Chanakya Niti: सपनों को हकीकत में बदलने के लिए ये है चाणक्य का अचूक फार्मूला, हर कोई नहीं जानता! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लातेहार में क्राइम की योजना बना रहे चतरा के 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Crime News Latehar: लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए जमा 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना थी कि बारियातू के मनातू जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए 7 अपराधी हथियार के साथ जमा हैं. छापामारी दल ने 6 अपराधियों को दबोचा सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने सटीक स्थान पर छापेमारी करते हुए घेराबंदी कर 6 अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार किये गये अपराधियों में रूपेश कुमार, बादल गंझू, सुरेंद्र कुमार कुंदा, विनोद कुमार गंझू, सुनील कुमार यादव व राजगीर गंझू (सभी चतरा) के रहने वाले हैं. Crime News Latehar: अपराधियों के पास से बरामद हुईं ये चीजें उन्होंने बताया कि तलाशी लिये जाने पर अपराधियों के पास से एक लोडेड 7.62 एमएम का देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, मजदूरों से लूटी गयी 5 मोबाइल और लेवी के 28,500 रुपए बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को लातेहार जिले के बारियातू के केइसी लिमिटेड कंपनी के मजदूरों के साथ मारपीट और छिनतई करने के बाद फायरिंग के लिए इसी हथियार का अपराधियों ने इस्तेमाल किया था. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सुनील कुमार और बादल गंझू के हैं आपराधिक इतिहास उन्होंने बताया कि अपराधियों ने स्वीकार किया कि आदेश गंझू के कहने पर उस घटना को अंजाम दिया गया था. उस घटना में आदेश गंझू, संजय गंझू और गणेश गंझू भी शामिल था. एसपी ने बताया कि सुनील कुमार यादव, संजय कुमार उर्फ संजय गंझू और बादल गंझू का आपराधिक इतिहास है. छापेमारी अभियान में ये पुलिस पदाधिकारी थे शामिल छापेमारी अभियान में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक परमान बिरूआ, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, अमरेंद्र कुमार, जीतेंद्र कुमार, अनुभव सिन्हा, होसेंग डांग, सहायक अवर निरीक्षक छोटू पंडा, मिथिलेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, कमलाकांत हजाम, राहुल कुमार दुबे के अलावा बारियातू थाना और मनातू पिकेट के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट को गोली मारी, अपराधी ने चलायी 2 गोली आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश संभव, येलो अलर्ट, 28 से राहत की उम्मीद लोहरदगा में नहीं थम रहा गजराज का तांडव, अधेड़ को कुचल कर मार डाला, दहशत में ग्रामीण 100 कारतूस रखने वाले कांके के जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को किस आधार पर मिली जमानत? The post लातेहार में क्राइम की योजना बना रहे चतरा के 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Navratri 2025 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन इस शुभ मुहूर्त में करें मां कालरात्रि की आराधना

Navratri 2025 Day 7: शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप, मां कालरात्रि, की पूजा को समर्पित है. इस दिन देवी की आराधना से भक्तों को साहस, शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है. मान्यता है कि सही मुहूर्त में पूजा करने से मां कालरात्रि की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन से नकारात्मकता, भय और संकट दूर होते हैं. मां कालरात्रि नवरात्रि के सातवें दिन पूजी जाती हैं और वे मां दुर्गा का सबसे उग्र रूप हैं. उनका स्वरूप भयंकर और शक्तिशाली है, लेकिन उनके भक्तों के लिए वे अत्यंत शुभ और कृपालु हैं. मां कालरात्रि को नकारात्मक ऊर्जा, बुरी शक्तियों और भय को दूर करने वाली देवी माना जाता है. इस शुभ मुहूर्त में करें मां कालरात्रि की पूजा शारदीय नवरात्रि 2025 में सातवें दिन (रविवार, 28 सितंबर) मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन पूजा करने के शुभ समय में ब्रह्म मुहूर्त (लगभग सुबह 4:36 बजे से 5:24 बजे तक) और अभिजीत मुहूर्त (लगभग दोपहर 11:56 बजे से 12:46 बजे तक) शामिल हैं. अन्य शुभ समय में अमृत काल (लगभग सुबह 9:32 बजे से 11:12 बजे तक) आता है, जो आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम माना जाता है, और घोडुली मुहूर्त (लगभग शाम 6:51 बजे से 7:14 बजे तक) भी पूजा के लिए अनुकूल समय है. कैसा है मां कालरात्रि का स्वरुप उनका रंग काला है, बाल बिखरे हुए हैं और चार भुजाएं हैं. उनके हाथों में तलवार, लोहे का अस्त्र, अभय मुद्रा और वरद मुद्रा होती है. वे गधे पर सवार होती हैं. उनका एक हाथ आशीर्वाद देने वाला (वर मुद्रा) और दूसरा भय नष्ट करने वाला (अभय मुद्रा) होता है. बाईं तरफ के हाथ में खड्ग और लोहे का कांटा होता है, जो बुराई का नाश करते हैं. मां कालरात्रि पूजा के महत्व मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों में साहस, शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है. उनकी कृपा से जीवन से भय, शोक और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं. इस दिन चीकू और गुड़ का भोग अर्पित करना और उसे ब्राह्मण को दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अचानक आने वाली संकटों से सुरक्षा मिलती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. मां कालरात्रि के प्रमुख मंत्र और उनके महत्व मां कालरात्रि के कुछ महत्वपूर्ण मंत्र भक्तों को भय और कष्ट से मुक्ति दिलाते हैं और जीवन में शक्ति एवं समृद्धि लाते हैं. जैसे, “या देवी सर्वभूतेषु कालरात्रि रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै…” मंत्र से भय और संकट दूर होते हैं. वहीं, “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं श्री कालरात्रि सर्व वश्यं कुरु…” मंत्र से व्यक्ति में साहस और ऊर्जा का संचार होता है और समृद्धि बढ़ती है. इसके अलावा, “ॐ कालरात्र्यै नम:” का जाप करने से नकारात्मक शक्तियों पर विजय प्राप्त होती है और भक्त सुरक्षित रहते हैं. Also Read: Navratri 2025 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा, जानें माता का प्रिय भोग और फूल Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Navratri 2025 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन इस शुभ मुहूर्त में करें मां कालरात्रि की आराधना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bank Holiday: अक्टूबर 2025 में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद? जानिए पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज के इस ऑनलाइन बैंकिंग के जमाने में जहां आप घर बैठे बैंक से जुड़े जो भी काम है उसे आराम से कर सकते है. लेकिन कई ऐसे काम हैं, जिसे आपको बैंक जाकर ही पूरा करना होता है. अब ऐसे में जाने के बाद बैंक कहीं बंद मिले, तो कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अब जब भी आपको बैंक जाना हो, तो चेक जरूर कर ले कि बैंक खुला है या नहीं. ऐसा ये इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बैंकों के लिए हर महीने की छुट्टी को तय करता है, जो हर राज्य में अलग-अलग होती है. अब कभी किसी त्योहार की वजह से या फिर किसी दूसरे वजह से बैंक बंद रहते है. आने वाले अक्टूबर 2025 में भी कई दिन बैंक बंद रहेगे. अक्टूबर महीने में आरबीआई की ओर से तय की हुई साप्ताहिक छुट्टी तो रहेगी ही, साथ ही अक्टूबर इस बार त्योहारों से भरा पड़ा है. ऐसे में कौन से त्योहार में कितने दिनों की छुट्टी है और किन जगहों के बैंकों की छुट्टी है, उसे जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते है कि अक्टूबर महीने में अब आप कब बैंक जा सकते हैं. अक्टूबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक आप जानते हैं कि अक्टूबर 2025 इस बार बड़े-बड़े त्योहारों से भरा पड़ा है. सभी बड़े त्योहार जैसे दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा सब इसी महीने आने वाले हैं. ऐसे में आरबीआई की ओर से तय की हुई छुट्टियों की लिस्ट में साप्ताहिक छुट्टी पर बैंक बंद रहेगे. इसके अलावा, इन त्योहारों में राज्यों में होने वाले अवकाश की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे. 1 अक्टूबर 2025: दशहरा, आयुध पूजा (महा नवमी या विजयादशमी) और दुर्गा पूजा (दसैं) के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. 2 अक्टूबर 2025: विजय दशमी और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूरे हिंदुस्तान में राष्ट्रीय अवकाश, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे. 3 और 4 अक्टूबर 2025: सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैं) के कारण बैंक बंद रहेंगे. 6 अक्टूबर 2025: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. 7 अक्टूबर 2025: कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे. 10 अक्टूबर 2025: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. 18 अक्टूबर 2025: असम में कति बिहू के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. 20 अक्टूबर 2025: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में दीवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे. 21 अक्टूबर 2025: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दीवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे. 22 अक्टूबर 2025: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दीवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपड़यामी और लक्ष्मी पूजा (दीवाली) के कारण बैंक बंद रहेंगे. 23 अक्टूबर 2025: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (भैत्रिद्वितीय) और निंगोल चक्कौबा के कारण बैंक बंद रहेंगे. 27 अक्टूबर 2025: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (संध्या पूजा) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. 28 अक्टूबर 2025: बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह पूजा) के कारण बैंक बंद रहेंगे. 31 अक्टूबर 2025: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें: रतन टाटा की पहली बरसी से पहले होगी धनवर्षा, 6 अक्टूबर को आईपीओ पेश करेगी टाटा कैपिटल कितने दिन होती है साप्ताहिक छुट्टी ? आरबीआई की लिस्ट के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे देश के सभी बैंक बंद रहते है. वहीं, रविवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है. आप महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक जा सकते हैं. रिपोर्ट: सौम्या शाहदेव इसे भी पढ़ें: 200 से अधिक देशों के लोग खाते हैं हिंदुस्तान की जेनरिक दवा, यूं ही नहीं कहा जाता दुनिया की फार्मेसी The post Bank Holiday: अक्टूबर 2025 में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद? जानिए पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेल में iPhone तो खरीद लिया, लेकिन क्या वो सच में असली है? इन 3 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता

iPhone: त्यौहारों में चल रहे सेल सीजन का रंग सर चढ़ कर बोल रहा है. फ्लिपकार्ट का Big Billion Day और अमेजन का Great Indian Festival दोनों ही अभी लाइव हैं. सेल के दौरान कई लोगों ने iPhone ऑर्डर कर भी लिया होगा, और कुछ लोग शायद जल्द ही ऑर्डर करने की प्लानिंग भी कर रहे होंगे. सेल में महंगे फोन खरीदते समय थोड़ा डर या शक तो रहता ही है, खासकर तब जब हम iPhone खरीदते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको ओपन-बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको उतना टेंशन लेने की जरूरत नहीं होती. डिलीवरी बॉय आपके सामने ही फोन चेक करवाता है कि फोन सही-सलामत है या नहीं. जब तक आप पूरी तरह संतुष्ट न हो जाएं, तब तक आपको OTP नहीं देना होता, और इसी के बाद डिलीवरी पूरी मानी जाती है. फिर भी अगर आपका मन न मानें तो कुछ और आसान तरीके हैं जिनसे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके हाथ में असली प्रोडक्ट आया है या नकली. आइए आपको बताते हैं. कैसे चेक करें iPhone असली है या नकली? सीरियल नंबर चेक करें  जैसे ही डिलीवरी वाला आपको फोन दे, सबसे पहले पहले आप फोन का सीरियल नंबर देखें. आईफोन के बॉक्स पर आपको सीरियल नंबर लिखा हुआ दिखाई देगा. उस नंबर को लेकर Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और सीरियल नंबर चेक करें. वहां से आपको पता चल जाएगा कि फोन पहले से एक्टिवेट है या नहीं. अगर फोन पहले ही एक्टिवेट किया हुआ है, तो समझ जाएं कि आपको सेकंड हैंड या पहले इस्तेमाल किया हुआ फोन दिया गया है. लेकिन अगर फोन नया है और एक्टिवेट नहीं हुआ है, तो वेबसाइट पर साफ दिखेगा “Device not activated” यानी कि फोन अभी तक ऑन नहीं हुआ है. फोन का IMEI नंबर मिलाएं  अगला काम ये करें कि मोबाइल के डिब्बे पर लिखा सीरियल नंबर और IMEI नंबर फोन से मैच कराएं. इसके लिए फोन को ऑन करें, साइन इन करें और फिर सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि फोन में दिख रहा IMEI और सीरियल नंबर वही है जो बॉक्स पर लिखा हुआ है या नहीं. फोन का मॉडल नंबर चेक करें अंत में आप फोन का मॉडल नंबर भी देख सकते हैं. अगर मॉडल नंबर M से शुरू हो रहा है, तो इसका मतलब है आपका फोन बिलकुल नया है. अगर यह F से शुरू होता है, तो वो रीफर्बिश्ड यानी दुबारा तैयार किया गया डिवाइस है. N से शुरू होने का मतलब है कि यह रिप्लेसमेंट फोन है, और P से शुरू होने पर समझिए ये पर्सनलाइज्ड फोन है. मॉडल नंबर के आखिर में अगर आपको H/NA लिखा दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि फोन हिंदुस्तान में बेचने के लिए बनाया गया है. यह भी पढ़ें: iPhone की बैटरी कब करें रिप्लेस? एक क्लिक में करें चेक यह भी पढ़ें: आपका भी iPhone बार-बार हो रहा है गर्म? जानें इसके पीछे की वजह और इसे ठंडा करने का आसान तरीका The post सेल में iPhone तो खरीद लिया, लेकिन क्या वो सच में असली है? इन 3 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज में सोनम की मौत के बाद हंगामा, 29 छात्रों पर FIR

Bihar News: बिहार में नालंदा चंडी थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा सोनम कुमारी की मौत ने पूरे कैंपस का माहौल बदलकर रख दिया. घटना के बाद हुए उपद्रव और आगजनी के मामले में पुलिस ने 29 छात्रों को नामजद आरोपी बनाया है. हॉस्टल में सन्नाटा है और अधिकांश छात्र अपने सामान के साथ हॉस्टल छोड़ चुके हैं. छात्रा की मौत ने भड़का गुस्सा बुधवार रात को सिविल ब्रांच की छात्रा सोनम कुमारी ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई. जैसे ही समाचार फैली, छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. कई वाहनों में आग लगाई गई और पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए. कॉलेज कार्यालय और कक्षाओं में तोड़फोड़ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया. पुलिस ने 29 छात्रों को बनाया आरोपी चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर 29 छात्रों को उपद्रव, आगजनी और प्रशासनी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में नामजद किया गया है. अलग-अलग जिलों से पढ़ने आए छात्रों को भी इस सूची में शामिल किया गया है. पुलिस ने कहा है कि लापरवाही या हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हॉस्टल में सन्नाटा, छात्र डर में पुलिस कार्रवाई के डर से हॉस्टल में अधिकांश छात्र-छात्राएं अपना सामान लेकर चले गए. जो छात्र बचे हैं, वे चुपचाप रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. प्रशासन ने भी कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी है. सोनम की मौत आत्महत्या थी या किसी और वजह से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. छात्रा के पिता का कहना है कि वह छत से गिर गई थी. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. नालंदा पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा इस घटना के बाद नालंदा पुलिस ने कैंपस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है. अतिरिक्त गश्त की जा रही है ताकि किसी नए उपद्रव को रोका जा सके. कॉलेज प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है. Also Read: फ्लैट नंबर 607 से चल रहा था हथियारों का धंधा, पटना पुलिस ने मिली गन फैक्ट्री का किया खुलासा The post Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज में सोनम की मौत के बाद हंगामा, 29 छात्रों पर FIR appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Navratri 2025 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा, जानें माता का प्रिय भोग और फूल

Navratri 2025 Day 7: नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को समर्पित होता है. मां का यह रूप अत्यंत विकराल और शक्तिशाली माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि सप्तमी के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से मां कालरात्रि की पूजा, अर्चना और आरती करने से जीवन के सभी भय समाप्त हो जाते हैं. साथ ही, सभी बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. मां कालरात्रि की पूजा विधि नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. उसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई और सजावट करें. फिर मां कालरात्रि का आह्वान करें. मां के सामने दीपक जलाएं और मंत्रों का उच्चारण करते हुए अक्षत, रोली, चंदन, फूल और फल अर्पित करें. मां को गुड़ का भोग लगाना विशेष शुभ माना जाता है. इसके बाद दीपक और कपूर से आरती करें. अंत में लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला लेकर मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें. मां कालरात्रि का प्रिय पुष्प धार्मिक मान्यता के अनुसार मां कालरात्रि को लाल रंग के फूल अत्यंत प्रिय हैं. इस दिन विशेषकर गुड़हल और गुलाब के फूल अर्पित करने से मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. मां कालरात्रि का प्रिय भोग माना जाता है कि मां कालरात्रि को गुड़ अत्यधिक प्रिय है. इसलिए सप्तमी के दिन गुड़ या उससे बनी वस्तुओं का भोग अवश्य लगाना चाहिए. यह उपाय जीवन में शुभ फल देने वाला और अत्यंत कल्याणकारी माना गया है. Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. यह भी पढ़े: Maa kalratri Vrat Katha: नवरात्रि के सातवें दिन करें इस कथा का पाठ, भय का नाश करेंगी मां कालरात्रि The post Navratri 2025 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा, जानें माता का प्रिय भोग और फूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar politics : चुनावी मोड में भाजपा, धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में शुरू किया घर-घर संपर्क अभियान, क्या है मकसद

Bihar politics : बिहार में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होना है. ऐसे में भाजपा खुद को चुनावी मोड में दिखाने के साथ-साथ मैदान में भी एक्टिव नजर आ रही है. इसी क्रम में पार्टी ने अपने चुनाव प्रभारी का नाम घोषित कर उन्हें बिहार भेजा है. इसके बाद वे यहां आकर लगातार घर-घर जाकर नेताओं और जनता से फीडबैक ले रहे हैं. घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बिहार आने के बाद से ही काफी सक्रिय दिख रहे हैं. पटना पहुंचने के अगले ही दिन वे राजधानी की गलियों में संपर्क अभियान के तहत घूमते नजर आए. उन्होंने आदर्श चौक और पश्चिमी पटेल नगर में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान प्रधान ने भाजपा के मौजूदा विधायकों पर जनता की राय जानी और साथ ही केंद्र व राज्य प्रशासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को लेकर भी प्रतिक्रिया ली. असली फीडबैक लेने की कोशिश प्रधान का यह डोर-टू-डोर अभियान भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. आम तौर पर प्रभारी बड़ी बैठकों तक सीमित रहते हैं, लेकिन उन्होंने सीधे जनता तक पहुंचने का रास्ता चुना. नेतृत्वक जानकारों का मानना है कि इससे भाजपा को दो फायदे होंगे. पहला, जनता को लगेगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी राय को महत्व दे रहा है. दूसरा, संगठन को असली फीडबैक मिलेगा कि जमीनी स्तर पर प्रतिनिधियों और योजनाओं की स्थिति क्या है. बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इस वजह से मिली है जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा का अनुभवी रणनीतिकार माना जाता है. ओडिशा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया है. अब बीजेपी आलाकमान ने उन्हें बिहार की जिम्मेदारी दी है. चुनावी तारीखों से पहले भाजपा ने अपना अभियान जनता से जुड़कर शुरू कर दिया है. पटना की गलियों में प्रधान का घर-घर अभियान बताता है कि पार्टी इस बार पूरी तरह जमीनी स्तर पर उतरकर चुनावी मुकाबला करने के मूड में है. अगले कुछ दिनों में बीजेपी का यह अभियान अन्य जिलों तक भी पहुंचेगा, इसके बाद भाजपा की रणनीति और साफ होगी. इसे भी पढ़ें: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची The post Bihar politics : चुनावी मोड में भाजपा, धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में शुरू किया घर-घर संपर्क अभियान, क्या है मकसद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top