Hot News

October 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: मोबाइल, इंटरनेट और वीडियो गेम्स के बढ़ते प्रभाव ने बच्चों में पढ़ने की आदतों को किया प्रभावित

Darbhanga News: दरभंगा. सीएम साइंस कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से 14 नवंबर को बाल दिवस पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी. इसका विषय आधुनिक बाल साहित्यः नयी चुनौतियां एवं संभावनाएं है. संगोष्ठी का आयोजन ऑन एव ऑफ लाइन मोड में होगा. आयोजन सचिव डॉ दिनेश प्रसाद साह ने बताया कि बाल साहित्य समृद्ध और विविधतापूर्ण रहा है. वर्तमान में इसके समक्ष कई नयी चुनौतियां है. यह चुनौती मात्र प्रकाशकों और लेखकों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के पठन-पाठन, संस्कार और उनकी रचनात्मकता पर भी प्रभाव डाल रही है. मोबाइल, इंटरनेट और वीडियो गेम्स के बढ़ते प्रभाव ने बच्चों की पढ़ने की आदतों को अत्यधिक प्रभावित किया है. वे पुस्तकों की बजाय डिजिटल कंटेंट जैसेः यूट्यूब, वीडियो / वेब सीरीज और सोशल मीडिया की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जिससे बाल साहित्य की लोकप्रियता दिनानुदिन घट रही है. कहा कि अधिकांश प्रकाशकों का ध्यान व्यावसायिक लाभ पर केंद्रित है. इससे गुणवत्तापूर्ण बालसाहित्य का प्रकाशन कम हो रहा है. समकालीन विषयों पर प्रभावी बालसाहित्य की कमी कहा कि जलवायु परिवर्तन, विज्ञान, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल सुरक्षा और लैंगिक समानता जैसे समकालीन विषयों पर प्रभावी बालसाहित्य की कमी है. कई स्थापित लेखक वयस्क साहित्य की ओर ही समर्पित होते हैं. वे बाल साहित्य-लेखन को गंभीर साहित्य के रूप में कम महत्व देते हैं. इससे नए लेखकों को प्रेरणा कम मिलती है और इस विधा में नवीनता की कमी हो रही है. बाल साहित्य को बढ़ावा देने में ठोस नीति की कमी कहा कि बालसाहित्य को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीति नहीं है. नेशनल बुक ट्रस्ट और चिल्ड्रन बुक जैसे संस्थान सीमित संसाधनों के साथ काम कर रहे हैं. इससे बालसाहित्य के व्यापक प्रचार प्रसार में बाधा आती है. स्कूलों में अब बाल साहित्य को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की प्रवृत्ति घट रही है. संगोष्ठी में इसके समाधान के लिए लेखकों और शोधार्थियों द्वारा रास्ता दिखाया जायेगा. मुख्य सहित 30 उप विषयों पर शोध आलेख आमंत्रित कहा कि मूल विषय के साथ 30 उप विषय पर शोध आलेख आमंत्रित किया गया है. उप विषयों में बालसाहित्य और नैतिक शिक्षा, चरित्र निर्माण में बाल साहित्य की भूमिका, द्विवेदी युग और बालसाहित्य, प्रेमचंद की कहानियों में बालसाहित्य की झलक, हिंदुस्तानेंदु काल में बालसाहित्य के अंकुर, बाल कल्याण एवं बालसाहित्य शोध केंद्र की उपादेयता, आचार्य रामलोचन शरण और बालक, पुस्तक भंडार लहेरियासराय का बालसाहित्य में अवदान, बालसाहित्य का संरक्षण, संवर्धन और पुस्तकालय, 21वीं सदी में बालसाहित्य की स्थिति, बच्चों के सर्वांगीण विकास में मैथिली बाल पत्रिकाओं की भूमिका, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अंग्रेजी बाल पत्रिकाओं की भूमिका, बच्चों के सर्वांगीण विकास में हिंदी बाल पत्रिकाओं की भूमिका आदि शमिल है. कुलपति बनाये गये संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी, संरक्षक सह अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र, परामर्शक डॉ प्रभाकर पाठक होंगे. मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य बलदाऊ राम साहू, मुख्य वक्ता बाल साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दुबे, बीज वक्ता डॉ दिनेश प्रसाद साह तथा विशिष्ट वक्ताओं में अखिल हिंदुस्तानीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजयानंद, उत्तराखंड बाल प्रहरी के संपादक उदय किरोला, संयुक्त अरब अमीरात के भूपेंद्र कुमार, अमेरिका निवासी बाल साहित्यकार डॉ विमला जोशी होंगे. आयोजन सचिव डॉ दिनेश प्रसाद साह, संयोजक डॉ युगेश्वर साह, संयुक्त आयोजन सचिव लनामिवि के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार, समन्वयक डॉ सत्येंद्र कुमार झा एवं सह समन्वय डॉ ऋचा कुमारी बनाये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: मोबाइल, इंटरनेट और वीडियो गेम्स के बढ़ते प्रभाव ने बच्चों में पढ़ने की आदतों को किया प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur; भक्ति से जीवन बदलने की प्रेरणा देते हैं वाल्मीकि : चौधरी

समस्तीपुर . प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया खुर्द में मंगलवार को महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचएम देवेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को रामायण का रचयिता और संस्कृत साहित्य का प्रथम कवि माना जाता है. इसलिए उनकी जयंती का विशेष महत्व है. रत्नाकर डाकू से महर्षि वाल्मीकि बनने की उनकी कहानी अज्ञानता के बाद भी प्रायश्चित और भक्ति से जीवन बदलने की प्रेरणा देती है. शिक्षक रणविजय कुमार, संतोष राम, रंजीत पाॅल, अशोक कुमार राम ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि एक प्राचीन हिंदुस्तानीय, ऋषि, कवि और दार्शनिक थे. उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की. इन्होंने 24 हजार श्लोक व सात कांडों में विभक्त किया. महर्षि वाल्मीकि के जीवन को कविता, जीवनी आदि के माध्यम से बताया कि वाल्मीकि जयंती न केवल उनके साहित्यिक योगदान को नमन करने का दिन है. बल्कि उनके द्वारा सिखाये गये आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा का भी अवसर है. उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि मनुष्य अपनी कर्मनिष्ठा व सच्चाई से जीवन को महान बना सकता है. शिक्षिका शालिनी सिंह जूही कुमारी, तुलसी कुमारी, श्रद्धा श्रुति व प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मिकी के जन्म के विषय में कोई सटीक प्रमाण तो नहीं मिलते हैं परंतु माना जाता है कि इनका जन्म ऋषि कश्यप और माता अदिति की नौंवी संतान वरुण और उनकी पत्नी चर्षणी के यहां हुआ था. इनके बड़े भाई ऋषि भृगु थे. वाल्मीकि जयंती मनाना ऋषि के ज्ञान और शिक्षाओं का सम्मान करने का एक तरीका है. उनकी यात्रा दर्शाती है कि व्यक्ति का अतीत चाहे कितना भी पापपूर्ण क्यों न हो, भक्ति और सही मार्गदर्शन से वह एक महान आत्मा में परिवर्तित हो सकता है. यह दिन मानव जीवन में परिवर्तन, ज्ञान और भक्ति की शक्ति पर बल देता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur; भक्ति से जीवन बदलने की प्रेरणा देते हैं वाल्मीकि : चौधरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

थावे मंदिर परिसर से श्रद्धालु की बाइक चोरी, प्राथमिकी

थावे. थावे दुर्गा मंदिर परिसर से एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी राम जनम शर्मा ने बताया कि वे दुर्गा मां की पूजा के लिए अपनी बाइक लेकर मंदिर आये थे. पूजा संपन्न करने के बाद जब वापस लौटे, तो उनकी बाइक परिसर से गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से चोरी की घटना की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post थावे मंदिर परिसर से श्रद्धालु की बाइक चोरी, प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुलवरिया में भूमि विवाद को लेकर दंपती पर तलवार से हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के इमिलिया मांझा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक दंपती पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना को लेकर पीड़िता रीता देवी ने तीन लोगों के खिलाफ फुलवरिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही रत्नेश तिवारी सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है. पीड़िता रीता देवी ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वह अपने पति ओमप्रकाश तिवारी और भैंसुर के साथ घर के बरामदे में बैठी थी. इसी दौरान रत्नेश तिवारी सहित तीन लोग लाठी-डंडा और तलवार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने अचानक हमला बोल दिया. घटना में ओमप्रकाश तिवारी के सिर पर तलवार से वार किया गया. इससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गये. रीता देवी ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके पति के गले से सोने की चेन और पॉकेट में रखे बीस हजार रुपये भी जबरन छीन लिये. घटना की जानकारी मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फुलवरिया में भूमि विवाद को लेकर दंपती पर तलवार से हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : महिला पादरियों का 25 वर्षीय जुबली समारोह 22 अक्तूबर से

प्रवीण मुंडा, रांची यह वर्ष जीइएल चर्च की स्त्री पादरियों के लिए खास है. चर्च स्त्री पादरियों की 25 वर्षीय जुबली समारोह मनाने की तैयारी कर रहा है. यह ऐतिहासिक आयोजन रांची में 22 से 24 अक्तूबर तक होगा. इसमें देश भर में फैले जीइएल चर्च की स्त्री प्रतिनिधि शामिल होगी. जर्मनी से भी स्त्री प्रतिनिधि इस समारोह में शिरकत करने के लिए आयेंगी. मालूम हो कि जीइएल चर्च छोटानागपुर का सबसे पुराना चर्च है. इसका इतिहास दो नवंबर 1845 में चार जर्मन मिशनरियों के रांची पहुंचने के साथ शुरू होती है. स्थापना के 150 से भी ज्यादा तक चर्च में कोई भी स्त्री पादरी नहीं थी. वर्ष 2000 में पहली बार तीन स्त्री पादरी बनी थी. इन तीनों में रेव्ह मेरियन मिंज (अब स्वर्गीय), रेव्ह इजाबेला बारला और रेव्ह आशीषन कंडुलना शामिल है. अब स्त्री पादरियों की संख्या बढ़ी है. जीइएल चर्च में अब लगभग 49 स्त्री पादरी है. ये गिरजा आराधना से लेकर चर्च के विभिन्न संस्थाओं में अपना योगदान दे रही है. जीइएल चर्च स्त्री संघ द्वारा सर्वेक्षण से पता चलता है कि विश्वासी स्त्री पादरियों के कार्यों से संतुष्ट है. स्त्री पादरियों ने अपने कार्यों से अपनी क्षमताओं को साबित किया है. चर्च के द्वारा जुबली के अवसर पर जारी अपील में कहा गया है कि बीते 25 वर्षों में स्त्री पादरियों ने बहुत उत्साहजनक और सकारात्मक जगह बनायी है. चर्च के द्वारा कहा गया है कि जुबली के उत्सव को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं देखा जायेगा बल्कि यह स्त्री पादरियों को और सशक्त करने की भी पहल होगी. स्त्री पादरियों के लिए भविष्य की योजनाओं में कलीसिया बही खाता, आय व्यय सबंधी खाता की समझ के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगा. इसके अलावा भविष्य की दीर्घकालिक योजना्ों के तहत जीइएल चर्च के इतिहास, लूथरन दृष्टिकोण, गोस्सनर के विचारों, आदिवासी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिकल नेतृत्वक संदर्भ में कलीसिया की सेवा के बारे में जानकारी देना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : स्त्री पादरियों का 25 वर्षीय जुबली समारोह 22 अक्तूबर से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

75 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

बेतिया. पुलिस टीम ने मंगलवार की तड़के छापेमारी कर 75 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि पिकअप पर छिपाकर लाई जा रही 75 कार्टन (648 लीटर) विदेशी शराब कुमारबाग थाना क्षेत्र से जब्त किया गया है. इस मामले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकुरा निवासी मनीष साह, ओदरवा पंचमवा निवासी मोहम्मद करमुल्लाह व नौतनवा निवासी पिकअप चालक सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि कुमारबाग थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल को रात करीब दो बजे गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से केला लादकर एक उजले रंग के पिकअप आ रहा है. जिसके भीतर शराब छिपाकर रखी गई है. थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना एसएसपी को दिया. एसएसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठन किया. टीम कैथवलिया चौबे टोला रोड में छापेमारी कर पिकअप समेत शराब जब्त कर ली. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा तकनीकी शाखा प्रभारी अमर कुमार, बानुछापर थानाध्यक्ष बबलू कुमार, कुमारबाग थानाध्यक्ष रितुराज जायसवाल, मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार, कुमारबाग थाना के दारोगा राघवेंद्र प्रताप, सिपाही रोहित कुमार, विनोद कुमार, गृहरक्षक मोहम्मद हारुन आदि शामिल रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 75 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: 11 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Motihari: रामगढ़वा. गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहीद पेट्रोल पंप के समीप स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल से डिलीवरी करने जा रहे एक युवक को 11 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक समीर चौधरी वल्द राकेश चौधरी नेपाल के ठोड़ी का निवासी बताया जाता है. वह पल्सर मोटरसाइकिल जिसका निबंधन संख्या बीआर22एजी-4880 पर बैग में छुपाकर 11 किलोग्राम गांजा डिलीवरी करने के लिए जा रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पहले से तैनात पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली जिसमें गाँजा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजा की डिलीवरी करने के लिए रक्सौल की ओर से आ रहा है. शहीद पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर गांजा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: 11 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur; स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. किशोरी की मां ने हलई थाने की पुलिस से शिकायत की है. घटना दुर्गा पूजा के अष्टमी के दिन की बतायी जा रही है. बताया गया है कि किशोरी पूजा करने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान तीन-चार लोगों ने उसे गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया. कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि काले रंग के स्कार्पियो से छपरा के कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया. स्त्री ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी छपरा में है. उसे भेजकर आरोपी की खोजबीन करायी गयी तो सभी घर वाले फरार बताये जाते हैं. इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता व्याप्त हो गयी है. दूसरी ओर किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों के यहां तलाश की. लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. किशोरी का मोबाइल भी घटना के बाद से बंद आ रहा है. पुलिस पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उचित कार्रवाई की जायेगी. पुलिस किशोरी का पता लगाने के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी खोजबीन कर रही है. हालांकि इसमें पुलिस को अब तक किसी प्रकार की सफलता प्राप्त नहीं हुई है. अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं किशोरी के परिजनों की चिंता बढती जा रही है. वे अपनी बच्ची के साथ किसी तरह की अनहोनी को लेकर परेशान हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur; स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसपी ने नगर थाना और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

बगहा. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को नगर थाना और कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में दर्ज सभी लंबित कांडों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कांड को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के अंदर कांड निस्तारण किया जाए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने, असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने और नियमित गश्ती को और सशक्त करने के निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बैंक और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बरती जाए. ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई किया जा सके. एसपी ने नगर के चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी खुद जांच की और कंट्रोल रूम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चौकसी में कोई ढिलाई नहीं बरतें. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत वरीय अधिकारियों को दें. एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसपी ने नगर थाना और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ हटाये जाने लगे राजनीतिक दलों के पर्चा- पोस्टर

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. इसे लेकर नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. नगर निगम क्षेत्र के गली-मोहल्ला से लेकर मुख्य सड़क व चौक-चौराहे पर लगे नेतृत्वक दलों के बैनर-पोस्टर को हटाने का काम सोमवार की रात से शुरू कर दिया गया. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता के आदेश पर कर्मियों ने जनता को आकर्षित करने के लिए योजनाओं की जानकारी देने से लेकर शुभकामना आदि से जुडे बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग आदि को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया. दीवारों पर लिखी नेतृत्वक बातों एवं राजनेताओं के फोटो को काले रंग से रंग दिया गया है. निगम ने तीन दलों का किया गठन प्रचार-सामग्रियों को हटाने के लिए निगम ने तीन दलों का गठन किया है. धावादल में शामिल विजय कुमार, शंकर कुमार यादव, अनिल कुमार झा, संजीत कुमार मिश्र, पवन झा को वीआइपी सड़क व इससे जुड़े रूटों से से नेतृत्वक प्रचार सामग्री हटाने की जिम्मेदारी दी गयी है. दूसरे दल में मो. बिलाल, रेयाज अहमद, दिलशाद, तुफैल अहमद, प्रशांत पासवान, शिव कुमार लाल तथा तीसरे दल में रिंकू कुमार, शत्रुघ्न सहनी, संतोष राय, मो. मिनातुल्ला, राजकुमार पासवान, रामा राम, लाल बिहारी दास शामिल हैं. इन सभी को इलाका आवंटित किया गया है. जोन प्रभारी गौतम राम, राकेश कुमार, मुन्ना राम को दलों से काम करा रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ हटाये जाने लगे नेतृत्वक दलों के पर्चा- पोस्टर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top