Hot News

Samastipur; स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. किशोरी की मां ने हलई थाने की पुलिस से शिकायत की है. घटना दुर्गा पूजा के अष्टमी के दिन की बतायी जा रही है. बताया गया है कि किशोरी पूजा करने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान तीन-चार लोगों ने उसे गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया. कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि काले रंग के स्कार्पियो से छपरा के कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया. स्त्री ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी छपरा में है. उसे भेजकर आरोपी की खोजबीन करायी गयी तो सभी घर वाले फरार बताये जाते हैं. इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता व्याप्त हो गयी है. दूसरी ओर किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों के यहां तलाश की. लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. किशोरी का मोबाइल भी घटना के बाद से बंद आ रहा है. पुलिस पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उचित कार्रवाई की जायेगी. पुलिस किशोरी का पता लगाने के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी खोजबीन कर रही है. हालांकि इसमें पुलिस को अब तक किसी प्रकार की सफलता प्राप्त नहीं हुई है. अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं किशोरी के परिजनों की चिंता बढती जा रही है. वे अपनी बच्ची के साथ किसी तरह की अनहोनी को लेकर परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur; स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top